नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : भारतीय ऑटमोबाइल इंडस्ट्री की टॉप कंपनी महिंद्रा ने अपनी खास और लोकप्रिय गाड़ी XUV700 का नया और facelift मॉडल को मार्केट में उतारने की तैयारी कर ली है और बहुत जल्द कंपनी Upcoming Mahindra XUV700 को लॉन्च कर सकती है । इस बार आने वाले XUV700 में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले है । गाड़ी के डिजाइन से लेकर इंजन ऑप्शन और परफॉरमेंस सब मे जबरदस्त बदलाव की उम्मीद की जा रही है ।
हालांकि XUV700 पहले से ही एक प्रीमियम डिजाइन और फीचर की वजह से बड़ी पसंद की जाती है लेकिन अब इसमें कुछ और नए फीचर भी add किए गए हैं जो इस गाड़ी को और भी प्रीमियम बनाते हैं । Upcoming Mahindra XUV700 के इस फेसलिफ्ट वर्जन में इस बार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया गया है जिसकी वजह से ये कई गाड़ियों के लिए अब सिरदर्द बनने वाली है क्यूंकी इसकी पहले से ही बहुत बड़ी मार्केट भारत में है, और अब जब ये गाड़ी हाइब्रिड में भी उपलब्ध होगी तो इसकी डिमांड और रिलाइबलिटी और बढ़ने वाली है ।
Mahindra XUV700 Facelift डिजाइन और इंजन अपडेट
Upcoming Mahindra XUV700 में इस बार कंपनी ने काफी बड़े बड़े बदलाव करने की कोशिश की है XUV700 के फ्रन्ट ग्रिल को भी नए डिजाइन में पेश किया जा रहा है । इसके हेड्लैम्प और taillight को भी नया डिजाइन मिलने वाला है । गाड़ी की बॉडी डिजाइन में भी इस बार और अधिक बोल्ड और प्रीमियम लुक मिलने वाला है । इसके अलावा नई XUV700 में कुछ नई कलर थींम के साथ dual tone कलर भी मिलने की उम्मीद है ।
गाड़ी के इंटीरियर में भी नए कलर थीम के साथ साथ नए updated infotainment सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है गाड़ी में कुछ जरूरी सुरक्षा फीचर को भी जोड़ा जाएगा जिसमें एडवांस ड्राइवर-असिस्ट फीचर्स (ADAS 2.0) जोड़े जा सकते हैं। अगर गाड़ी के इंजन की बात करें तो इस बार SUV में वही दो पावरफुल इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है एक 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो 197 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है और दूसरा 2.2-लीटर टर्बो डीज़ल इंजन, जो 182 bhp की पावर और 450 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे।
इस बार हाइब्रिड वेरिएंट बनेगा गेम-चेंजर
Upcoming Mahindra XUV700 में इस बार का सबसे खास अपडेट इसका हाइब्रिड वर्जन होगा, रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा एक self-charging strong hybrid system पर काम कर रही है जो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के कॉम्बिनेशन से चलेगा और अपने आप ही चार्ज भी होगा। XUV700 का ये सिस्टम regenerative braking के जरिए बैटरी को चार्ज करेगा और SUV को कुछ दूरी तक pure electric mode में चलाने की power देगा।
ऑटो एक्स्पर्ट्स का कहना है कि यह hybrid सिस्टम फ्यूल इफिशिएंसी को 25 kmpl तक बढ़ा देगा, साथ ही SUV की पावर आउटपुट 197 bhp से भी ज्यादा हो सकती है।
भारत में बढ़ती Hybrid SUVs की मांग
इस समय भारत में Hybrid SUVs की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। Toyota Innova Hycross और Maruti Grand Vitara जैसी कारें पहले ही इस सेगमेंट में बहुत लोकप्रिय हो चुकी हैं और ग्राहकों कि इनमें दिलचस्पी भी बहुत अधिक है। अब Mahindra ने भी Upcoming Mahindra XUV700 के हाइब्रिड वर्जन से इस सेगमेंट के मुकाबले में उतरने की तैयारी कर ली है।
सूत्रों के मुताबिक, Mahindra इस हाइब्रिड सिस्टम को पूरी तरह इन-हाउस डेवलप कर रही है ताकि कीमत प्रतिस्पर्धी रखी जा सके। इस टेक्नॉलजी को इन हाउस बनाने के पीछे कंपनी की योजना है की आगे चल कर ये टेक्नॉलजी बाकी कंपनियों के साथ भी साझा की जाए ।
लॉन्च डेट और उम्मीदें
Upcoming Mahindra XUV700 फेसलिफ्ट को 2025 के अंत में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि इसका हाइब्रिड वर्जन अगले साल 2026 में भारतीय बाजार में आने की संभावना है। कंपनी इस फेसलिफ्ट के जरिए अपने SUV पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाना चाहती है। Mahindra XUV700 पहले से ही भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम SUVs में से एक है, और इसके नए वर्जन से ग्राहक अनुभव और भी बेहतर होने की उम्मीद है।














