World Richest Actor: शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान

World Richest Actor
4.7/5 - (3 votes)

बॉलीवुड के किंग खान यानी सबके प्यारे Shah Rukh Khan ने एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है वो अब world richest actor बन गए है। Hurun India Rich List 2025 के मुताबिक, शाहरुख की कुल संपत्ति अब 1.4 बिलियन डॉलर (करीब ₹12,490 करोड़) हो गई है। इस उपलब्धि के साथ वह न केवल भारत के बल्कि दुनिया के बड़े बड़े stars को पछाड़ते हुए world richest actor भी बन गए हैं। ये पहली बार है जब दुनिया का सबसे अमीर अभिनेता भारतीय है ।

जैसा कि पहले Newstop पहले भी बताया था की , शाहरुख पिछले कई सालों से भारत के सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में टॉप पर थे। लेकिन अब उन्होंने टेलर स्विफ्ट, अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर और जेरी सीनफेल्ड जैसे इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज़ को भी पीछे छोड़ दिया है और अब वो भारत के साथ साथ दुनिया के भी सबसे अमीर actor बन गए हैं ।

World Richest Actor: शाहरुख खान की नेटवर्थ कितनी है?

Hurun की रिपोर्ट के अनुसार, Shah Rukh Khan की संपत्ति में इस साल सबसे बड़ी छलांग देखी गई है। पिछले साल उनकी नेटवर्थ लगभग $870 मिलियन थी, जो अब बढ़कर $1.4 बिलियन हो गई है। इतनी बड़ी छलांग का मुख्य कारण उनकी फिल्मी कमाई ही नहीं है बल्कि उनके कई बिजनेस हैं । Shah Rukh Khan एक top लेवल के अभिनेता के साथ साथ एक सफल ब्यवसाई भी है । जो उनकी आय का मुख्य साधन है ।

रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि शाहरुख अब केवल एक सुपरस्टार नहीं बल्कि एक ग्लोबल बिजनेसमैन भी हैं।

See Also :  Akshay Kumar: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ का नया अवतार, एक्टर ने फिर किया बड़ा ऐलान

शाहरुख से पीछे कौन-कौन?

भारत में Shah Rukh Khan के बाद दूसरे स्थान पर उनकी बिजनेस पार्टनर जूही चावला और उनका परिवार है क्यूंकी जूही चावला का परिवार काफी लंबे समय से एक व्यवसाई परिवार है , जिनकी संपत्ति ₹7790 करोड़ आंकी गई है। वहीं, तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन (₹2160 करोड़), चौथे पर करण जौहर (₹1880 करोड़) और पांचवें पर अमिताभ बच्चन (₹1630 करोड़) हैं। अब इसमें सबसे खास बात ये है की Shah Rukh Khan सबसे आगे और बहुत दूर जा चुके हैं ।

यह आंकड़े साबित करते हैं कि शाहरुख खान और बाकी एक्टर्स की दौलत में अब काफी बड़ा अंतर है।

शाहरुख खान की कमाई कहां से होती है?

अगर आप सोच रहे हैं कि Shah Rukh Khan की कमाई सिर्फ फिल्मों से होती है, तो आप गलत हैं। जैसा हमने आपको शुरुआत में बताया की उनकी आय के बड़े स्रोत हैं:

  • Red Chillies Entertainment और VFX Studio

  • इंडियन प्रीमियर लीग और विदेशी क्रिकेट लीग्स में टीम ओनरशिप

  • दुबई और मिडिल ईस्ट में रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज

  • इंटरनेशनल ब्रांड एंडोर्समेंट्स

यानी शाहरुख खान की नेटवर्थ अब सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनका बिजनेस साम्राज्य भी लगातार बढ़ रहा है क्यूंकी उनके बिजनेस कई तरह के अलग अलग क्षेत्र से संबंधित है इसलिए उन्हें मोटा मुनाफा भी उनसे होता है ।

World Richest Actor: शाहरुख की लाइफस्टाइल और फैन बेस

शाहरुख खान आज भी दुनिया के उन चुनिंदा एक्टर्स में शामिल हैं जिनका फैन बेस अरबों में है। चाहे मन्नत (मुंबई स्थित बंगला) की बात हो या दुबई में उनका Palm Jumeirah Mansion, उनकी लाइफस्टाइल भी उनके स्टारडम की तरह ही शाही है।

See Also :  Kareena Kapoor UK Event में अचानक बज उठा Emergency Siren, देखें Viral Video

फिल्म “पठान” और “जवान” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने उनकी कमाई को और बढ़ा दिया है।

शाहरुख खान क्यों बने World Richest Actor?

  • फिल्मों से लगातार हिट प्रोजेक्ट्स

  • क्रिकेट टीमों और प्रोडक्शन हाउस से मजबूत इनकम

  • दुबई और इंटरनेशनल रियल एस्टेट निवेश

  • ब्रांड एंडोर्समेंट्स और बिजनेस डाइवर्सिफिकेशन

यानी शाहरुख खान सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं।

आखिर में…

शाहरुख खान का World Richest Actor बनना सिर्फ उनकी मेहनत का नतीजा नहीं बल्कि उस विज़न का सबूत है जो उन्हें अलग बनाता है। फिल्मों से लेकर बिजनेस तक, उन्होंने दिखा दिया है कि बॉलीवुड का एक सितारा भी दुनिया के सबसे अमीर सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट में शामिल हो सकता है।