Tata Sierra upcoming suv : लॉन्च से पहले सामने आई नई जानकारी, देखें स्पॉटिंग और फीचर्स

tata sierra upcoming suv
5/5 - (2 votes)

टाटा मोटर्स की बहुचर्चित SUV Tata Sierra अब धीरे धीरे आधिकारिक लॉन्च की तरफ बढ़ती दिख रही है । अगर बात करें इसके लॉन्च की तो अभी थोड़ा और समय लगने की उमीद है लेकीन जैसा की पहले था की ये एक concept car के रूप में देखि जाती थी अब वैसा नहीं है अब ये अपने आधिकारिक लॉन्च की तरफ बढ़ रही है । और इसकी टेस्टिंग के दौरान कई बार Tata Sierra को देखा भी गया है ।

ये एक ऐसी गाड़ी होने वाली है जो लॉन्च से पहले ही इतनी अधिक सुर्खियां बटोरे हुए है की लॉन्च के बाद इसका धमाल देखने योग्य होगा । तो सबसे बड़ी खुशखबरी ये है की अब इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है मतलब अब ये मार्केट में आने के लिए तैयार है । लेकिन देखना होगा की कंपनी कब तक इस गाड़ी को लॉन्च करती है । इसके लॉन्च की कुछ जानकारी अब लीक होने लगी है आईए जानते हैं Tata Sierra से संबंधित कुछ जरूरी जानकारी

Tata Sierra की पोजिशनिंग और मार्केट

tata sierra upcoming suv बेहद शानदार look और design के साथ आने वाली है, यह SUV एक Lifestyle SUV के तौर पर लॉन्च होगी जिसकी लंबाई करीब 4.3 मीटर होगी। मार्केट में Tata Sierra का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Victoris जैसे मिड-साइज्ड SUV से होगा। वहीं, इसका EV वेरिएंट Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6 और MG ZS EV को टक्कर देगा।

मेरी व्यक्तिगत राय में, Sierra की डिज़ाइन फिलॉसफी और ब्रांड हेरिटेज इसे सेगमेंट में एक अलग पहचान देने वाली है। Tata Motors इस SUV को केवल एक गाड़ी नहीं, बल्कि एक आइकन बनाने की कोशिश कर रही है। और इसी वजह से ये गाड़ी इतनी चर्चित भी है ।

See Also :  Maruti Victoris: ₹10.49 लाख से शुरू, Level 2 ADAS और 28 kmpl माइलेज के साथ लॉन्च हुई SUV

Tata Sierra की कीमत और इंजन विकल्प

Tata sierra की मिली जानकारी के मुताबिक, इसके ICE वर्ज़न की कीमत ₹12 लाख से ₹20 लाख के बीच हो सकती है, जबकि इसका EV वर्ज़न ₹18 लाख से ₹24 लाख के बीच आएगा जो सीधे सीधे टक्कर देने वाला है Mahindra BE6 को ।
इसमें दो ऑल-न्यू पेट्रोल इंजन मिलने की भी उम्मीद है:

  • 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन

  • 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड, 4-सिलेंडर इंजन (170hp/280Nm टॉर्क)

डिज़ल वेरिएंट में Harrier और Safari वाला 2.0-लीटर टर्बो डीज़ल इंजन दिया जा सकता है, लेकिन Sierra में इन इंजनों की ट्यूनिंग थोड़ी अलग होगी। कंपनी पेट्रोल व डीज़ल दोनों में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑफर करेगी।

Tata Sierra EV वर्ज़न की खासियत

Sierra EV, Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर तैयार होगी और इसमें Harrier EV के 65kWh और 75kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं। जो फिलहाल कुछ समय पहले लॉन्च हुई harrier ev में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं ।
यह फ्रंट-व्हील-ड्राइव होगी लेकिन टॉप मॉडल में AWD (QWD सिस्टम) भी उपलब्ध रहेगा। इसके terrain modes — Mud Ruts, Sand, Snow, Rock Crawl — इसे एक असली ऑफ-रोड SUV बनाएंगे।

Tata Sierra के फीचर्स जो इसे खास बनाएंगे

tata sierra में मिलने वाले कुछ Highlighted फीचर्स:

  • ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड

  • LEVEL 2 ADAS

  • 360° कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर

  • ऑटो-डिम IRVM

  • हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD)

  • मल्टी-कलर एंबियंट लाइटिंग

  • पैनोरमिक सनरूफ

  • JBL साउंड सिस्टम विथ Dolby Atmos

  • वेंटिलेटेड, पावर्ड फ्रंट सीट्स

  • 6 एयरबैग्स, ESP, TPMS

  • हिल लॉन्च व डीसेंट कंट्रोल

  • डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल

Tata Sierra की लॉन्च टाइमलाइन

Tata Motors से मिले संकेतों के मुताबिक, पहले Sierra EV को अक्टूबर-नवंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा, जबकि ICE वर्ज़न जनवरी 2026 में आने की उमीद है।
अगर यह टाइमलाइन बनी रहती है, तो Tata Sierra भारतीय SUV मार्केट में अगले साल की बड़ी खबर होने वाली है।

See Also :  Hyundai Venue Facelift Launch Date हुई तय, 4 नवंबर को भारत में होगा धमाकेदार डेब्यू

मेरे अनुसार,tata sierra की मिल रही जानकारी से साफ है कि Tata Motors इस SUV के जरिए लाइफस्टाइल सेगमेंट में एक जबरदस्त कमबैक की तैयारी कर रही है। डिज़ाइन, फीचर्स और इंजन विकल्प साथ मिलकर इसे भारतीय बाजार में एक नई पहचान देंगे। लॉन्च से पहले जो उत्साह बन रहा है, वह इस बात का संकेत है कि Sierra सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि एक statement बनने जा रही है।