OnePlus 13s : 55 हज़ार में आया AI जैसे दमदार फीचर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च !

oneplus 13s
1/5 - (1 vote)

नई दिल्ली, 5 जून 2025 – Technology की दुनिया में एक बार फिर हलचल मचाने आ गया है आप सब का पसंदीदा  OnePlus 13s। लंबे इंतज़ार और कई लीक के बाद आखिरकार कंपनी ने आज भारत में OnePlus 13s Launch कर ही दिया है। इस स्मार्टफोन को “कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप किलर” कहा जा रहा है क्योंकि इसमें प्रीमियम फीचर्स को बेहद किफायती कीमत में शामिल किया गया है। मतलब की ग्राहकों को जबरदस्त फीचर्स तो मिलेंगे लेकिन कम कीमत में ।

OnePlus 13s में क्या है खास?

OnePlus 13s को उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है जो चाहते हैं छोटा लेकिन पावरफुल फोन। इस फोन की बॉडी हल्की है लेकिन इसकी परफॉर्मेंस भारी है। समझो छोटा पैकेट बड़ा धमाका होने वाला है ये फोन चलिए जानते हैं कुछ खासियत और इसकी specification के बारे में ।

OnePlus 13s की डिस्प्ले और डिज़ाइन

oneplus 13s

OnePlus 13s में 6.32 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले न सिर्फ स्मूथ एक्सपीरियंस देता है बल्कि आउटडोर में भी ब्राइट और क्लियर दिखता है।

डिज़ाइन की बात करें तो यह फोन अल्यूमिनियम एलॉय फ्रेम के साथ आता है, और इसके तीन शानदार कलर ऑप्शन – Pink Satin, Green Silk और Black Velvet – इसे यूनिक बनाते हैं।

OnePlus 13s का प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में लेटेस्ट और पॉवरफुल Snapdragon 8 Elite 3nm चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो हर टास्क को स्मूदली हैंडल करता है – फिर चाहे वो हाई-एंड गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग। ये  Snapdragon 8 Elite 3nm चिपसेट users के लिए एक खास अनुभव देने वाला प्रोसेसर है । मल्टीटास्किंग users को इसका इस्तेमाल करने में मजा आने वाला है ।

  • RAM: 12GB LPDDR5X

  • Storage: 256GB और 512GB (UFS 4.0 टेक्नोलॉजी)

See Also :  Trump Mobile T1 Phone: डोनाल्ड ट्रंप का नया स्मार्टफोन, कीमत, फीचर्स और विवाद

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus 13s में दी गई है बड़ी 5,850mAh की बैटरी, जो आराम से एक दिन तक चल जाती है। साथ ही इसमें है 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जिससे बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 100% हो सकती है।

कैमरा सेक्शन भी दमदार

oneplus 13s

  • रियर कैमरा: 50MP + 50MP (Primary + Telephoto)

  • फ्रंट कैमरा: 32MP सेल्फी कैमरा

कैमरा क्वालिटी OnePlus की पहचान है और 13s भी इसमें पीछे नहीं है। खासकर नाइट मोड और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग इसे एक बेस्ट कैमरा फोन बनाते हैं।

AI और सॉफ्टवेयर फीचर्स

फोन में चलता है OxygenOS 15, जो Android 15 पर बेस्ड है। इसके साथ आता है नया Google Gemini Voice Assistant, जो AI-बेस्ड स्मार्ट कमांड्स को आसानी से समझता है।

कंपनी यूज़र्स को दे रही है 3 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन जिसमें 2TB क्लाउड स्टोरेज भी शामिल है – वो भी बिल्कुल फ्री!

OnePlus 13s की भारत में कीमत

  • 12GB + 256GB – ₹54,999

  • 12GB + 512GB – ₹59,999

फोन की बिक्री 12 जून 2025 से शुरू होगी और ये उपलब्ध होगा Amazon India, OnePlus  की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर।

लॉन्च ऑफर में मिल रहा है ₹5,000 तक का डिस्काउंट SBI क्रेडिट कार्ड से और ₹5,000 का एक्सचेंज बोनस भी।

किन यूज़र्स के लिए है OnePlus 13s?

  • जो लोग कॉम्पैक्ट लेकिन हाई-एंड फोन चाहते हैं

  • गेमिंग और फोटोग्राफी के शौकीन

  • स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स जो तेज़ परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स को एक साथ चाहते हैं

OnePlus 13s Launch के साथ कंपनी ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि प्रीमियम फीचर्स सिर्फ महंगे दामों में ही नहीं मिलते। इसकी शानदार डिस्प्ले, पॉवरफुल चिपसेट, बड़ी बैटरी और AI टच इसे साल 2025 का सबसे मजबूत मिड-फ्लैगशिप ऑप्शन बना सकता है। क्यूंकी ये फोन आपको बहुत सारे ऐसे फीचर्स उपलब्ध करा रहा है जो आपको काफी महंगे और प्रीमियम फोन में मिलते हैं ।और इसी के साथ अब कंपनी ने इस सेगमेंट के फोन की मार्केट में competition को भी बढ़ा दिया है जिससे फायदा ग्राहकों का ही होने वाला है क्यूंकी अब और कंपनियां भी इस कीमत में फोन ला सकती हैं और इसी  तरह के प्रीमियम के साथ लाने के बारे में सोचेंगी ।जो ग्राहकों के लिए बहुत अच्छी बात होने वाली है । तो तैयार  रहिए एक नए और दिलचस्प मुकाबले के लिए जो की ग्राहकों की बल्ले बल्ले करने वाला है ।

See Also :  Nothing Phone 3a Android 16 Beta : नया Lock Glimpse फीचर और थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ आया बड़ा अपडेट

ऐसी ही ताज़ा और टेक्नॉलजी से जुड़ी खबरों के लिए जुड़ें रहिए newstop.in के साथ।