Patna Metro : राजधानी में मेट्रो का आगाज़, जानिए हर अपडेट, रूट, स्टेशन और किराए से जुड़ी बातें

Patna Metro : राजधानी में मेट्रो का आगाज़
5/5 - (2 votes)

BIHAR: बिहार में चुनावों से चंद समय पहले आज सोमवार 6 अक्टूबर को एक नया इतिहास रचते हुए Patna Metro की शुरुआत की गई । काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आज patna metro से पटना के लोगों को मेट्रो की सौगात दी गई । मेट्रो का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों से हुई । Nitish Kumar पटना मेट्रो के पहले यात्री बनें । लोगों में इस खास मौके पर काफी खुशी का मौहौल दिखा लोग बहुत लंबे अरसे से पटना में मेट्रो का इंतजार कर रहे थे जो आज उनका सपना पूरा हुआ ।

Patna Metro आखिर क्यों है खास और क्यों थी पटना को इसकी सख्त जरूरत

Patna Metro लोगों के लिए कई प्रकार से बेहद जरूरी थी क्यूंकी आए दिन शहर में जाम की स्थिति और सफर करने में दिक्कतों की वजह से पटना के लोगों को बहुत अधिक परेशानी झेलनी पड़ती थी इसलिए पटना शहर में मेट्रो की सख्त जरूरत थी । मेट्रो के आने से वहाँ के लोगों को कई प्रकार से फायदा मिलेगा । जैसी ट्रैफिक जाम से निजाद ओर समय से अपना सफर पूरा कर पाना ,अगर शहर में जाम कम लगेगा तो प्रदूषण भी कम होगा , साथ ही किफायती किराये मे लोग अपना सफर कर सकेंगे ।

भूतनाथ मेट्रो स्टेशन से नई शुरुआत

Patna Metro को शुरुआत में भूतनाथ मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन को खासतौर पर सजाकर चलाया गया,  शुरुआत में पहले यात्री नीतीश कुमार जी बनें जिसमें मीडिया प्रतिनिधि भी सवार रहे। अंदर का नजारा देखकर लगा कि पटना अब सचमुच मेट्रो सिटी बनने की राह पर है। उद्घाटन के दूसरे दिन यानि मंगलवार से आम नागरिक भी इस आधुनिक परिवहन सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। क्यूंकी सोमवार को उद्घाटन के दौरान सिर्फ उद्घाटन कार्यक्रम ही रहा और मंगलवार से आम जनता के लिए मेट्रो खुल जाएगी ।

See Also :  Rajvir Jawanda Accident: बद्दी में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पंजाबी सिंगर, मोहाली अस्पताल में भर्ती

Patna metro का रूट और टाइमिंग

शुरुआत में Patna metro का पहला चरण न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के बीच संचालित होगा। इसकी रूट मैप के मुताबिक, आगे चलकर और भी क्षेत्रों को जोड़ने की योजना है। यात्रियों के अनुभव को आसान बनाने के लिए स्टेशन व ट्रैक डिजाइन को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के मुताबिक तैयार किया गया है। नीचे पटना मेट्रो का मैप दिया गया है जिस से आप स्टेशन की जानकारी ले सकते हैं ।

patna metro map

 

Patna metro किराया कितना है?

अगर आप सोच रहे हैं कि patna metro में सफर करने का किराया क्या होगा, तो जानकारी दे दें कि अभी फिलहाल न्यूनतम किराया 15 रुपये और अधिकतम 30 रुपये है। फिलहाल यात्रियों को टोकन सिस्टम के जरिए यात्रा करनी होगी। इसी के साथ patna metro में स्मार्ट कार्ड सुविधा पर भी योजना बन रही है जो बहुत जल्द लागू हो सकती है ताकि यात्रियों के लिए सफर और आसान हो सके।

Patna metro स्टेशन लिस्ट — कौन-कौन से स्टेशन होंगे कवर?

शुरुआत में जिन तीन स्टेशनों को कवर किया जा रहा है, वे हैं– न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल, और भूतनाथ। भविष्य में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के साथ और स्टेशन भी जोड़े जाएंगे, जिससे शहर के अलग-अलग हिस्से बेहतर तरीके से कनेक्ट हो सकेंगे। स्टेशन की जानकारी आओ ऊपर दिए गए मैप से भी ले सकते है मैप में सभी स्टेशन दिए गए है ।

Patna metro सुरक्षा और सुविधा — क्या है खास?

Patna metro की हर बोगी में 360° सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं, जिससे यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। हर कोच में दो इमरजेंसी बटन और माइक दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में फौरन मदद मिल सके। सबसे अहम है कि यहां यात्रियों की सुरक्षा पर खास ज़ोर दिया गया है, जिसे देखकर काफी अच्छा लगा।

See Also :  अधूरा Nalagarh Pinjore Fourlane प्रोजेक्ट फिर शुरू, NHAI ने दिया 556 करोड़ का टेंडर – लोगों को मिलेगी राहत

मैं बताना चाहूंगा कि हर ट्रेन में तीन बोगी हैं, जिसमें 138 लोगों के बैठने और 945 यात्रियों के खड़े होने की जगह है। हर बोगी में emergency communication सिस्टम इतना एडवांस्ड है कि यात्रियों को तुरंत मदद मिल सकेगी।

patna metro की vacancy और future expansion

Patna metro के शुरू होने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी खुल रहे हैं। कई youth इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए उत्साहित हैं। Patna Metro vacancy 2025 को लेकर युवाओं में काफी चर्चा है। जैसे-जैसे नेटवर्क बढ़ेगा, और भी पदों के लिए भर्ती निकाली जाएगी (अधिक जानकारी के लिए Patna Metro Rail Corporation देखें)।

अंत में, Patna metro का सफर पटना शहर वालों के लिए एक गेमचेंजर साबित होगा। मेरी व्यक्तिगत राय में, यह पहल ना सिर्फ यातायात को आसान बनाएगी, बल्कि शहर की पहचान को भी नया विस्तार देगी। पटना मेट्रो की गूंज अब हर नागरिक की बातचीत में सुनाई देने लगी है—और सच कहें तो, शहर का रंग अब बदलने लगा है।