Pankaj Dheer का निधन : ‘महाभारत’ के कर्ण ने कहा अलविदा, बॉलीवुड और फैंस में शोक की लहर

महाभारत’ के कर्ण Pankaj Dheer का निधन
5/5 - (3 votes)

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : टीवी और फिल्म जगत से जुड़े एक बड़े नाम Pankaj Dheer जिन्हें लोग महाभारत के कर्ण के रूप में जानते है और घर घर उनके इस किरदार को देखने की वजह से आज वो कर्ण के नाम से जाने जाते हैं । Pankaj Dheer लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे जिसकी वजह से 15 अक्टूबर 2025 को उनका निधन हो गया । उनके निधन की खबर से उनके परिवार जनों और फैंस से लेकर उनके साथियों और बॉलीवूड में शोक की लहर है ।

उनके परिवार और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक काफी समय से बीमार चल रहे अभिनेता Pankaj Dheer और महाभारत के कर्ण के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता ने मुंबई में स्थित उनके घर पर अंतिम सांस ली ।

महाभारत के कर्ण पंकज धीर कौन थे?

Pankaj Dheer हिन्दी फिल्मों और टीवी की दुनिया में एक बहुत बड़ा नाम थे । लेकिन उनको आज भी महाभारत में उनके द्वारा कीये गए किरदार कर्ण की वजह से लोग उन्हें जानते हैं । उन्होंने लगभग 1980 के दशक में अपना अभिनय का करियर शुरू किया और  बी.आर. चोपड़ा की के निर्देशन में बने धारावाहिक महाभारत में कर्ण का किरदार निभाया । जो इतना प्रसिद्ध हुआ की उन्हें लोग घर घर पूरे देश में कर्ण के नाम से जानने लगे ।

बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सबमें pankaj dheer ने कर्ण के रूप में पहचान बनाई । उनकी आवाज़, व्यक्तित्व और अभिनय की गहराई बेहतरीन थी जिसने उन्हें भारतीय टीवी इतिहास के सबसे यादगार कलाकारों में शामिल कर दिया।

See Also :  Bigg Boss Tamil Season 9 Contestants: नए सीजन में कौन-कौन पहुंचेगा घर के अंदर? देखें पूरी लिस्ट और ट्विस्ट्स

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

उनके निधन के बाद फिल्म और टीवी जगत में बहुत दुख मनाया गया और उनके साथी कलाकारों और फैंस के साथ साथ बॉलीवूड से श्रद्धांजलियों की बाढ़ आ गई है। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, मुकेश खन्ना और रोहित रॉय जैसे कई कलाकारों ने भी पंकज धीर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

अनुपम खेर ने कहा की उन्होंने कर्ण के रूप में जो छाप लोगों के दिलों में छोड़ी है जिस तरह का किरदार उन्होंने निभाया है उसकी वजह से वो लोगों के दिलों में अमर हो गए हैं उन्हें हमेशा लोग अपने दिलों में रखेंगे ।

पंकज धीर का बॉलीवूड का शानदार करियर

Pankaj Dheer  उनके द्वारा कीये गए कर्ण के किरदार के लिए प्रसिद्ध हैं लेकिन उन्होंने महाभारत के अलावा बॉलीवूड की फिल्मों सैनिक, बॉर्डर, तहकीकात, सूर्यवंशम, रामायण और क्या हादसा क्या हकीकत जैसे कई सीरियल्स और फिल्मों में काम किया। जिसमें उनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा है । मतलब pankaj dheer अभिनय की दुनिया का वो सितारा थे जो हर जगह चमकते थे ।

उन्होंने अपने करियर में लगभग 40 से अधिक फिल्मों और 25 टीवी शोज़ में अभिनय किया। उनका डायलॉग डिलीवरी स्टाइल और गंभीर अभिव्यक्ति हमेशा दर्शकों के दिलों को छूते थे और आगे भी दर्शक उन्हें उसी वजह से याद करते रहेंगे ।

पंकज धीर का परिवार और निजी जीवन

पंकज धीर के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा निखिल धीर (Nikitin Dheer) हैं, उनके पुत्र भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
निखिल ने भी बेहतरीन अंदाज में चेन्नई एक्सप्रेस और शेरशाह जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएँ निभाईं। उनके अभिनय में भी उनके पिता का अंदाज झलकता है ।

See Also :  Bollywood Awards 2025: शाहरुख खान बने देश के सबसे सफल स्टार, दीपिका पादुकोण को मिला 'द मोस्ट पॉपुलर टाइटल'

पिता के निधन के बाद निखिल धीर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए अपने पिता को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी ।