New PF Withdrawal Rules 2025 : क्या GST में छूट देने के बाद अब भरपाई PF धारकों से होगी ?

New PF Withdrawal Rules
4.5/5 - (4 votes)

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने पुराने नियमों में बदलाव करते हुए नए संशोधन कीये है । और New PF Withdrawal Rules को लागू किया है इन नियमों में कीये गए बदलावों को लोग अभी तक नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर सरकार ने ये फैसला PF धारक कर्मचारियों की भलाई के लिए लिया है या फिर इसमें कुछ ऐसे राज हैं जिस से कर्मचारियों का फायदा कम और नुकसान अधिक हो रहा है । क्यूंकी पैसे निकालने के लिए नए नियमों के अनुसार नौकरी छोड़ने के बाद अब अवधि 12 महीने कर दी गई है और पेंशन के लिए आपको पूरे 3 साल यानि 36 महीने इंतजार करना होगा ।

Newstop पर हमने आपको पहले भी जानकारी दी थी की, सरकार PF से जुड़े नियमों में बदलाव कर सकती है । लेकिन सबको यही अनुमान था की ये नियम पहले से सुगम और आसान होंगे लेकिन नए नियमों को देखकर ऐसा नहीं लगता कुछ बदलाव अच्छे है और कुछ बदलाव कर्मचारियों की मुश्किल बढ़ाने वाले है आईए विस्तार में जानते हैं ।

क्या है ये 100% और 25% वाला नया नियम जो दे रहा है टेंशन

नए निकासी नियम में सबसे कन्फ्यूज करने वाला नियम 100% पैसा निकालने वाला नियम है । इस नियम के अंतर्गत आपको अपनी जरूरत के समय 100% पैसे निकालने की छूट दी गई है और अब आपको advance निकालने के लिए काफी छुट दी गई है पहले कई शर्तों और परिस्थितियों में आप अपना पैसा अड्वान्स में निकाल पाते थे लेकिन अब इसे आसान करके सिर्फ 3 कारण के लिए बिना किसी अन्य शर्त के पैसा निकाल सकते हैं ।

लेकिन सबसे बड़ी परेशानी है 75% का 100% और 100% का 25%  इसका मतलब है अब आपको अपने pf account में जमा पैसे का 25% मिनिमम balance रखना अनिवार्य है । और बचे हुए 75% पैसे को आप पूरा मतलब 100% निकाल सकते है । अब इसे आसान उदाहरण के साथ समझते हैं ।

See Also :  Dream Money App Kya Hai? सिर्फ ₹10 से गोल्ड और FD में निवेश का नया मौका!

मान लीजिए आपके pf में 1 लाख रुपए जमा हैं । अब उसमें से 25% यानि की 25000 आपका मिनिमम पैसा आप नहीं निकाल सकते जब तक आप नौकरी छोड़ने के बाद 1 साल पूरा नहीं कर लेते । लेकिन बच्चा हुआ 75000 आप कभी भी नौकरी करते हुए या नौकरी के बाद निकाल सकते हैं । इसमें समझने की बात ये है की आपका 25000 epfo के पास में ही रहेगा आप उसे एक साल तक नहीं निकाल सकते ।

अगर आप बेरोजगार होने के 11 वें महीने में भी नौकरी करने लग जाते हैं तो फिर आपका 25000 epfo में ही पड़ा रहेगा उस 25% को आप पूरी बेरोजगार होने के या रिटायर होने के 12 महीने के बाद ही निकाल पाएंगे ।

EPFO के नए नियमों और पुराने नियमों में अंतर

EPFO के नए नियमों के अनुसार आप अब 25% बैलन्स के अलावा बचे हुए पैसे को 100% निकाल सकते हैं । पहले ये सीमा कुछ सीमित उदेशयों के लिए सीमित थी लेकिन अब ऐसा नहीं है । PF Transfer को अब आसान कर दिया गया है जिसमें आपको अपने employer की मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ेगी अब ऑटोमैटिक UAN और ADHAR की मदद से हो जाएगा । ऑटो क्लेम पहले 1 लाख रुपए तक ही ऑटोमैटिक होता था जो अब 5 लाख तक हो गया है ।

नीचे दिए गए table की मदद से आप सारे नए और पुराने नियम जान सकते हैं ।

EPFO के नए नियमों में कर्मचारियों की परेशानी का कारण ।

EPFO के नए नियमों में कुछ बदलाव कर्मचारियों के लिए राहत देने वाले हैं लेकिन कुछ बदलाव जिनसे कर्मचारी पूरी तरह से निराश और परेशान हैं । जिसमें Final Settlement की समय सीमा जो पहले 2 महीने थी और अब उसे बढ़ा कर 12 महीने कर दिया गया है । 2 से 3 महीने होता तो मान सकते थे लेकिन ये समय सीमा 12 महीने कर देना एकदम गलत और समझ से परे का फैसला है ।

See Also :  Nirmala Sitharaman New Income Tax Bill 2025: आम करदाताओं को मिल सकती है बड़ी राहत

अगर कोई कर्मचारी बेरोजगार है और उसे अगर उसके पैसे की जरूरत है तो भी उसे 12 महीने का इंतजार करना पड़ेगा अगर बीच में काही किसी महीने फिर से नौकरी जॉइन कर लिया तो वो उसका 25% हमेशा के लिए उसे नहीं मिलेगा जब तक वो पूरी तरह से बेरोजगार होकर एक साल पूरा नहीं कर लेता ।

इसमें दिक्कत की बात ये है की भारत के लगभग 80%  EPFO धारक कर्मचारी 20 हजार रुपए से कम सैलरी पर काम करते हैं । कहना का मतलब ये है की कोई इतना अमीर कर्मचारी नहीं है जो अपना पैसा हमेशा के लिए जब तक की वो बेरोजगार नहीं हो जाता उसके भी एक साल बाद तक निकालने के लिए पात्र नहीं है ।

FORM 19C और 10C का काम लहभग खत्म पेंशन तो 3 साल बाद मिलेगी ।

EPFO के पुराने नियमों में आप जब नौकरी छोड़ने के बाद 2 महीने या 60 दिन पूरे कर लेते थे तो आप फोरम pf फाइनल ससेटलमेंट के लिए 19c और  पेंशन निकालने के लिए 10c भरते थे जिसके बाद आपका पूरा पैसा pf और pension का आपको मिल जाता था । लेकिन अब ऐसा नहीं है । आप pf फाइनल सेटलमेंट के लिए 12 महीने तक आवेदन नहीं कर सकते । और pension के लिए तो अब 2 महीने की जगह 36 महीने यानि 3 साल कर दिए गए हैं ।

EPFO के नए नियमों पर आम जनता और हमारी राय

EPFO के नए नियमों के अनुसार फायदे और नुकसान दोनों हैं pf धारक आम कर्मचारियों में दो तरह की राय है उन्हें इसमें फायदे और नुकसान दोनों दिख रहे हैं । फायदा ये है की वो अब 75% पैसे कभी भी जरूरत के समय निकाल सकते हैं बिना किसी शर्त के । लेकिन फाइनल सेटलमेंट से कम समय नौकरी करने वालों के लिए नुकसान है अगर एक आदमी 2 साल काम करता है तो उसे 3 साल और इंतजार के बाद उसकी पेंशन फाइनल सेटलमेंट के तौर पर मिलेगी और pf एक साल बाद जो बिल्कुल अजीब सा और बेतुका नियम लगता है ।

See Also :  Tax Audit Due Date Extension Latest News: अब 31 अक्टूबर तक मिली राहत, जानें किसे करना होगा ऑडिट

हमारे अनुसार ये नए नियम कर्मचारियों के लिए फायदेमंद हैं लेकिन जो लंबी नौकरी या फिर रिटायरमेंट तक नौकरी करने वाले हैं लेकिन कम अवधि की नौकरी करने वालों के लिए ये एक परेशानी भरा नियम है । और इन नियमों में सरकार की रणनीति साफ साफ दिखाई पड़ती है की अगर 3 साल तक पेंशन का पैसा hold रहता है तो सरकार को इसका फायदा लाखों करोड़ में होगा । और जब तक 3 साल पूरे होने कर्मचारी का पेंशन का पैसा काही उधार के तौर पर या कहीं इनवेस्टमेंट के तौर पर अच्छा फायदा सरकार को दे चुका होगा ।

साथ ही आधे से भी अधिक कर्मचारी नौकरी कम अवधि की करते हैं एक आँकड़े के मुताबिक 70% लोग सिर्फ 3 साल में ही pf के दायरे से बाहर हो जाते हैं यानि की वो नौकरी छोड़ देते हैं ऐसे लोग पेंशन के पात्र नहीं होते लेकिन पैसा उनका भी 3 साल तक hold होगा ।  सरकार को इन नियमों में सुधार करना चाहिए क्यूंकी इस से लोगों को परेशानी होने वाली है  100%अग्रिम निकासी से खुश लोग ये नहीं जान पा रहे हैं की उनका पैसा अब एक तरह से फस चुका है जो उनका है लेकिन वो निकाल नहीं सकते क्यूंकी वो सरकार को काही इन्वेस्ट करना है ।

क्यूंकी EPFO में अधिकतर मजदूर वर्ग और कम वेतन के लोग EPFO धारक है इसलिए वो ये नियम समझ नहीं पा रहे हैं लेकिन जानकारों के अनुसार इन नए नियमों से आने वाले समय में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । हालांकि कुछ विरोध के बाद epfo ने सफाई भी दी है लेकिन नियमों में सुधार नहीं किया है ।

NewsTop ने ये नियम सरल और व्यक्तिगत तरीके से समझाने की कोशिश की है । आप अपने साथी और मित्रों और सह कर्मचारियों को ये जानकारी शेयर करके उन्हें भी नियमों से अवगत करवा सकते हैं ।