TVS Apache RTX 300 लॉन्च : 35.5bhp इंजन और एडवेंचर फीचर्स के साथ बनी सबसे पावरफुल टूरिंग बाइक!

TVS Apache RTX 300 लॉन्च
5/5 - (4 votes)

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : TVS Motor Company ने अपनी एक और नई नई TVS Apache RTX 300 को लॉन्च कर दिया है, इस बाइक के साथ कंपनी ने एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट में दमदार एंट्री मारी है।
अगर इसकी कीमत की बात करें तो ये बाइक 1.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी प्राइस से शुरू होती है । ये कीमत इसकी प्रतिद्वंदी बाइकों से कम है । Apache RTX 300 की डिलीवरी अगले महीने 15 नवंबर से शुरू होगी।

TVS Apache RTX 300 कंपनी की नई RT-XD4 प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है, जो एडवेंचर डिजाइन और लॉन्ग-डिस्टेंस टूरिंग परफॉर्मेंस का बेहतरीन Combination पेश करती है।

TVS Apache RTX 300 शुरुआती कीमत और वेरिएंट्स

TVS ने इस बाइक के तीन मॉडल मार्केट में उतारे हैं । जिसमें शुरुआती कीमत 1.99 लाख से शुरू होती है और 2.29 लाख एक्स शोरूम तक जाती है ।

TVS Apache RTX 300 इन तीन वेरिएंट्स में पेश की गई है

  • Base Variant: ₹1.99 लाख

  • Top Variant: ₹2.14 लाख

  • Custom BTO Variant: ₹2.29 लाख (सभी कीमतें एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी)

ये बाइक भारत में TVS की इस सेगमेंट की अब तक की सबसे एडवांस्ड मोटरसाइकिल है, जो परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का शानदार संतुलन प्रदान करती है। और साथ ही डिजाइन के मामले में भी इस बाइक की बहुत तारीफ जानकारों द्वारा की जा रही है ।

इंजन और परफॉर्मेंस

TVS Apache RTX 300 में नया 299.1cc, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है जो 35.5bhp की पावर 9000rpm और 28.5Nm टॉर्क 7000rpm जेनरेट करता है।

See Also :  Top Selling Cars in India 2025 : SUV दबदबा टूटा, Maruti Suzuki की इस कार ने मारी बाज़ी!

यह इंजन डुअल कूलिंग टेक्नोलॉजी वॉटर + ऑयल जैकेट के साथ आता है और इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है जो इसे टेक्नॉलजी में अड्वान्स बाइक बनाता है । 
कंपनी के अनुसार, इसका इंजन Ethanol-blended fuels को भी सपोर्ट करता है जो इसे ज्यादा ईको-फ्रेंडली बनाता है।

TVS Apache RTX 300 की खास टेक्नोलॉजी

यह बाइक खास कर राइडर्स को ध्यान में रख कर बनाई गई है इसलिए आप इसमें नोटिस करेंगे की ये बाइक riderfocused tech से भरपूर है। इस बाइक में अच्छी और Comfortable Ride के लिए चार mode भी दिए गए हैं । ये चार mode urban, rain , और rally modes हैं । जिस से आपको हर एक सिचूऐशन के हिसाब से अलग मोड का इस्तेमाल करने का मौका मिलता है । हर एक मोड में ऑटोमैटिक इंजन रिस्पॉन्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS सेटिंग्स adjust हो जाती है ।

इसके अलावा, बाइक में ये कुछ और फीचर्स भी शामिल हैं:

  • Bi-directional Quickshifter

  • Cruise Control

  • Linear Traction Control

  • 5-inch TFT Display (Bluetooth कनेक्टिविटी, Navigation, Ride Stats)

  • Adjustable Brake-Clutch Levers

  • Tyre Pressure Monitoring System (TPMS)

सस्पेंशन, ब्रेकिंग और राइडिंग कम्फर्ट

TVS Apache RTX 300 में WP सस्पेंशन यूनिट्स दिए गए हैं  फ्रंट में Inverted Cartridge Fork और रियर में Mono-tube Floating Piston Shock। इन दोनों का सेटअप रफ टेरेन पर भी बाइक को स्थिर और संतुलित रखता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें डुअल डिस्क ब्रेक्स और Terrain-Adaptive ABS सिस्टम दिया गया है। ये सेटअप बाइक को ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों ही सिचुएशन्स में बेहतर कंट्रोल देता है।

See Also :  Mahindra Scorpio N Facelift : नए लुक, फीचर्स और दमदार इंजन के साथ जल्द सड़कों पर नजर आएगी SUV की रानी

डिजाइन और कलर ऑप्शंस

TVS Apache RTX 300 का डिजाइन पूरी तरह रैली से प्रेरित है। इसका muscular tank और forward-leaning headlamp structure इसे एक आक्रामक लुक देता है। फ्रंट में सिग्नेचर DRL Blades, twin-beam LED headlamp और animated tail-light setup दिया गया है।

इसमें 5 कलर ऑप्शंस शामिल हैं —
Viper Green, Metallic Blue, Pearl White, Lightning Black और Tarn Bronze इन सभी colours में Apache Red का स्पोर्टी टच मिलता है।

टूरिंग फीचर्स और एक्सेसरीज़

कंपनी ने TVS Apache RTX 300 को टूरिंग के हिसाब से भी पूरी तरह तैयार किया है। इसमें मॉड्यूलर लगेज माउंट्स, क्रैश गार्ड्स और एक्सेसरी पॉइंट्स दिए गए हैं।
TVS ने GIVI ब्रांड के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत quick-release panniers और top-box kits उपलब्ध होंगे।