Where to Watch Asia Cup 2025: जानिए कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

Where to Watch Asia Cup 2025
5/5 - (1 vote)

Asia Cup 2025 का पहला मैच 09 सितंबर को अफगानिस्तान और हाँगकाँग के बीच खेल गया और इसी मैच से एशिया कप की शुरुआत हुई जिसमें एकतरफ़े मुकाबले में अफगानिस्तान ने जीत हासिल की । Asia Cup का  रोमांच अपने चरम पर है और हर क्रिकेट फैन का सबसे बड़ा सवाल यही है – Where to Watch Asia Cup? अच्छी खबर ये है कि टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जबकि टीवी पर प्रसारण Sony Sports नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर किया जाएगा।

जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, एशिया कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि भारत-पाकिस्तान जैसे हाई-वोल्टेज मैचों का त्योहार है। जो की काफी प्रयासों के बाद हो पाया है ।  ऐसे में broadcasting rights को लेकर हमेशा फैंस के बीच काफी curiosity रहती है। लेकिन एशिया कप को लाइव देखने के लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है ।

SonyLIV और Sony Sports पर Live Streaming & Telecast

जो फैंस मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए सबसे आसान तरीका है SonyLIV App या वेबसाइट। यहां हर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हाई-क्वालिटी में मिलेगी।

वहीं, टीवी दर्शकों के लिए मैचों का सीधा प्रसारण इन चैनलों पर होगा:

  • Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 1 HD

  • Sony Sports Ten 5, Sony Sports Ten 5 HD

हिंदी दर्शकों के लिए Sony Sports Ten 3 और Ten 3 HD, जबकि तमिल और तेलुगु दर्शकों के लिए Sony Sports Ten 4 चैनल पर कमेंट्री का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

India का पूरा Schedule – Asia Cup 2025

क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है Team India के मैच। यहाँ पूरा शेड्यूल (Indian Standard Time – IST) दिया गया है:

  • 10 सितंबर (बुधवार): India vs UAE – रात 8:00 बजे

  • 14 सितंबर (रविवार): India vs Pakistan – रात 8:00 बजे

  • 19 सितंबर (शुक्रवार): India vs Oman – रात 8:00 बजे

  • 21 सितंबर (रविवार): Super 4 (Group A Q1 vs Group A Q2) – रात 8:00 बजे (subject to qualification)

  • 23 सितंबर (मंगलवार): Super 4 (Group A Q1 vs Group B Q2) – रात 8:00 बजे (subject to qualification)

  • 26 सितंबर (शुक्रवार): Super 4 (Group A Q1 vs Group B Q1) – रात 8:00 बजे (subject to qualification)

  • 28 सितंबर (रविवार): Final – रात 8:00 बजे (subject to qualification)

भारत-पाकिस्तान मुकाबला बनेगा हॉट टॉपिक

हर बार की तरह इस बार भी India vs Pakistan मैच एशिया कप का सबसे बड़ा आकर्षण है। 14 सितंबर की रात को फैंस स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे। सोशल मीडिया पर पहले से ही #INDvsPAK ट्रेंड कर रहा है। क्यूंकी किसी को भी ये नहीं लग रहा था की दोनों देशों के बीच अब क्रिकेट मैच हो पाएगा ।

See Also :  Sai Sudarshan : साई सुदर्शन ने 7 पारियों के बाद जड़े शानदार 87 रन । कप्तान ने दिखाया भरोसा

Why This Asia Cup is Special?

Asia Cup 2025 सिर्फ broadcasting के कारण चर्चा में नहीं है, बल्कि इस बार पहली बार ये लगभग नामुमकिन को मुमकिन करने जैसा है । क्यूंकी भारत और पाकिस्तान के मैच की वजह से इस टूर्नामेंट पर संकट के बदल छाए हुए थे और fans ने लगभग ये उम्मीद छोड़ दी थी की अभी फिलहाल भारत पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा लेकिन आखिर में ये मुकाबला अब 14 सितंबर को होगा और अगर दोनों टीमें फाइनल तक जाती हैं तो ये एक एटिहासिक और हाई वोल्टेज फाइनल होगा ।

ये भी पढ़ें 👉

दूरदर्शन पर भी देख पाएंगे एशिया कप के मैच

अगर आप फोन या वेबसाईट पर मैच नहीं देखना चाहते हैं । और अगर आपके घर में फ्री डिश लगी हुई है । तो आप फिर भी एशिया कप का आनंद ले पाएंगे वो भी बिल्कुल फ्री । आप दूरदर्शन स्पोर्ट्स  DD SPORTS पर एशिया कप के भारत के सभी मैच देख पाएंगे ।