नई दिल्ली। स्मार्टफोन ब्रांड Realme भारतीय मार्केट में लगातार अपने इनोवेटिव डिवाइस लेकर आता रहा है। अब कंपनी की नई योजना ने टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme जल्द ही दुनिया का पहला realme 15000 mAh battery phone लॉन्च करने जा रही है। हालांकि अभी ये सिर्फ कंसेप्ट फोन है लेकिन जल्द ही ये मार्केट में आ सकता है । जो पूरी की पूरी इंडस्ट्री को बदलने वाला है ।
सबसे बड़ी USP – 15000 mAh बैटरी
आज के दौर में जहां लोग ज्यादा गेम खेलते हैं, वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं और सोशल मीडिया पर लंबे समय तक एक्टिव रहते हैं, वहां बैटरी बैकअप सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। Realme का यह फोन इस कमी को पूरा करने के लिए आ रहा है। आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हो कि 15000 mAh बैटरी से आप क्या क्या टास्क परफॉर्म कर पाओगे वो भी लंबे समय तक ।
कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की 15000 mAh Ultra Long Battery यूजर्स को लगभग 7 दिन तक बैकअप देने में सक्षम होगी। इसके अलावा इसमें Fast Charging Support भी दिया जाएगा, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी कम समय में चार्ज हो सके। साथ ही इस फोन को देखने के बाद कोई भी चौंक जाएगा क्योंकि ये फोन बिल्कुल नॉर्मल फोन की तरह slim है । वो भी इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद ।
संभावित फीचर्स
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ये खूबियां मिल सकती हैं:
Display: 6.8-inch AMOLED 120Hz refresh rate के साथ
Processor: Snapdragon 8 Gen Series या Dimensity 9000+
RAM & Storage: 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB Internal Storage
Camera Setup: 200MP Primary Camera और 32MP Front Camera
Charging Speed: 120W Super Fast Charging Support
Operating System: Android 15 आधारित Realme UI
टेक इंडस्ट्री में चर्चा
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Realme का यह कदम battery technology के मामले में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में नया ट्रेंड सेट कर सकता है। अब तक मार्केट में ज्यादातर स्मार्टफोन्स 5000–6000 mAh तक की बैटरी के साथ आते थे, लेकिन realme 15000 mAh battery phone इस सेगमेंट में क्रांति ला सकता है। और धीरे धीरे इसके बाद और कंपनी भी इस तरह की बैटरी पर काम करेंगी तो उसका सीधा फायदा ग्राहक को होने वाला है । बैटरी का झंझट ही खत्म हो जाएगा ।
भारत में लॉन्च और कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में लॉन्च डेट या कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन सबसे पहले 2025 की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है।
अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत ₹25,000–₹30,000 के बीच हो सकती है। और 15000mAh बैटरी के साथ slim और फीचर के साथ लैस इस फोन के लिए ये कीमत अधिक नहीं लगती है ।
यूजर्स के लिए फायदे
Long Battery Life: बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म
Power Users Friendly: गेमर्स और मल्टीटास्किंग करने वालों के लिए बेस्ट
Emergency Backup: लंबी ट्रैवलिंग या ऑफ-ग्रिड जगहों पर भी मोबाइल हमेशा ऑन रहेगा
कुल मिला कर अगर कहा जाए तो ये फोन एक स्मार्टफोन नहीं बल्कि स्मार्टफोन की दुनिया में एक नई क्रांति या मानो एक बदलाव लाने वाला फोन है जो user के अनुभव को बिल्कुल ही बदलने वाला है । बैटरी से संबंधित सारी टेंशन खत्म करने वाला है ।














