अगर आप भी OnePlus यूज़र हैं और बहुत समय से बड़ी ही बेसब्री से OnePlus OxygenOS 16 का इंतजार कर रहे थे, तो दोस्तों अब आप खुश हो जाओ क्यूंकी OnePlus ने कन्फर्म कर दिया है कि OxygenOS 16 अपडेट भारत में इसी महीने लॉन्च होने जा रहा है। और इस अपडेट में न सिर्फ लेटेस्ट Android 16 शामिल होगा, बल्कि आपको नए Gemini AI फीचर्स और आसान यूजर इंटरफेस के साथ एक काफी पॉलिश्ड एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
OxygenOS 16 की लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने ऑफिशियल घोषणा कर दी है कंपनी के मुताबिक यह 16 अक्टूबर से रोलआउट होना शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि शुरुआत में यह अपडेट कुछ फ्लैगशिप OnePlus मॉडलों के लिए ही उपलब्ध होगा। और बाद में बाकी सभी योग्य फोनों में भी ये उपलब्ध कर दिया जाएगा ।
OnePlus OxygenOS 16: नए AI और फीचर्स के साथ
OnePlus OxygenOS 16 इस बार केवल लॉन्ग-टर्म सिस्टम अपडेट नहीं हैं, इस बार कंपनी का फोकस बड़ा है AI!
OxygenOS 16 में आपको मिलेगा Google Gemini AI का नेशनल इंटीग्रेशन, यानी अब OnePlus AI के जरिये दैनिक टास्क और भी स्मार्ट तरीके से हो सकेंगे। जैसे आप Gemini AI से अपने Mindspace में सेव की गई इंफॉर्मेशन के बेस पर नया ट्रेवल शेड्यूल बना सकते हैं।
यह फीचर न सिर्फ OnePlus OxygenOS 16 को और स्मार्ट बनाता है, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाता है। इसके साथ, टच फील्ड डिज़ाइन और इंटरफेस में भी अपडेट मिलेंगे, जिससे फोन पहले से ज्यादा पॉलिश्ड महसूस होगा। और इसकी स्मूथनेस में भी बहुत बड़ा फरक दिखाई पड़ेगा ।
OxygenOS 16 की रिलीज डेट और पहला बैच
OnePlus ने साफ कर दिया है कि OxygenOS 16 का रोलआउट 16 अक्टूबर से इंडिया में शुरू हो जाएगा।
हालांकि, सभी OnePlus डिवाइसेज पर एक साथ नहीं मिलेगा लेकिन यह अपडेट पहले यह OnePlus 13 सीरीज OnePlus 13, 13R, 13S पर आएगा, क्योंकि इन फोनों पर बीटा टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।
कौन-कौन से OnePlus मॉडल मिलेगी OxygenOS 16?
अब सवाल जरूरी है: क्या आपका फोन इस अपडेट को सपोर्ट करेगा?
OxygenOS 16 अपडेट की eligibility में OnePlus ने फ्लैगशिप और नॉर्ड रेंज दोनों को कवर किया है:
Flagship मॉडल:
OnePlus 11, OnePlus 11R, OnePlus 12, OnePlus 12R, OnePlus Open, OnePlus 13, OnePlus 13R, OnePlus 13S
Nord सीरीज़:
Nord 3, Nord 4, Nord 5, Nord CE4, Nord CE4 Lite, Nord CE5
OnePlus Pad:
OnePlus Pad, OnePlus Pad 2, OnePlus Pad 3
ध्यान रहे, हर मॉडल पर अपडेट एक साथ नहीं आएगा। कंपनी के मुताबिक यह कुछ phases में रोलआउट होगा, ताकि कस्टमर एक्सपीरियंस बेहतर रहे । लेकिन यहाँ समझने की बात है की कंपनी एक साथ इसलिए भी नहीं लॉन्च करती क्यूंकी अगर कोई दिक्कत आती है तो वो उसे हाल कर सके ।
Gemini AI: OxygenOS 16 में खास क्या होगा?
OnePlus OxygenOS 16 में इस बार सबसे बड़ी हाइलाइट Google Gemini AI का नेचुरल इंटीग्रेशन है। इसका मतलब यह कि Gemini के जरिए OnePlus फोन्स में बड़ी लेवल की Contextual Task Handling मिल सकेगी। अब आप AI बेस्ड फीचर्स का यूज़ सीधा अपने OnePlus डिवाइस पर कर सकेंगे यह वाकई में बड़ा यूज़र-बेस्ड एडवांसमेंट है!और ai को हर जगह या हर हाथ तक पहुचने की एक शुरुआत भी है । अगर आओ नोटिस करें तो gemini से बेहतर मार्केटिंग इस समय कोई और ai की नहीं हो रही है । ये भी उसका part हो सकता है ।














