Samsung Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत और खास ऑफर्स

Samsung Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च
5/5 - (1 vote)

Samsung Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च हो गया है और इसे लेकर यूज़र्स में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही ग्लोबल मार्केट में इस फोन को पेश किया था और अब भारतीय यूज़र्स भी इसे खरीद पाएंगे। सैमसंग का दावा है कि यह Fan Edition (FE) फोन फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस देता है, लेकिन कीमत तुलनात्मक रूप से कम रखी गई है। जिस से वो ग्राहक इसे खरीद पाएंगे जो प्रीमियम फोन तो लेना चाहते हैं लेकिन कीमत कम देना चाहते हैं । ये फोन खास उनके लिए ही बना है ।

Samsung Galaxy S25 FE के डिस्प्ले और डिजाइन

इस फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। Gorilla Glass Victus+ की प्रोटेक्शन और Vision Booster टेक्नोलॉजी इसे प्रीमियम टच देती है। Armor Aluminum फ्रेम और IP68 रेटिंग की वजह से फोन मजबूत और वाटर रेसिस्टेंट है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Galaxy S25 FE में Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन One UI 8 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी ने वादा किया है कि इस डिवाइस को 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

कैमरा और कूलिंग सिस्टम

कैमरा लवर्स के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है — 50MP प्राइमरी, 8MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड। फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस बार 13% बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया है, जो पिछले Galaxy S24 FE से ज्यादा बेहतर है।

See Also :  Realme 15000 mAh Battery Phone: धमाकेदार बैटरी वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

AI फीचर्स से लैस

Samsung Galaxy S25 FE सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि AI features की वजह से भी खास है। इसमें Google का Circle to Search और Gemini Live जैसे टूल्स हैं। साथ ही, Generative Edit फीचर से फोटो एडिटिंग अब और स्मार्ट हो गई है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 4900mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। सैमसंग का कहना है कि यह बैटरी आसानी से एक दिन का बैकअप दे सकती है, और फास्ट चार्जिंग इसे और दमदार बनाती है।

Samsung Galaxy S25 FE भारत में कीमत

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज → ₹59,999

  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज → ₹65,999

  • 8GB RAM + 512GB स्टोरेज → ₹77,999

कंपनी ने इसे नेवी, जेट ब्लैक और व्हाइट कलर्स में लॉन्च किया है।

लॉन्च ऑफर्स

Samsung ने Galaxy S25 FE के साथ खास लॉन्च ऑफर्स दिए हैं। 256GB स्टोरेज वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को मुफ्त में 512GB स्टोरेज अपग्रेड मिलेगा, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब ₹12,000 है। इसके अलावा फोन पर ₹5000 का बैंक कैशबैक और 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S25 FE का विश्लेषण

जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, Samsung की Fan Edition सीरीज़ हमेशा उन ग्राहकों के लिए रही है जो फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं लेकिन प्रीमियम दाम चुकाना नहीं चाहते। इसी बात को ध्यान रखते हुए इसे Samsung का मास्टर् स्ट्रोक भी कहा जा सकता है ।  इस बार Galaxy S25 FE में जो बैलेंस देखने को मिला है— पावरफुल चिपसेट, AI फीचर्स, दमदार डिस्प्ले और लंबा अपडेट सपोर्ट—वह इसे मार्केट में एक स्ट्रॉन्ग कंटेंडर बनाता है। और इसकी sale में भी काफी हद तक उछाल देखने को मिल सकता है ।

See Also :  Oppo A6 Pro 5G Launch: 7000mAh बैटरी और IP69 ड्यूराबिलिटी के साथ आया नया दमदार फोन

अधिक जानकारी के लिए आप Samsung India की आधिकारिक वेबसाइट