Prostarm Info Systems IPO: दूसरे दिन 7 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन, निवेशकों में उत्साह

Prostarm Info Systems IPO
5/5 - (1 vote)

नई दिल्ली, 29 मई 2025Prostarm Info Systems IPO निवेशकों के बीच बहुत ही चर्चा का विषय बन गया है। बुधवार को आईपीओ सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक यह इश्यू 7.88 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। पहले दिन इसे 3.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। और ये निवेशकों के लिए बहुत अच्छी खबर है और निवेशकों का उत्साह भी ये बता रहा है की वो इस आईपीओ से कितने उत्साहित हैं । Prostarm Info Systems Limited एक पावर सॉल्यूशंस कंपनी है, जो UPS सिस्टम, इन्वर्टर, लिथियम-आयन बैटरी पैक, और सोलर EPC प्रोजेक्ट्स के डिजाइन, निर्माण और सेवा में जुड़े कार्य करती है। ये कंपनी महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है । इस आईपीओ से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग कंपनी कुछ जरूरी और विकासशील कार्य करने के लिए करेगी जिससे कंपनी की ग्रोथ पर अच्छा असर पड़ता हुआ दिखाई देने वाला है । साथ ही कुछ पुराने कर्ज का भुगतान भी किया जा सकता है ।

Prostarm Info Systems IPO की मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
इश्यू साइज₹168 करोड़
इश्यू प्रकारपूरी तरह से फ्रेश इश्यू (1.6 करोड़ शेयर)
प्राइस बैंड₹95 से ₹105 प्रति शेयर
लॉट साइज142 शेयर
न्यूनतम निवेश₹14,910 (₹105 x 142)
ओपनिंग तिथि27 मई 2025
क्लोजिंग तिथि29 मई 2025
संभावित लिस्टिंग तिथि3 जून 2025 (BSE और NSE)
रजिस्ट्रारKFin Technologies Limited
लीड मैनेजरChoice Capital Advisors Pvt Ltd

Prostarm Info Systems IPO सब्सक्रिप्शन स्थिति (दूसरे दिन तक)

निवेशक श्रेणीसब्सक्रिप्शन (गुना)
खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (RII)7.12x
गैर-संस्थागत निवेशक (NII)11.94x
योग्य संस्थागत खरीदार (QIB)0.09x
कुल7.88
See Also :  Nirmala Sitharaman New Income Tax Bill 2025: आम करदाताओं को मिल सकती है बड़ी राहत

यह आंकड़े दिखते हैं कि खुदरा और हाई नेट वर्थ निवेशकों ने इस IPO में भारी दिलचस्पी दिखाई है, जबकि संस्थागत निवेशकों की भागीदारी अब तक कम रही है। लेकिन उसकी भी बढ़ने की उम्मीद है जिस तरह से ये आईपीओ अभी तक रिजल्ट्स दिखा रहा है उसके मुताबिक सस्थगत निवेशकों की रुच बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है ।

Prostarm Info Systems IPO ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)

Prostarm Info Systems IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹27 के आसपास चल रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि लिस्टिंग के समय शेयर की कीमत ₹132 तक हो सकती है, जो कि इश्यू प्राइस से लगभग 25% जादा है।

Prostarm Info Systems कंपनी प्रोफाइल

Prostarm Info Systems Limited एक पावर सॉल्यूशंस कंपनी है, जो UPS सिस्टम, इन्वर्टर, लिथियम-आयन बैटरी पैक, और सोलर EPC प्रोजेक्ट्स के डिजाइन, निर्माण और सेवा में जुड़े कार्य करती है। कंपनी की स्थापना 2008 में हुई थी और इसका मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। और अब कंपनी का आईपीओ आने के बाद ये बाजार औओर निवेश करने वाले लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है ।

फाइनेंशियल हाइलाइट्स

वित्तीय वर्षराजस्व (₹ करोड़)EBITDA (₹ करोड़)PAT (₹ करोड़)EBITDA मार्जिन (%)PAT मार्जिन (%)
FY22171.3016.5610.879.67%6.35%
FY23230.3629.1419.3412.65%8.40%
FY24257.8736.6222.7914.20%8.84%
9M FY25268.6235.8822.1013.36%8.23%

कंपनी का EBITDA और PAT मार्जिन लगातार सुधार दिखा रहा है, जो इसके संचालन की दक्षता को दर्शाता है।

Prostarm Info Systems IPO से आने वाली राशि का उपयोग

कंपनी IPO से प्राप्त ₹168 करोड़ का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए करेगी:

  • कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के लिए ₹72.50 करोड़।

  • कुछ बकाया कर्जों के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान के लिए ₹17.95 करोड़।

  • अन्य रणनीतिक पहलों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए शेष राशि।

See Also :  Tax Audit Due Date Extension Latest News: अब 31 अक्टूबर तक मिली राहत, जानें किसे करना होगा ऑडिट

Prostarm Info Systems IPO के निवेशकों के लिए सलाह

Prostarm Info Systems का IPO निवेशकों के लिए एक आकर्षक अवसर हो सकता है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो पावर सॉल्यूशंस सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, संस्थागत निवेशकों की कम भागीदारी और बाजार की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, निवेश से पहले सावधानीपूर्वक विचार करना आवश्यक है।

किसी भी तरह से निवेश करने से पहले जांच पड़ताल और किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें हमारा मकसद आईपीओ की वर्तमान स्थिति को लोगों तक पहुचाना है हम किसी भी तरह से किसी को निवेश करने या न करने की सलाह नहीं देते हैं क्यूंकी ये आपकी जेब से जुड़ा मामला है इसलिए पूरी जांच पड़ताल करना जरूरी है और अपने पैसे को सही जगह invest करना जरूरी है । आजकल भारत सरकार भी मोबाईल के माध्यम से सभी नागरिकों को जागरूक कर रही है की बिना सोचे समझे invest न करें और किसी के कहने पर पैसे डबल करने का न सोचें इस तरह की कार्यवाही करने से आप किसी froud का शिकार हो सकते हैं ।

ऐसी ही और खबरों के लिए पढ़ते रहिए newstop.in

यह भी पढ़ें: