New Hyundai Venue Facelift: नए लुक, इंजन और फीचर्स के साथ 2026 Venue हुई पेश — जानें पूरी डिटेल और लॉन्च डेट

New Hyundai Venue Facelift launch details
4.5/5 - (6 votes)

नई दिल्ली, 06 नवंबर 2025 | Newstop ब्यूरो : Hyundai Motors ने आखिरकार अपनी पॉपुलर SUV का नया अवतार New Hyundai Venue Facelift मार्केट में उतारने की घोषणा कर दी है । काफी समय से लोग इंतजार में थे क्यूंकी ये खबर काफी पहले से या गई थी की Hyundai Venue का facelift मॉडल मार्केट मे आने वाला है हालांकि उसकी डेट भी कंपनी ने पहले ही घोषित कर दी थी लेकिन सबसे बड़ा जो इंतजार था वो था गाड़ी की नई looks और photos का क्यूंकी सब इसके नए look को लेकर बड़े ही उत्सुक थे ।

अब गाड़ी का नया मॉडल और उसकी तस्वीरे भी या गई हैं साथ ही New Hyundai Venue Facelift की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है । अगर आप book करना चाहे तो ₹25,000 टोकन अमाउन्ट दे कर इसे बुक कर सकते है । और ये आप अनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं ऑफलाइन में आओ शोरूम में जाकर गाड़ी book कर सकते हैं और अनलाइन मे आप Hyundai की आधिकारिक वेबसाईट से गाड़ी की बुकिंग करवा सकते हैं ।

New Hyundai Venue Facelift में कंपनी ने HX सीरीज़ को पेश किया है अब सारे नए वेरिएंट आपको HX में मिलने वाले हैं । अब गाड़ी में नए इंजन ऑप्शन्स और अपडेटेड इंटीरियर दिए गए हैं। Newstop ने पहले भी बताया था की, Hyundai इस बार Venue को ज्यादा प्रीमियम फील और बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज के साथ बाजार में उतारने की तैयारी में है।

New Hyundai Venue Facelift इंजन और वेरिएंट्स में बड़ा बदलाव

New Hyundai Venue Facelift में कंपनी ने वेरिएंट्स को पूरी तरह से रीडिज़ाइन किया है। अब ये SUV HX 2, HX 4, HX 5, HX 6, HX 6T, HX 7, HX 8 और HX 10 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। अब इसमें समझने वाली बात है HX का मतलब है Hyundai Xperience, ये कंपनी की नई डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी फिलॉसफी को दर्शाता है। Venue में पहले की तरह इस बार भी तीन इंजन ऑप्शन्स रखे गए हैं

  • 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन (MPI)

  • 1.0L Turbo GDI इंजन

  • 1.5L U2 CRDi डीज़ल इंजन

See Also :  Tata Motors Demerger Record Date: 1 अक्टूबर से होगा बड़ा बदलाव, शेयरधारकों को कैसे मिलेगा फायदा?

इन इंजन वेरिएंट्स को 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड MT, 6-स्पीड AT और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। सबसे खास बात इस बार की ये है कि डीज़ल ऑटोमैटिक वेरिएंट को Venue लाइनअप में पहली बार शामिल किया गया है, ये सुविधा इस गाड़ी को इस सेगमेंट में खास और वैल्यू देने वाली गाड़ी बनाता है ।

नई Hyundai Venue के कलर और इंटीरियर

New Hyundai Venue Facelift में कंपनी ने नए कलर ऑप्शन्स भी रिवील किए हैं। इस SUV में अब नए और ड्यूल-टोन कलर स्कीम्स मिलते हैं जो कुछ इस प्रकार हैं ।

Mystic Sapphire, Hazel Blue,  Dragon Red,  Atlas White,  Titan Grey,  Abyss Black

ड्यूल टोन में Atlas White और Hazel Blue के साथ Abyss Black Roof का भी ऑप्शन दिया गया है। इंटीरियर में अब Dark Navy और Dove Grey कलर कॉम्बिनेशन है, जो इसे एक प्रीमियम SUV लुक दे रहा है।

New Hyundai Venue Facelift फीचर्स और ड्राइव मोड्स

नई Venue में अब ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Drive Modes (Eco, Normal, Sport) और Traction Modes (Sand, Mud, Snow) दिए गए हैं। पैडल शिफ्टर्स, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, 10.25 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और Bose साउंड सिस्टम के साथ अंदर से गाड़ी एकदम नया और प्रीमियम फ़ील दे रही है ।

New Hyundai Venue Facelift
PC – Hyundai Motors

HX 5 वेरिएंट को इस बार सबसे वर्सेटाइल ट्रिम कहा जा रहा है क्योंकि इसमें इंजन और गियरबॉक्स की सबसे ज्यादा कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार, New Hyundai Venue Facelift को भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बेचा जाएगा।

See Also :  Yamaha MT 15 Launch : Version 2.0 अब भारत में लॉन्च, सिर्फ ₹1.69–1.80 लाख की धमेकेदार कीमत पर ।

लॉन्च टाइमलाइन और बुकिंग्स

जैसे की हमने आपको बताया गाड़ी की बुकिंग अनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है । इस SUV का आधिकारिक लॉन्च 4 नवंबर 2025 होने वाला है ये कंपनी की तरफ से तारीख घोषित की गई है। कंपनी के मुताबिक, इस बार Venue के लॉन्च के साथ कई एक्सेसरी पैक्स भी पेश किए जाएंगे, ताकि ग्राहक अपनी गाड़ी को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकें। इसमें ग्राहक के पास options बढ़ जाते हैं क्यूंकी उसे जो modifications पसंद हैं वो उसे ले सकता है जो उसे नहीं चाहिए होते उन्हें ग्राहक छोड़ सकता हैं ।

बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon, Kia Sonet, Maruti Brezza और Mahindra XUV300 जैसी SUVs से होगा। लेकिन Hyundai ने जो फीचर्स और वेरिएंट रेंज दी है, वह Venue को 2026 की सबसे feature-loaded compact SUV बना सकती है।