Vivo Y31 5G सीरीज़ लॉन्च: जबरदस्त फीचर्स, कम कीमत और ऑफर्स के साथ मार्केट में उपलब्ध

Vivo Y31 5G सीरीज़ लॉन्च: जबरदस्त फीचर्स, कम कीमत और ऑफर्स के साथ
5/5 - (1 vote)

भारत में Vivo Y31 5G सीरीज़ लॉन्च हो गई है, अब ये सीरीज अगर देखा जाए तो उन users को ध्यान में रखते हुए लॉन्च की गई है जिनको लंबी बैटरी के साथ भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहिए होती है । साथ साथ ही मार्केट में चल रहे बैटरी की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए भी इस phone को लॉन्च किया गया है । क्यूंकी आपने देखा होगा हाल ही में mobile market में एक नया trend चल रहा है । लंबी बैटरी लाइफ वाले phones का इसी कड़ी में अब vivo ने भी Vivo Y31 5G सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है और इसमें 6500 mAh की दमदार बैटरी है । वो भी कम और किफायती दाम में ।

Newstop के अनुसार ये Vivo Y31 5G मार्केट में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कीये गए हैं जो काफी कम कीमत में अच्छे फीचर मिल रहे है ये ग्राहक को खुश करने के लिए काफी हैं और ये फोन मार्केट में धमाल मचाने वाला है ।

Vivo Y31 5G सीरीज़ लॉन्च: कीमत और मॉडल वेरिएंट्स

Vivo Y31 5G एक सीरीज है जिसमें 2 फोन को लॉन्च किया गया है । दोनों ही फोन किफायती दामों में अच्छे फीचर के साथ आते है । हाल ही में vivo ने एक और Vivo V60 दमदार फोन को लॉन्च किया था और अब Vivo Y31 5G या गया है ।

  • Vivo Y31 5G की कीमत ₹14,999 से शुरू होती है, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए।
  • इस सीरीज़ का प्रो वेरिएंट, Vivo Y31 Pro 5G, ₹18,999 से शुरू होता है।
  • वैरिएंट्स में RAM और स्टोरेज ऑप्शन्स अलग-अलग हैं जैसे 6GB RAM वाले मॉडल सहित।
See Also :  Trump Mobile T1 Phone: डोनाल्ड ट्रंप का नया स्मार्टफोन, कीमत, फीचर्स और विवाद

Vivo Y31 5G की डिस्प्ले, चिपसेट और बैटरी

Vivo Y31 5G सीरीज़ लॉन्च के दौरान सबसे बड़ा हाइलाइट है इस सीरीज़ की बैटरी और परफॉर्मेंस

  • दोनों मॉडल में 6,500mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक स्क्रीन ऑन टाइम दे सकती है।
  • फास्ट चार्जिंग भी शामिल है — 44W सपोर्ट के साथ।
  • प्रो वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट का उपयोग हुआ है, जबकि बेस मॉडल में Snapdragon 4 Gen 2 है।

कैमरा सेटअप और अन्य फीचर्स

  • Vivo Y31 5G सीरीज़ लॉन्च के बाद कैमरा भी मज़बूत है। दोनों मॉडल्स में 50MP प्राइमरी कैमरा है। प्रो मॉडल में अतिरिक्त सेंसर शामिल है।
  • फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का है।
  • अन्य फीचर्स में IP68 + IP69 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस (कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार), हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट शामिल हैं।

लॉन्च ऑफर्स और अंदाज़

जब Vivo Y31 5G सीरीज़ लॉन्च किया गया, तो कंपनी ने कुछ शुरुआती ऑफर्स भी पेश किए हैं:

  • चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹1,500 का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा।

  • Vivo के ई-कॉमर्स प्लेटफार्म, Flipkart और Vivo India वेबसाइट तथा ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स में ये फोन उपलब्ध हैं।

मेरे हिसाब से, Vivo Y31 5G सीरीज़ लॉन्च ने एक महत्वपूर्ण जगह बनाई है बजट 5G सेगमेंट में। इतने बड़े बैटरी कैपेसिटी, 50MP कैमरा और अच्छी डिस्प्ले फीचर्स के साथ यह सीरीज़ उन लोगों के लिए खास है जो फोन में ज़्यादा खर्च नहीं करना चाहते लेकिन बेसिक परफॉर्मेंस और फीचर्स में compromise नहीं करना चाहते।

कुछ users को हल्के वजन और premium मेटल फिनिशिंग का इंतज़ार होता है; इस सीरीज़ में प्लास्टिक बॉडी और बेसिक डिज़ाइन है, जो कि expected है इस कीमत पर। लेकिन overall, यह एक strong contender है।