Vivo X300 Pro लॉन्च : 200MP कैमरे वाला फोन जिसने Galaxy और iPhone को दी सीधी टक्कर! सबसे पावरफुल कैमरा फोन!

Vivo X300 Pro लॉन्च : 200MP ZEISS कैमरा और Dimensity 9500
5/5 - (3 votes)

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर 2025 | Newstop टेक ब्यूरो : टेक की दुनिया में vivo लगातार तहलका मचा रहा है । इसी कड़ी में कंपनी ने अपना नया फोन Vivo X300 Pro मार्केट में उतार दिया है । ये फोन vivo X series का नया फ्लैग्शिप फोन है। इसमें आपको दो फोन देखने को मिलेंगे एक Vivo X300 Pro और दूसरा Vivo X300 इन दोनों फोन को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है । इस साल vivo ने अपने कोई जबरदस्त फोन मार्केट में लॉन्च कीये हैं बाकी सभी मोबाईल कंपनियों के मुकाबले vivo ने मार्केट में एक से बढ़के एक नए मॉडल पेश कीये है और अब ये दोनों फोन के साथ फिर से vivo ने अपना दबदबा बनाने की कोशिश की है ।

ये फोन बाकी फोन से थोड़ा अलग और हठके होने वाले हैं क्यूंकी जानकारों का मानना है की ये दोनों फोन खास तौर पर camera enthusiasts के लिए डिज़ाइन कीये गए है । और ये mobile photography की दुनिया में एक नया बदलाव करने वाले हैं । क्यूंकी अभी तक mobile photography पर इतना फोकस किसी और कंपनी ने नहीं किया है जो इस बार vivo ने किया है जिसका फायदा भी उसे देखने को मिल सकता है आईए जानते हैं Vivo X300 Pro के कुछ खास फीचर के बारे में  ।

Vivo X300 Pro Specifications : सबसे एडवांस्ड हार्डवेयर सिस्टम

Vivo ने इस बार अपने कैमरा हार्डवेयर को पूरी तरह बदल कर एक नया रूप दिया है  ZEISS 200MP टेलीफोटो लेंस, Sony सेंसर और गिम्बल OIS जैसी प्रीमियम टेक्नोलॉजी के साथ ये फोन या या रहा है।

See Also :  Realme 15000 mAh Battery Phone: धमाकेदार बैटरी वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

Vivo X300 Pro में आपको 6.78 इंच का 8T LTPO 120Hz HDR10+ डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 1260×2800 रेजॉल्यूशन और Dolby Vision सपोर्ट करता है। और साथ ही फोन में ultrasonic fingerprint scanner डिस्प्ले के अंदर ही इंटीग्रेट किया गया है, जिससे यह बेहद प्रीमियम अनुभव देता है।

इस फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट है जो क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite का सबसे बड़ा और बराबर का प्रतिद्वंदी कहा जा रहा है लेकिन इसका असली test इस्तेमाल के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन इसे Snapdragon 8 Elite से कम नहीं आँका जा रहा है मतलब परफॉरमेंस के मामले में ये फोन अच्छा रहने वाला है । 
इसके साथ ही इस फोन में Vivo का अपना V3+ Imaging Chip भी दिया गया है जो इमेज प्रोसेसिंग को और तेज़ और शार्प बनाता है ।

Vivo X300 Pro Camera Setup: ZEISS के साथ 200MP की ताकत

 आपने देखा होगा की कुछ समय से vivo zeiss camera के साथ फोन लॉन्च कर रहा है जो एक बेहद स्मार्ट और advance कैमरा सेटअप है । इस बार भी Vivo ने कैमरे को लेकर कोई समझौता नहीं किया है। और Vivo X300 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो परफॉरमेंस और क्वालिटी के मामले में एक नंबर है :

📸 200MP ZEISS Telephoto (Samsung HPB 1/1.4 inch sensor)

📷 50MP Sony LYT 828 Main (f/1.57, Gimbal OIS)

🌐 50MP Ultra-Wide (Samsung JN1)

इस फोन के फ्रंट में भी 50MP का JN1 Selfie Camera दिया गया है, जो AI Beauty और Portrait modes के साथ आता है। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि यह फोन street photography और low-light shots के लिए पूरी तरह optimized है। मतलब बाकी फोन के मुकाबले बेहतर क्वालिटी आपको देता है ।

See Also :  Apple iPhone 17 Pro पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! Amazon दे रहा ₹58,000 तक का एक्सचेंज ऑफर

Vivo X300 Pro Battery & Charging

इस फोन में आपको 6,510 mah की बड़ी बैटरी दी गई है क्यूंकी आजकल बैटरी के मामले में एक नया ट्रेंड चल पडा है जिसकी वजह से सभी कंपनियां अब अपने नए फोन में बड़ी बैटरी दे रही है । इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए आपको 90w wired और 40w wireless charging सपोर्ट मिलती है । कंपनी का दावा है की ये फोन मात्र 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाएगा ।

IP68/IP69 water and dust resistance के साथ

Vivo ने इस बार अपने नए फोन को IP68/IP69 water and dust resistance के साथ पेश किया है, यानी ये फोन हर मौसम के लिए तैयार है। आप इसके भीगने या धूल मिट्टी फोन में घुसने के डर से बिल्कुल फ्री हो क्यूंकी IP68/IP69 फोन में इस तरह का कोई खतरा नहीं होता है । इसी के साथ इस फोन की 7.99mm की स्लिम बॉडी देखने के एक जबरदस्त लुक देता है और 226g वज़न के साथ ये फोन वजन में हल्का भी है जो ये कुछ फीचर इसे एक प्रीमियम हैंडसेट बनाते हैं।

Vivo X300: Compact लेकिन Powerful

वहीं दूसरा स्टैंडर्ड फोन Vivo X300 उन यूज़र्स के लिए है जो कॉम्पैक्ट फोन पसंद करते हैं लेकिन फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहते हैं। तो ये फोन उनके लिए खास है 
इस फोन में 6.31 इंच का LTPO डिस्प्ले दिया गया है, वही इसमें Dimensity 9500 चिपसेट और 6,040mAh की बैटरी दी गई है। जो कागजों में तो एक अच्छे फोन की निशानी है । उम्मीद है ये फोन एक अच्छा कम्पैक्ट फोन हो सकता है परफॉरमेंस के साथ । 
इसमें कैमरा का सेटअप में 200MP Samsung HPB प्राइमरी, 50MP Sony LYT 602 टेलीफोटो, और 50MP अल्ट्रावाइड शामिल हैं।

See Also :  Xiaomi 17 Pro Max: ड्यूल स्क्रीन, 7500mAh बैटरी और Leica कैमरा के साथ लॉन्च, कीमत ने मचाया तहलका

Vivo X300 Pro Price और Availability

चीन में Vivo X300 Pro की शुरुआती कीमत CNY 5,299 रखी गई है जो भारत के लगभग ₹63,000 से शुरू होती है, जबकि टॉप मॉडल CNY 6,699 और भारत लगभग ₹80,000 तक जाता है।
इसी के साथ दूसरे फोन Vivo X300 की शुरुआती कीमत CNY 4,399  भारत में लगभग ₹52,000 है।

हालांकि भारत में इसके लॉन्च की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन लेट 2025 या अर्ली 2026 तक भारत में आ सकता है।
Vivo आमतौर पर अपने X सीरीज़ फ्लैगशिप को चीन में लॉन्च करने के कुछ हफ्तों के बाद ही भारतीय मार्केट में लाता है  । फोन की डिजाइन थोड़ा मिनिमल सा है लेकिन प्रीमियम लग रहा है, और पहली झलक में यह Samsung Galaxy S24 Ultra और Xiaomi 14 Ultra को टक्कर देता दिख रहा है।