पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने गायक से जुड़ी बेहद दुखद खबर सामने आई है । मशहूर गायक और एक्टर Rajvir Jawanda शनिवार को हिमाचल के सोलन जिला के बद्दी इलाके में एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए । जानकारी के मुताबिक Rajvir Jawanda accident सुबह के करीब 8:30 बजे हुआ ।
ये हादसा सोलन जिला के बद्दी इलाके में हुआ मिली जानकारी के मुताबिक Rajvir Jawanda अपनी दोस्तों की टीम के साथ bike tour पर गए थे । क्यूंकी Rajvir Jawanda offroading और biking के काफी शोकिन थे इसलिए वो अक्सर riding के लिए हिमाचल जाया करते थे ।
Rajvir Jawanda accident: कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय पुलिस के मुताबिक ये हादसा बद्दी कालका रोड पर हुआ जहां Rajvir Jawanda अपनी टीम के साथ बद्दी से कालका की तरफ जा रहे थे । वो लोग शिमला के लिए निकले थे । लेकिन बद्दी कालका रोड पर riding के दौरान उनकी बाइक के सामने दो जानवर लड़ते हुए एकदम से या गए । जिसकी वजह से Rajvir Jawanda अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठे और wrong side जाकर उनकी bike एक सामने से आ रही bolero गाड़ी से टकराई । ये हादसा इतना भयानक और खतरनाक था की हादसे के तुरंत बाद ही Rajvir Jawanda की हालत नाजुक हो गई ।
Rajvir Jawanda critical हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती
Rajvir Jawanda accident में सबसे हैरानी और चौकाने वाली बात ये हुई की उनकी bike को बहुत ही कम नुकसान हुआ । निलकुल नाम मात्र ही bike में खरोंच आई लेकिन Rajvir Jawanda हादसे के बाद से ही नाजुक हालत में चले गए । जानकारी के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद ही Rajvir Jawanda कोमा में चले गए । उनके सिर पर चोट लगना इसका सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है । उनके सिर पर और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई है जबकी बाकी शरीर में कुछ खास चोट नहीं आई है ।
कौन हैं Rajvir Jawanda?
लुधियाना में जन्मे राजवीर जवादां ने अपने गाने ‘काली जावंदे दी’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद उन्होंने Shaandaar, Mera Dil और कई सुपरहिट गानों से पंजाबी म्यूजिक लवर्स के दिलों में जगह बनाई।
सिर्फ सिंगिंग ही नहीं, बल्कि उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है और बतौर एक्टर भी अपनी पहचान बनाई है। यही वजह है कि उनके हादसे की खबर इंडस्ट्री के लिए बड़े झटके की तरह है।
फोर्टिस अस्पताल से हेल्थ अपडेट
फोर्टिस मोहाली के डॉक्टरों ने बताया कि Rajvir Jawanda को सिर में और रीढ़ की हड्डी में बेहद ही गंभीर चोटें आई है । और उनकी हालत बिल्कुल नाजुक है । अभी तक सुधार की कोई उम्मीद नहीं बन पाई है । Rajvir Jawanda एक्सीडेंट के बाद से अभी तक कोमा में हैं । अगर साफ शब्दों में कहें तो docters भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर चुके हैं लेकिन उनका किसी भी तरह का कोई सुधार नहीं हुआ है । उनका brain dead हो चुका है इस मुश्किल स्थिति से उन्हें कोई चमत्कार ही बचा सकता है ।
फैंस की दुआएं
Rajvir Jawanda के fans और परिवार और साथी कलाकार सब दुआएं कर रहे हैं की वो जल्दी स्वस्थ हो जाएँ । इस दुखद खबर को सुनने के बाद कुलविंदर बिल्ला समेत कई कलाकार फोर्टिस अस्पताल मोहाली में उन्हें देखने पहुचे हैं ।














