Trump Mobile T1 Phone: डोनाल्ड ट्रंप का नया स्मार्टफोन, कीमत, फीचर्स और विवाद

Trump Mobile T1 Phone
5/5 - (1 vote)

Donald Trump की फैमिली बिज़नेस कंपनी Trump Organization ने जून 2025 में एक नया म मोबाइल फोन मार्केट में पेश किया था जिसका नाम था Trump Mobile T1 Phone इस फोन को प्री-ऑर्डर के लिए लॉन्च किया गया था। सितंबर से इसकी आधिकारिक बिक्री शुरू होनी है। हालांकि ये फोन काफी चर्चा में है क्यूंकी इस Trump Mobile T1 Phone की की सारी बातें है जो अभी तक लोगों की समझ में नहीं आई है । और कई लोगों का मानना है की ये फोन china में बन कर rebrand करके लोगों को बेचा जाएगा । कंपनी ने इसके साथ “47 Plan” नाम का एक नया मोबाइल सर्विस प्लान भी पेश किया है, जिसे Trump Mobile ऑपरेट करता है। इसमें आपको एक महीने तक के benifits मिलते हैं ।

Trump T1 Mobile Price

Trump Mobile T1 Phone की कीमत $499 (करीब ₹41,000) रखी गई है। प्री-ऑर्डर के लिए $100 का डिपॉज़िट देना पड़ेगा उसके बाद आप इसकी प्री बुकिंग कर सकते हैं । लेकिन अभी सिर्फ ये अमेरिका में ही उपलब्ध होगा । इस प्राइस सेगमेंट में मार्केट में पहले से ही कई मजबूत ब्रांड मौजूद हैं, इसलिए T1 Phone को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

Trump T1 Mobile Processor

लॉन्च के वक्त कंपनी ने फोन के प्रोसेसर के बारे में कोई क्लियर जानकारी नहीं दी। यह एक बड़ा सवाल है क्योंकि इसी से फोन की परफॉर्मेंस तय होती है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इसमें मिड-रेंज प्रोसेसर दिया गया तो $499 प्राइस को जस्टिफाई करना मुश्किल होगा। और बिना Mobile Processor की जानकारी के इसे कोई क्यूँ ही बुक करेगा ये भी एक सोचने की बात है ।

See Also :  OnePlus OxygenOS 16: भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, क्या-क्या नए फीचर्स मिलेंगे?

Trump T1 Phone Specs

फोन का डिज़ाइन गोल्डन कलर में रखा गया है, जो Trump ब्रांडिंग से मेल खाता है। लेकिन अगर बात करें Trump Mobile T1 Phone के डिजाइन के बारे में तो ये लगभग apple की copy की गई है । बिल्कुल apple की तरह camera design है जिस से ये apple की copy लगता है । और इसका golden colour भी कुछ अजीब सा लगता है । जो काफी लोगों को पसंद ही नहीं आएगा ।  और कुछ मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट

  • Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम

  • ट्रिपल रियर कैमरा (50MP + 2MP + 2MP), 16MP फ्रंट कैमरा

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज (microSD कार्ड सपोर्ट)

  • 5,000mAh बैटरी, 20W PD चार्जिंग

  • फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक

Trump T1 Phone Release Date

कंपनी ने ऐलान किया है कि सितंबर 2025 से Trump Mobile T1 Phone की डिलीवरी शुरू होगी। हालांकि, शुरुआती वेबसाइट क्रैश और पेमेंट इश्यूज ने खरीदारों को थोड़ा परेशान किया है। इनकी वेबसाईट पर हाई लोड बता कर वेबसाईट को काफी बार बंद कर दिया जा रहा है जिसकी वजह से लोग काफी परेशान है ।

Trump T1 Processor – असली सवाल

फोन के प्रोसेसर को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि यह एक चाइनीज़ बजट फोन का रीब्रांडेड वर्ज़न है। अगर ऐसा है तो “Made in USA” का दावा सिर्फ एक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी साबित हो सकता है। और एक सस्ता फोन जो चीन में बना कर rebrand करके ग्रहकों को चिपकाने का मकसद है जो गलत लगता है ।

See Also :  SIM Card का दौर हुआ पुराना? जानिए क्यों तेजी से बढ़ रहा eSIM का ट्रेंड और कैसे खत्म होने जा रहे हैं SIM Card!

Trump Mobile Reviews

सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे ट्रंप ब्रांडिंग का अनोखा कदम बता रहे हैं, जबकि टेक एनालिस्ट्स इसे सिर्फ एक “रीब्रांडेड बजट फोन” मान रहे हैं। और इसे कुछ समय में ही फेल हो जाने वाला फोन मान रहे हैं ।

एक टेक रिपोर्टर के तौर पर मेरी राय है कि फोन की ब्रांडिंग ज्यादा है, इनोवेशन कम। ऐसे में इसे iPhone या Samsung जैसे हाई-एंड फोन से मुकाबला करना मुश्किल ही नहीं बहुत मुश्किल होगा ।

What Network Does Trump Mobile Use?

Trump Mobile की सर्विस को लेकर भी कन्फ्यूज़न है। कंपनी ने साफ नहीं किया कि यह किस नेटवर्क पर चलता है। WIRED की जांच में सामने आया कि यह Liberty Mobile के जरिए T-Mobile network पर काम करता है। यानी, नाम “Trump Mobile” है लेकिन नेटवर्क बैकएंड किसी और का है।

The 47 Plan – एक अलग आकर्षण

फोन के साथ पेश किया गया “47 Plan” $47.45/ का प्लान एक महीने का प्लान है। इसमें unlimited talk, text और data (पहले 20GB हाई स्पीड) शामिल है। साथ ही इंटरनेशनल कॉलिंग और कुछ एडिशनल सर्विसेज़ जैसे roadside assistance और telehealth भी दी जा रही हैं जो अभी तक शायद नई शुरुआत है ।

Trump Mobile पर दावे और विवाद

सबसे बड़ा विवाद “Made in USA” दावे को लेकर है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल अमेरिका में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं है। इससे यह साबित होता है कि फोन असल में चीन में बना है और सिर्फ रीब्रांड किया गया है। और सीधे सीधे ग्राहकों को made in usa के नाम पर बेवकूफ बनाने की कोशिश है । और दूसरा इसका design भी apple की कॉपी है । अब apple की कॉपी करके apple से मुकाबला शायद इस फोन के बस की बात नहीं हैं।