सिर्फ ₹74,999 में बनी आपकी SUV CNG कार! Nissan Magnite CNG लॉन्च से मचा तहलका – जानिए बुकिंग और कीमतें

Nissan magnite cng
5/5 - (1 vote)

नई दिल्ली, 28 मई 2025 — भारतीय बाजार में बढ़ती पेट्रोल की कीमतों और लोगों में ईंधन को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच Nissan India ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर SUV Nissan Magnite CNG वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो कि अब किफायती और आम लोगों के बजट में आने वाली SUV सेगमेंट में एक नया विकल्प बनकर उभरा है। और इस SUV के CNG वर्जन के आने के बाद इस गाड़ी की बिक्री में बढोरती होना लगभग तय माना जा रहा है । क्यूंकी भारत के लोग आजकल suv की तरफ जादा आकर्षित हो रहे हैं । और अगर suv भी CNG में हो तो आप समझ ही सकते हैं की बिक्री तो बढ़ने ही वाली है ।

इस लॉन्च के साथ ही Nissan ने अभी तक पहली बार अपने किसी प्रोडक्ट के लिए फैक्ट्री-फिटेड CNG ऑप्शन पेश किया है, हालांकि यह एक गवर्नमेंट अप्रूव्ड रेट्रोफिटमेंट किट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Nissan Magnite CNG की खास बातें

विशेषताजानकारी
CNG किट की कीमत₹74,999 (अतिरिक्त)
इंजन विकल्प1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल
वारंटी3 साल या 1 लाख किलोमीटर (जो भी पहले हो)
किट निर्माताMotozen, सरकारी मान्यता प्राप्त

Nissan Magnite CNG कहां मिलेगी पहले चरण में?

Nissan ने घोषणा की है कि Magnite CNG की बुकिंग 1 जून 2025 से शुरू होगी। पहले चरण में ये SUV 7 राज्यों में उपलब्ध होगी:

  • दिल्ली-एनसीआर

  • हरियाणा

  • उत्तर प्रदेश

  • महाराष्ट्र

  • गुजरात

  • केरल

  • कर्नाटक

Nissan Magnite CNG वेरिएंट और कीमतें (एक्स-शोरूम)

वेरिएंटपेट्रोल कीमतCNG कीमत
Visia₹6.14 लाख₹6.89 लाख
Visia+₹6.64 लाख₹7.39 लाख
Acenta₹7.29 लाख₹8.04 लाख
N-Connecta₹7.97 लाख₹8.72 लाख
Tekna₹8.92 लाख₹9.67 लाख
Tekna+₹9.27 लाख₹10.02 लाख
See Also :  Suzuki Access 125 हुआ और सस्ता – अब खरीदना हुआ आसान, जानिए नई कीमतें और फीचर्स

परफॉर्मेंस और माइलेज: क्या मिलेगा बेहतर रिटर्न?

Nissan ने अभी तक आधिकारिक रूप से ये नहीं बताया है की इस गाड़ी की माइलेज क्या रहने वाली है । लेकिन ये साफ है की इसकी माइलेज पेट्रोल गाड़ी से तो बहुत बेहतर होने वाली है । और ये उन लोगों के लिए खास होने वाली है जो लोग daily सफर करने वाले लोग हैं जैसे किसी को जॉब या व्यापार के लिए रोज कुछ सफर करना पड़ता है उनके लिए ये गाड़ी खास होने वाली है ।

Nissan Magnite CNG का बूट स्पेस और फैमिली यूज

Nissan Magnite CNG
Nissan Magnite CNG BOOT SPACE

12 किलो का CNG सिलेंडर फिट होने के बाद , कंपनी का दावा है कि एक बड़े सूटकेस और कुछ छोटे बैग्स के लिए पर्याप्त स्पेस बना रहेगा। और बूट में सामान रखने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी ये उन लोगों के लिए फायदे की बात है जो cng का फायदा भी लेना चाहते है और बूट स्पेस भी उनके लिए जरूरी है । खासकर उन लोगों के लिए जो अपने परिवार के साथ यात्रा करते है । और एक अच्छी cng जो अच्छे बूट स्पेस के साथ मिले उसकी तलाश में हैं ।

मौजूदा मालिकों के लिए भी उपलब्ध है यह विकल्प

अगर आप पहले से ही फेसलिफ्टेड Magnite के मालिक हैं, तो आप अथॉराइज्ड डीलरशिप पर जाकर CNG किट इंस्टॉल करवा सकते हैं। हालांकि कंपनी ने यह भी साफ किया है कि प्री-फेसलिफ्ट मॉडल्स में यह किट लगवाने की सलाह नहीं दी जाती। इसलिए आप अगर नई फैक्ट्री-फिटेड CNG ऑप्शन वाली गाड़ी लेते है तो ये आपके लिए बेहतर होगा ।

See Also :  MG Windsor Ev Best Ev in Segment

Nissan Magnite CNG का मुकाबला किससे?

Nissan Magnite CNG का मुकाबला सीधे तौर पर Tata Punch CNG, Hyundai Exter CNG और Renault Kiger CNG से होगा। हालांकि, Magnite का डिजाइन, कीमत और फीचर्स इसे थोड़ा आगे रखते हैं। लेकिन बाकी गाड़ियां जो मुकाबले में हैं वो भी अच्छी हैं और लोग उनमें काफी रुचि दिखा रहे हैं । इसलिए NISSAN ने भी ये दाव खेला है और सेगमेंट में मुकाबला बढ़ा दिया है ।

क्या आपको खरीदनी चाहिए Magnite CNG?

अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो स्टाइलिश हो, दमदार फीचर्स के साथ आए और जेब पर भारी न पड़े, तो Nissan Magnite CNG आपके लिए एक बढ़िया गाड़ी हो सकती है। इसका कम रखरखाव खर्च, बढ़िया माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे खास बनाते हैं। सबसे खास इसके लुक्स हैं जिसकी वजह से इसी थोड़ा आगे रखा जा रहा है । साथ ही बूट स्पेस भी अच्छा मिलने वाला है जो की कंपनी दावा कर रही है तो अगर आप इसी तरह की कार की तलाश में थे तो जरूर आपको ये गाड़ी लेनी चाहिए ।

ऐसी ही ताज़ा ऑटोमोबाइल खबरों के लिए जुड़ें रहिए newstop.in के साथ।