Vivo V60 Price लीक! भारत में 12 अगस्त को Google Gemini AI और पावरफुल फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Vivo V60 Price
5/5 - (1 vote)

नई दिल्ली। Vivo अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo v60 Price के साथ फोन को भारत में 12 अगस्त को लॉन्च करने जा रहा है। यह डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए Vivo V50 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन के डिजाइन, कैमरा सेटअप, बैटरी और कलर ऑप्शन जैसी कई जानकारियों को आधिकारिक तौर पर साझा कर दिया है।

कंपनी ने खुलासा किया है कि Vivo V60 में Google Gemini AI का सपोर्ट भी मिलेगा, जो इस स्मार्टफोन को और भी स्मार्ट बनाएगा।

Vivo V60 के खास फीचर्स

Vivo V60 में एक क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा, जो देखने में प्रीमियम फील देगा। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फोन को Auspicious Gold, Mist Grey और Moonlit Blue जैसे आकर्षक रंगों में लॉन्च किया जाएगा।

कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50MP टेलीफोटो लेंस होगा, जो 10x ज़ूम और मल्टीफोकल पोर्ट्रेट मोड्स को सपोर्ट करेगा।

फोन में FuntouchOS 15 देखने को मिलेगा, जो Android 15 पर आधारित होगा। इसमें Google Gemini फीचर पहले से इंटीग्रेटेड होगा। यह स्मार्टफोन AI कॉल असिस्टेंट और AI स्मार्ट कॉल असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आएगा।

स्पेसिफिकेशनउम्मीद के अनुसार जानकारी
डिस्प्ले6.67″ 1.5K AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1300 nits ब्राइटनेस
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 4
रैम + स्टोरेज8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (रेंडर और सर्टिफिकेशन से संकेत)
रियर कैमरा सेटअपZEISS-कॉलैब 50MP मेन + 8MP अल्ट्रावाइड + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
फ्रंट कैमरा50MP सेल्फी कैमरा
बैटरी क्षमता6,500mAh बैटरी + 90W फास्ट चार्जिंग
सॉफ्टवेयरFuntouch OS 15 / OriginOS based on Android 16 (रेंडर रिपोर्ट्स अनुसार)
AI फीचर्सGoogle Gemini AI, AI Captions, AI Smart Call Assistant
सुरक्षा और बॉडीIP68/IP69 वॉटर & डस्ट रेसिस्टेंस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
स्पीकर्स & कनेक्टिविटीडुअल स्टीरियो स्पीकर्स, 5G सपोर्ट, NFC
अनुमानित कीमत₹37,000–₹40,000
See Also :  SIM Card का दौर हुआ पुराना? जानिए क्यों तेजी से बढ़ रहा eSIM का ट्रेंड और कैसे खत्म होने जा रहे हैं SIM Card!

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Vivo V60 में 6.67-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले के अलावा, फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी हो सकता है, जो वीडियो और वाइड-एंगल फोटोज के लिए मददगार होगा।

बैटरी और अन्य फीचर्स

बैटरी की बात करें तो Vivo V60 में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा, फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस भी मिलेगा, जो इसे और टिकाऊ बनाता है।