गांधी जयंती और दशहरा के खास दिन पर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म Sunny Sanskari Tulsi Kumari Movie रिलीज हुई । इस दिन को खास उम्मीदों के साथ छुट्टी वाले दिन रिलीज किया गया । क्यूंकी इस फिल्म में बरुन धवन के साथ जाह्यनवी कपूर हैं , और इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं । इसलिए इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी थी । लेकिन अगर देखा जाए तो कमाई के लिहाज से ये फिल्म उम्मीदों पर फिलहाल पहले दिन तो खरी नहीं उतर पाई है , और जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी उस से बहुत कम इस फिल्म ने पहले दिन कमाई की है ।
पहले दिन फिल्म ने सिर्फ ₹9 करोड़ की ही कमाई की जो हाल ही में रिलीज हुई kantara 2 से काफी कम है । क्यूंकी इन दोनों फिल्मों का मुकाबला box office पर देखा जा रहा था लेकिन पहले दिन की कमाई के बाद अब ये मुकाबला एकतरफा हो गया है । क्यूंकी Kantara: A Legend Chapter 1 के हिन्दी ओपनिंग में 19 करोड़ की कमाई की थी ।
Sunny Sanskari Tulsi Kumari Box Office Collection
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari फिल्म की box office की कमाई की अगर बात करें तो day 1 में फिल्म ने काफी कम मात्र 9 करोड़ नेट कमाई की है और सबसे बड़ी बड़ी बात ये है की ये कमाई सभी वर्जन मिल कर की है । इस से पहले भी वरुण धवन की फिल्में कुछ खास नहीं कर पा रही है । इस से पहले उनकी फिल्म baby john जो की वरुण धवन की इस से पिछली फिल्म है । उसने पहले दिन 11.25 करोड़ की कमाई की थी ।
अगर वरुण धवन के पूरे करियर के हिसाब से ये कमाई देखें तो न ही ये upper level की है और न ही down level की है । ये मिड रेंज की फिल्मी कमाई में है । लेकिन जैसा की हमने आपको बताया Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari फिल्म को छुट्टी और त्योहार के दिन रिलीज किया गया था । उसके हिसाब से फिल्म का ये प्रदर्शन बिल्कुल निराशाजनक है ।
जैसा कि पहले Newstop ने बताया था, वरुण की पिछली कई फिल्में जैसे Bhediya और Jug Jugg Jeeyo भी सिर्फ औसत प्रदर्शन कर पाई थीं।
Sunny Sanskari Tulsi Kumari Movie Review: क्रिटिक्स और जनता की राय
फिल्म को लेकर लोगों की राय अभी तक mix सी या रही है कई लोगों का मानना है की वरुण धवन का अब वो समय नहीं चल रहा जो उनके शुरुआती दिनों में था और उनकी फिल्में लगातार कुछ खास नहीं कर पा रही हैं । तो दूसरी तरफ लोगों का कहना है की फिल्म बहुत ही शानदार है और वरुण धवन और जाह्यनवी कपूर की जोड़ी बहुत ही जबरदस्त है और फिल्म भी मजेदार है ।
पॉज़िटिव पॉइंट्स
जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की केमिस्ट्री को कई दर्शकों ने एंटरटेनिंग बताया।
सपोर्टिंग कास्ट: सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ ने अपनी स्क्रीन प्रेज़ेंस से हल्की-फुल्की ताज़गी दी।
म्यूज़िक और डांस नंबर: कुछ गानों ने ऑडियंस को आकर्षित किया है।
निगेटिव पॉइंट्स
कमज़ोर स्क्रिप्ट: शशांक खेतान के डायरेक्शन के बावजूद कहानी बहुत प्रेडिक्टेबल और पुराने ढर्रे की लगी।
धीमा नैरेटिव: फिल्म की दूसरी हाफ में पकड़ ढीली पड़ जाती है और इमोशनल कनेक्ट मिसिंग रहा।
बॉक्स ऑफिस क्लैश: Kantara 2 के तूफान में यह फिल्म दबती हुई नज़र आई।
वरुण धवन का करियर: लगातार संघर्ष
स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और अक्टूबर जैसी फिल्मों से वरुण ने अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन पिछले कुछ सालों से उनकी फिल्में सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने में असफल हो रही हैं। उनकी फिल्में कमाई के मामले में लगातार पिछड़ती ही चली जा रही हैं । आईए देखते है उनकी पिछली कुछ फिल्मों की कमाई ।
Bhediya → ₹7.48 करोड़ ओपनिंग
Jug Jugg Jeeyo → ₹9.28 करोड़
Kalank → ₹21.6 करोड़ (लेकिन बाद में फ्लॉप साबित हुई)
Baby John → ₹11.25 करोड़
अब Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari का कलेक्शन फिर उनके करियर पर सवाल खड़े कर रहा है। और पहले दिन सिर्फ 9 करोड़ ओवरॉल पर सीमित हो गई ।
आगे क्या?
वरुण धवन अब Border 2 में नज़र आएंगे, जिसमें उनके साथ सनी देओल और दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े नाम होंगे। इसके अलावा वे Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और No Entry 2 जैसी फिल्मों में भी दिखेंगे।
इन फिल्मों से वरुण धवन के करियर की दिशा और दशा दोनों तय होंगे । क्यूंकी लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब आने वाली फिल्मों में बड़े नाम जैसे सनी दियोल और दिलजीत दोसांझ भी उनके साथ फिल्म में होंगे और उम्मीद है की ये आने वाली फिल्में अच्छा काम करेंगी ।














