Technology : Realme ने बुधवार को Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition लॉन्च कर दी है, अब बात करें इस फोन की तो ये कोई आम फोन नहीं है ये एक Limited Edition फोन है । जिससे गेम ऑफ थ्रोन्स के फैंस के लिए स्मार्टफोन इंडस्ट्री में नया रोमांच आ गया है। ये डिवाइस HBO की लेजेंड्री सीरीज से इंस्पायर्ड है, जिसमें Dragonfire Color-Changing Technology के साथ Westeros थीम्ड डिजाइन दिया गया है। ड्रैगन मोटिफ, 3D-engraved क्लॉ और गोल्डन फ्रेम सभी एक 7.84mm slimmest प्रोफाइल में पैक हैं।
इस फोन की लॉन्चिंग Game of Thrones Studio Tour, Banbridge (Northern Ireland) में Own Your Real Power थीम के साथ की गई थी, जिसमें मेहमानों ने फोन की imaging capabilities, गेमिंग perfomance और immersive sets के साथ पूरी Westeros की vibe को फील किया।
Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Edition Price in India
अक्सर पूछे जाने वाले सवालों में सबसे पहला सवाल यही होता है आखिर Realme 15 Pro Game of Thrones Edition की भारत में क्या कीमत है? तो इस फोन की भारत में कीमत रहने वाली है लगभग बजट में ही लेकिन सिर्फ GOT फैंस के लिए बाकी लोगों ये थोड़ा महंगा लग सकता है ।
वैसे भारत में इसकी कीमत ₹44,999 रखी गई है, लेकिन कुछ eligible bank offers के साथ effective price ₹41,999 हो जाती है। इस जुगाड़ू फोन का सिर्फ 12GB RAM और 512GB storage वाला टॉप वेरिएंट उपलब्ध है, और पूरी दुनिया में इस फोन के सिर्फ 5000 यूनिट ही बिकने के लिए उपलब्ध होंगे मतलब किस्मत वालों को ही ये फोन मिलने वाला है सबको नहीं । वहीं, Flipkart, और realme.com और कुछ रिटेल स्टोर्स के जरिए भी इसे खरीदा जा सकता है।
Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Edition डिजाइन और फीचर्स
अगर डिजाइन की बात करें तो यह फोन एकदम अलग और eye-catching है। Black and Gold Epic ID Design, House Targaryen के तीन-headed dragon के sigil, medieval मोटिफ्स और Dragon Claw frame के कारण, इस फोन का लुक असली Game of Thrones की याद दिलाता है।
Dragonfire Color-Changing टेक्नोलॉजी phone के पीछे का पैनल ब्लैक से रेड हो जाता है जब इसे 44 डिग्री पानी से expose करें तो यह काफी sci-fi सा फील देता है, और GOT theme पर फिट बैठता है।

Limited edition gift box में Iron Throne phone stand, King’s Hand pin, Westeros map, स्टिकर्स और कस्टम पोस्टकार्ड्स मिलते हैं मतलब complete GOT fan experience।
Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Edition Review: Performance कैसा है?
लोग अकसर पूछते हैं Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Edition का actual रिव्यु क्या है?
ताकतवर Snapdragon 7 Gen 4 chipset, 7,000mAh Titan Battery, और 80W Ultra Charge के साथ, ये फोन हर एंगल से एक flagship experience देता है। लेकिन अगर बात करें मेरे पर्सनल नजरिए की तो मुझे ये फोन कुछ खास नहीं लगा ।
Triple 50MP Ultra-Clear Rear Camera, 50MP Front Camera और AI MagicGlow 2.0 जैसी एडवांस फीचर्स image quality, night mode, और video stabilization के मामले में लाजवाब हैं।
गर्मियों में गेम खेलने पर performance smooth रहता है, लेकिन super high graphics पर इसके कुछ rivals बेहतर भी perform करते हैं—फिर भी इस कीमत में GOT क्लासिक डिजाइन और accessories इसे unique बनाते हैं।
Game of Thrones Fans के लिए क्यों है Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Edition Special?
इस लिमिटेड एडिशन फोन में GOT inspired Ice और Dragonfire UI थीम्स, custom icons, wallpapers और specially crafted UI मिलती है। एक स्मार्टफोन और फैन collectible का combination, जो Realme और Warner Bros की पहली collaboration भी है।
फोन के साथ मिलने वाले accessories हर GOT lover के लिए एक dreambox जैसी हैं। सच कहूं, तो इस तरह का immersive user experience स्मार्टफोन मार्केट में कम ही देखने को मिलता है। अगर में खुद को GOT फैन मानता तो ये मेरे लिए भी एक nostalgia trip जैसा है।














