Samsung galaxy s25 edge Slim 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Samsung galaxy s25 edge
5/5 - (1 vote)

सैमसंग ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S25 Edge नाम से भारतीय बाजार में लॉन्च किया है । और इस फोन में वैसे तो बहुत सारी छीजे खास हैं लेकिन slim और पतली body वाली बनावट की सबसे जादा चर्चा है । और साथ ही इसके advance फीचर समार्टफोन प्रेमी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहे है । क्यूंकी मार्केट में आने वाला ये Samsung Galaxy S25 Edge फोन न केवल धांसू फीचर बल्कि अपनी looks के लिए भी जाना जाएगा ।

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Samsung galaxy s25 edge

Samsung Galaxy S25 Edge सैमसंग का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.8mm है और वजन 163 ग्राम इसका 6.7-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है, जो इसे धूप में भी बढ़िया perform करता है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Ceramic 2 से Protect किया गया है, जो इसे Scratches और गिरने से बचाता है। जिससे आपका फोन काफी हद तक सुरक्षित हो जाता है ।

Samsung Galaxy S25 Edge का कैमरा सेटअप

 

अगर आप भी फोटोग्राफी के शोकिनों में से हैं और सैमसंग फोन lover हो तो ये फोन आपके लिए best होने वाला है क्यूंकी फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए, Galaxy S25 Edge में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह कैमरा सेटअप ProVisual Engine और AI-आधारित फीचर्स जैसे ऑडियो इरेज़र और ड्रॉइंग असिस्टेंट के साथ आता है, ये सब फीचर आपके फोटग्राफी के अनुभव को और भी बेहतर बनाते हैं । इसलिए हमने कहा की ये फोटोग्राफी के शोकिनों के लिए एक best स्मार्टफोनए होने वाला है ।

See Also :  iPhone Air लॉन्च: Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone, A19 Pro चिप और नया डिज़ाइ

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Samsung galaxy s25 edge

Galaxy S25 Edge में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर है, जो इसे तेज और स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन 12GB LPDDR5x RAM और 256GB/512GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। सैमसंग ने इसमें wapor chamber cooling system भी शामिल किया है, जो डिवाइस को गर्म होने से बचाता है।

बैटरी और चार्जिंग

इस स्मार्टफोन में 3,900mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि बैटरी क्षमता थोड़ी कम है, लेकिन इसकी AI-आधारित बैटरी मैनेजमेंट और कूलिंग सिस्टम इसे लंबे समय तक चलने में मदद करते हैं।

डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस

Galaxy S25 Edge को IP68 रेटिंग प्राप्त है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। इसका टाइटेनियम फ्रेम और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन इसे मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं।

कलर ऑप्शन्स और बिल्ड क्वालिटी

यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है: Titanium Silver, Jet Black, और Icy Blue इसका प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं।

कीमत और प्री-ऑर्डर ऑफर्स

भारत में Galaxy S25 Edge की कीमत ₹1,09,999 से शुरू होती है। प्री-ऑर्डर करने पर, ग्राहक 256GB की कीमत में 512GB स्टोरेज वेरिएंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और ₹50,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है।

क्या है खास क्यू ये फोन है अलग चलो समझते हैं ।

Samsung galaxy s25 edge
Samsung galaxy s25 edge

Samsung ने इस बार सिर्फ फोन नहीं, एक फ्यूचरिस्टिक गैजेट लॉन्च किया है। इसकी पहली झलक ही कुछ अलग है – स्लिम बॉडी, प्रीमियम फिनिश और जबर्दस्त डिस्प्ले। लेकिन असली कमाल इसके अंदर है।

See Also :  Nothing Phone 3a Android 16 Beta : नया Lock Glimpse फीचर और थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ आया बड़ा अपडेट

सबसे पहले तो इसका AI ProVisual इंजन, जो फोटो क्लिक करने का पूरा एक्सपीरियंस बदल देता है। मतलब आप जो देख रहे हो, वो ही कैमरा कैप्चर करेगा – बिना फेक फिल्टर के। History बना देने वाले फोटोस, अब आपके फोन से।

और भाई, गेमिंग के दीवाने हो तो सुन लो – इसमें है Snapdragon® 8 Elite Mobile Platform। रीयल टाइम रे ट्रेसिंग, स्मूद ग्राफिक्स और कोई लैग नहीं। PUBG हो या Asphalt – सब उड़ता है।

एक बात और जो मुझे बहुत पसंद आई – Galaxy AI। ये कोई बॉट नहीं है, ये आपकी हर बात समझता है। जैसे ही बोले “कल सुबह 7 बजे का अलार्म सेट कर”, बिना टच किए सब हो जाता है। और हां, ये हिंदी भी समझता है 😉

बैटरी की टेंशन? नहीं चाहिए। पूरा दिन आराम से निकाल देता है। ऊपर से ProScaler टेक्नोलॉजी स्क्रीन पर हर चीज़ को QHD+ क्वालिटी में बदल देती है।

और भाई UI? अब आया है नया One UI 7 – वो भी AI के हिसाब से बना हुआ। अब आपको बार-बार फोन अनलॉक करने की ज़रूरत नहीं, बस ऊपर से Now Bar खींचो और सब सामने।

ऐसी ही ताज़ा Technology खबरों के लिए जुड़ें रहिए newstop.in के साथ।

यह भी पढ़ें:

See Also :  Vivo Y31 5G सीरीज़ लॉन्च: जबरदस्त फीचर्स, कम कीमत और ऑफर्स के साथ मार्केट में उपलब्ध

 

तो क्या Galaxy S25 Edge लेना चाहिए?

अगर आप उन लोगों में से हैं जो कहते हैं – “भाई, स्टाइल भी हो और परफॉर्मेंस भी”, तो हाँ – ये फोन आप ही के लिए है। ये सिर्फ एक फोन नहीं, ये 2025 की टेक्नोलॉजी का टीज़र है।