स्मार्टफोन मार्केट में ताबड़तोड़ तरीके से नए और modren फोन लॉन्च हो रहे हैं इसी कड़ी में Xiaomi ने Xiaomi 17 Pro Max को लॉन्च कर दिया है । और इसने लॉन्च होते ही धूम मचा दी है। कंपनी ने इसे ड्यूल स्क्रीन डिज़ाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। फ्रंट के अलावा इसके बैक में भी एक डायनेमिक डिस्प्ले है, जो न सिर्फ नोटिफिकेशन बल्कि वर्चुअल पेट्स, AI वॉलपेपर और यहां तक कि सेल्फी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये एक नया और आकर्षक फीचर होने वाला है ।
Xiaomi 17 Pro और Pro Max: ड्यूल स्क्रीन का नया खेल

Xiaomi 17 Pro और Pro Max दोनों ही स्मार्टफोन यूज़र्स को ड्यूल स्क्रीन एक्सपीरियंस देते हैं। लेकिन Pro Max मॉडल में थोड़ा ज्यादा पावरफुल बैटरी, बेहतर कैमरा और एडवांस पिक्सल टेक्नोलॉजी दी गई है। बैक स्क्रीन पर यूज़र्स फ्लाइट, ट्रेन टिकट, फूड डिलीवरी अपडेट और यहां तक कि QR कोड भी पिन कर सकते हैं। कहना का मतलब है ये back screen सिर्फ design को बेहतर बनाने और ग्राहक को लुभाने के लिए ही नहीं बल्कि practical काम भी करने वाली है ।
Xiaomi 17 Pro Max Price: कितने का मिलेगा ये धांसू फोन?
क्यूंकी ये फोन अभी फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है । इसलिए इसके price हम आपको yuan में नीचे बता रहे हैं साथ ही भारत में इनकी कीमत क्या होगी ये भी बताया गया है । कंपनी ने Xiaomi 17 Pro Max price को काफी आक्रामक रखा है।
12GB + 512GB वेरिएंट: RMB 5999 – INR 74599
16GB + 512GB वेरिएंट: RMB 6299 – INR 78330
16GB + 1TB वेरिएंट: RMB 6999 – INR 87034
भारतीय कीमत के हिसाब से यह करीब 70,000 से 82,000 रुपये तक बैठती है। ये कीमत फीचर और design के हिसाब से काफी अच्छी कीमत हो सकती है । क्यूंकी Xiaomi अपने जबरदस्त फीचर और design के साथ अच्छी कीमत के फोन बनाने के लिए जानी जाती है ।
Xiaomi 17 Pro Max GSMArena पर क्या कहा जा रहा है?
Xiaomi 17 Pro Max GSM Arena की शुरुआती Listning के मुताबिक, फोन का कैमरा और बैटरी इसके सबसे बड़े हाईलाइट्स हैं। Leica Summilux कैमरा सिस्टम और 5x पेरिस्कोप Telephoto लेंस के साथ यह स्मार्टफोन प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी देने का दावा करता है।और testing के दौरान इस फोन ने अपने दावे को भी काफी हद तक सही साबित किया है ।
Xiaomi 17 Pro Max Buy: कब और कहां मिलेगा?
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17 Pro Max buy करने के लिए यूज़र्स 27 सितंबर 2025 से Mi.com, Xiaomi Store और अन्य ऑफिशियल चैनल्स पर इसे खरीद पाएंगे। फ्लैश सेल के चलते शुरुआती डिमांड काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है। और फिलहाल ये offline market में आने में थोड़ा समय ले सकता है ।
Xiaomi 17 Pro Max Release Date: कब हुआ लॉन्च?
कंपनी ने इस फोन को लॉन्च कर दिया है और ये घोषणा की है कि 17 Pro सीरीज की booking 27 सितंबर 2025 सुबह 10 बजे से live होगी । यह डेट खासकर चीन मार्केट के लिए है, जबकि भारत में इसके अक्टूबर तक आने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन ये अनुमान लगाया जा रहा है की भारत में भी ये अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक या सकता है ।
Xiaomi 17 Pro Max Specs: दमदार फीचर्स की झलक
डिस्प्ले: 6.8-इंच AMOLED M10 पैनल, SuperRED टेक्नोलॉजी
बैटरी: 7500mAh, 100W wired + 50W wireless charging
कैमरा: Leica Summilux सिस्टम, 50MP मेन सेंसर, 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो
चिपसेट: हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर (कंपनी ने नाम फिलहाल छुपाया)
डिज़ाइन: Xiaomi Shield Glass 3.0, अल्ट्रा स्लिम बॉडी
स्पेशल फीचर: Handheld Console Mode + AI वर्चुअल पेट “Pangda”
Market Impact: Xiaomi की बड़ी चाल
टेक इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि Xiaomi 17 Pro Max सीधे Samsung और Apple जैसे दिग्गजों को टक्कर देगा। इसका ड्यूल डिस्प्ले और 7500mAh बैटरी इसे पावर-यूज़र्स और गेमर्स के लिए प्रीमियम पसंद बन सकता है । क्यूंकी इसकी कीमत भी इसके segment के फोन से कम है इसलिए इसकी सेल अधिक बढ़ने की संभावना है ।














