Nissan India भारत में अपनी नई नवेली कम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी नई गाड़ी Nissan Tekton SUV को लॉन्च करने की तैयारी में है । जिसका डिजाइन नीसान ने आज अपनी वेबसाईट पर लॉन्च कर दिया । साथ ही कंपनी ने आधिकारिक तौर पर गाड़ी का नाम और इसके लॉन्च का समय भी बताया है । कंपनी के मुताबिक Nissan Tekton SUV को अगले साल यानि 2026 में मार्च या अप्रैल में भारत में लॉन्च किया जा सकता है । इस गाड़ी के डिजाइन को देखने पर ये एक जबरदस्त लुक और फीचर वाली suv लगती है ।
Nissan Tekton SUV को नीसान की magnite और X-TRAIL के बीच में पज़िशन किया जाएगा । क्यूंकी ये एक प्रॉपर मिड साइज़ एसयूवी होने वाली है तो सबसे पहले तो CRETA को ये टक्कर देने वाली है । क्यूंकी इसमें Powerfull HYBRID इंजन फीचर्स के साथ दिया जाएगा ।
Nissan Tekton SUV का जबरदस्त डिजाइन
Nissan Tekton SUV का बाहरी डिजाइन नीसान की ग्लोबल डिजाइन पर बेस्ड है । फ्रंट में upright fascia, L-शेप्ड LED DRLs, और मल्टी-स्लैट ग्रिल SUV को एक दमदार लुक देती है। इसके साथ फॉक्स स्किड प्लेट और वाइड एयर डैम इसे एक स्पोर्टी अपील देते हैं। इस गाड़ी की चर्चा सबसे अधिक इसी लिए है क्यूंकी इसका डिजाइन काफी हद तक मॉडर्न और एक प्रॉपर एसयूवी वाला है । जो मार्केट में आते ही तहलका मचाने वाला है ।
साइड प्रोफाइल की अगर बात करें तो चंकी व्हील आर्च, रूफ रेल्स और इसके साथ आने वाले बड़े साइज़ के आलोय व्हील इस गाड़ी को परफेक्ट लुक देते हैं । साथ ही इसके डोर हैन्डल c-piller पर दिए गए है जो काफी मॉडर्न और आधुनिक एहसास करते हैं ।
Nissan Tekton SUV रियर डिजाइन बेहद आकर्षक
Tekton SUV का रियर डिजाइन भी बेहद आकर्षक है । गाड़ी को पीछे से देखने में एक प्रीमियम feel आता है इसके led tail lights बेहद शानदार हैं । और साथ ही स्पॉयलर, कॉन्ट्रास्ट बंपर एलिमेंट्स, और शार्क-फिन एंटीना के साथ इस गाड़ी की back looking में चार चाँद लग जाते हैं । अगर नीसान की कुछ पिछली गाड़ियां देखें तो ग्राहक उनमें उनके रियर प्रोफाइल को लेकर काफी असन्तुष्ट नजर आते थे । लेकिन Nissan Tekton SUV के रियर को देखने के बाद अब ग्राहकों में ये परेशानी देखने को नहीं मिलेगी ।
Nissan Tekton SUV का इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
इस गाड़ी के इंटीरियर में निसान ने कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मिश्रण किया है। Nissan Tekton SUV में एक 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और वायरलेस मोबाइल चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।
कंपनी इसे ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम में पेश करेगी, जो केबिन को एक प्रीमियम अहसास देगा। इसके अलावा 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, और नए डिजाइन वाले AC वेंट्स भी दिए जाएंगे।
Nissan Tekton SUV का इंजन और परफॉर्मेंस
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तकनीकी डिटेल्स साझा नहीं की हैं, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Nissan Tekton SUV में तीन पावरट्रेन ऑप्शन दिए जा सकते हैं —
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
1.2-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन
1.6-लीटर एडवांस्ड हाइब्रिड इंजन
SUV को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है। ये इंजन ऑप्शन्स Tekton को परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों में मजबूत बनाएंगे।
सुरक्षा फीचर्स में भी है दम
सुरक्षा के मामले में Nissan Tekton SUV को कंपनी ने हाई-एंड SUV स्टैंडर्ड्स के अनुसार तैयार किया है। इसमें छह एयरबैग, ABS with EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, और सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम स्टैंडर्ड रूप में दिए जाएंगे।
इसके अलावा, Tekton में ESP, TPMS (Tyre Pressure Monitoring System) और Level 2 ADAS सूट जैसी आधुनिक तकनीकें भी शामिल की जा सकती हैं जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाएंगी।
Nissan Tekton SUV: मुकाबला किससे होगा?
अब अगर बात करे इस गाड़ी के मुकाबले की तो भारतीय बाजार में लॉन्च के बाद Nissan Tekton SUV का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Tata Curvv जैसी SUVs से होगा।
लेकिन हाइब्रिड इंजन और निसान की ग्लोबल सेफ्टी टेक्नोलॉजी इसे प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दे सकती है।














