नई दिल्ली, 29 मई 2025:
Sony ने अपनी जाने मानें Cinema Line में एक नया और दमदार Sony FX2 Cinema Line Camera लॉन्च किया है। यह कैमरा उन creaters और film makers के लिए डिज़ाइन किया गया है जो cinema quality videos को कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल फॉर्म में कैप्चर करना चाहते हैं। Sony FX2, FX3 और FX6 के बीच की एक परफेक्ट कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। और सच कहें तो ये वो बेहतरीन कैमरा हैं जो आपको एक तगड़ा अनुभव देने वाले हैं ।
आइए जानते हैं इसके दमदार फीचर्स, संभावित कीमत और क्यों यह कैमरा भारतीय फिल्म और वीडियो क्रिएटर कम्युनिटी में धूम मचा सकता है। और क्यूँ हम इस कैमरे को इतना खास बता रहे हैं ।
Sony FX2 के प्रमुख फीचर्स:
1. Full Frame Sensor
Sony FX2 में एक 10.2MP Full-Frame Back-illuminated CMOS sensor दिया गया है, जो शानदार लो-लाइट परफॉर्मेंस और shallow depth of field देता है – बिल्कुल प्रोफेशनल सिनेमा लुक। और आपको उस तरह की रिकॉर्डिंग करके देता है जैसा हम बड़ी बड़ी फिल्मों में देखते हैं ।
2. 4K 120fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग
इस कैमरे से आप 4K में 120fps तक की स्लो मोशन विडिओ फिल्म शूटिंग कर सकते हैं – यानी हर फ्रेम में डिटेल्स और इमोशन्स भरपूर रहने वाला है इस कैमरे से रिकार्ड की गई वीडियोज़ में ।
3. Dual Base ISO & S-Cinetone कलर प्रोफाइल
Dual Base ISO: 800 और 12,800
इसमें Sony का पॉपुलर S-Cinetone कलर प्रोफाइल मिलता है जो नैचुरल स्किन टोन और सिनेमैटिक फील देता है।
4. Fast Hybrid Auto Focus
759-point phase detection AF के साथ यह कैमरा मूविंग सब्जेक्ट्स पर भी बिलकुल तेजी से फोकस लॉक करता है। AI बेस्ड Eye AF और Real-time Tracking भी इसमें शामिल है।
5. Compact और Modular Design

FX2 का बॉडी डिजाइन काफी हल्का और मॉड्यूलर है – मतलब आप इसे gimbal, drone या shoulder rig के साथ आसानी से यूज़ कर सकते हैं। क्यूंकी अधिकतर देखा गया है की बढ़िया कैमरे जो होते हैं उनका भारी भकाम वजन और हमारे एक्सेसरिस के साथ उनका उनका समन्वय न बेठन एक बड़ी परेशानी होती थी इसलिए sony ने इस मुश्किल को हाल करते हुए FX2 का बॉडी डिजाइन काफी हल्का और मॉड्यूलर रखा है जो लोगों को काफी पसंद आने वाला है।।
Sony FX2 की संभावित कीमत (भारत में):
Sony FX2 की इंटरनेशनल कीमत लगभग $3,999 (लगभग ₹3.35 लाख) है। भारत में इसकी कीमत टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी के अनुसार लगभग ₹3.5 – ₹3.75 लाख तक हो सकती है। ये कीमत आम लोगों को जादा लग सकती है लेकिन ये एक फिल्म मेकिंग की दृष्टि से देखा जाए तो ये कीमत बभूत अधिक नहीं है । हाँ वो creaters जो youtube और Instagram के लिए कंटेन्ट बनाते हैं और अभी नए हैं उनके लिए ये कीमत थोड़ी अधिक लग सकती है । लेकिन ये कैमरा अपनी कीमत के हिसाब से एक बेहतरीन विकल्प है ।
किसके लिए है Sony FX2?
इंडी फिल्ममेकर
YouTubers और कंटेंट क्रिएटर्स
डॉक्युमेंट्री फिल्म शूटर्स
फ्रीलांसर वीडियोग्राफर्स
एडवांस्ड वेडिंग सिनेमैटोग्राफर्स
यदि आप अपने वीडियो को नेटफ्लिक्स की तरह Quality देना चाहते हैं तो Sony FX2 आपके लिए एक बेस्ट इन्वेस्टमेंट हो सकता है। क्यूंकी इस कैमरे वो क्षमता है ।
Sony FX2 बनाम FX3 और FX6
| फीचर | FX3 | FX2 | FX6 |
|---|---|---|---|
| Sensor | Full Frame | Full Frame | Full Frame |
| Max Frame Rate | 4K 120fps | 4K 120fps | 4K 120fps |
| ND Filter | NA | NA | Available |
| Body Design | Compact | Compact | Pro Modular |
| Price Range | ₹2.9 लाख | ₹3.5 लाख | ₹5+ लाख |
क्या Sony FX2 Cinema Line Camera आपको लेना चहिए ?
Sony FX2 उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है जो कम बजट में सिनेमा-क्वालिटी वीडियो बनाना चाहते हैं। इसका छोटा फॉर्म फैक्टर, दमदार सेंसर और हाई-फ्रेम रेट शूटिंग इसे एक ऑल-राउंडर कैमरा बनाते हैं। अगर आप उनमें से हैं जो अपनी अगली वेब सीरीज़ या यूट्यूब डॉक्युमेंट्री को एक नई ऊंचाई देना चाहते हैं, तो Sony FX2 जरूर आपकी लिस्ट में । लेकिन आप अभी अगर शुरुआती दौर में हैं । और अभी सफल नहीं हैं तो अभी आपके लिए ये कैमरा लेना उचित नहीं होगा थोड़ा इंतजार करिए और जैसे ही आपको लगे की अब मुझे बेहतर quality और बेहतर performance के साथ एक अच्छा कैमरा लेना चाहिए और आप अब इसके लिए तएआर हैं तो जरूर इस कैमरे को खरीदना चाहिए ये एक बेहतर कैमरा है ।
ऐसी ही ताज़ा Technology खबरों के लिए जुड़ें रहिए newstop.in के साथ।















