जयपुर, 08/08/2025 – राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान Sanju Samson ने टीम मैनेजमेंट को साफ-साफ बता दिया है कि वह IPL 2026 की नीलामी से पहले रिलीज़ होना चाहते हैं। यह खबर सामने आते ही क्रिकेट फैंस में हलचल मच गई है। दरअसल ये खबर काफी समय से चल रही थी की Sanju Samson आईपीएल 2026 से पहले Rajasthan Royals से रिलीज होना चाहते हैं । इसके पीछे की असल वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है । लेकिन कुछ कयास लगाए जा रहे हैं ।
सैमसन ने यह फैसला IPL 2025 खत्म होने के तुरंत बाद RR मैनेजमेंट को बता दिया था। हालांकि, अब तक फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें कोई अंतिम जवाब नहीं दिया है।
सीजन रिव्यू मीटिंग्स में शुरू हुई थी इस मुद्दे पर बात ।
सूत्रों के मुताबिक, RR ने जून में अपने सीजन रिव्यू मीटिंग्स की थीं, जहां इस मुद्दे पर चर्चा भी हुई थी। टीम अब भी उन्हें मनाने की कोशिश कर सकती है। इस मामले पर फ्रेंचाइज़ी के प्रमुख मालिक मनोहर (मनो) बादले ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। लेकिन खबर है की Rajasthan Royals अभी भी Sanju Samson को मानने में ईछुक हैं । और वो उन्हें अपनी टीम के साथ ही रखना चाहते हैं । लेकिन Sanju Samson ने रिलीज होने का मन बना लिया है ।
Sanju Samson 2018 से Rajasthan Royals का हिस्सा हैं । इससे पहले वो दिल्ली के लिए खेलते थे । उनके 177 मैचों में 3 ipl शतक हैं । और लगभग 5000 run उन्होंने बनाए हैं ।
अंतिम फैसला मालिक और राहुल द्रविड मिलकर लेंगे ।
अंतिम फैसला RR हेड कोच राहुल द्रविड़ और मालिक मिलकर लेंगे। अगर सैमसन को रिलीज़ कर दिया गया तो यह न केवल टीम के लिए बल्कि फैंस के लिए भी बड़ा झटका होगा, क्योंकि वह पिछले कई सालों से राजस्थान रॉयल्स का चेहरा रहे हैं। और एक मजबूत कप्तान भी रहे हैं । हालांकि Rajasthan Royals ने पिछले वर्ष Sanju के चोटिल होने या बाहर रहने की वजह से riyaan parag को कप्तान बनाया था इसलिए उन्हें अब अनुभव है और वो टीम के साथ हैं ।
Sanju Samson क्यों छोड़ना चाहते हैं सैमसन?
हालांकि आधिकारिक तौर पर कारण सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि सैमसन नई चुनौतियों की तलाश में हैं और शायद किसी दूसरी फ्रेंचाइज़ी में कप्तानी का रोल चाहते हैं। इस रेस में सबसे आगे csk को माना जा रहा है । csk Sanju Samson को अपनी टीम में लेने के लिए उत्सुक है क्यूंकी वो धोनी के साथ कप्तान बनाना चाहते हैं । साथ ही kkr का नाम भी सामने या रहा है । csk को एक विकेट कीपर कप्तान की तलाश है जिसे Sanju पूरी कर सकते है ।
फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यह खबर आते ही फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ लोग इसे RR के लिए एक “wake-up call” मान रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि टीम को हर हाल में सैमसन को रोकना चाहिए।
आगे क्या?
अगर RR उन्हें रिलीज़ करता है, तो सैमसन IPL 2026 मेगा ऑक्शन में सबसे बड़े आकर्षणों में से एक होंगे। कई फ्रेंचाइज़ियां उन्हें अपनी टीम में लेने के लिए बोली लगा सकती हैं। और अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है । इसलिए अभी ये कहना गलत होगा की वो कौन सी टीम में जाएंगे । RR उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करेगी ।














