अधूरा Nalagarh Pinjore Fourlane प्रोजेक्ट फिर शुरू, NHAI ने दिया 556 करोड़ का टेंडर – लोगों को मिलेगी राहत

अधूरा Nalagarh Pinjore Fourlane प्रोजेक्ट फिर शुरू
5/5 - (1 vote)

Nalagarh Pinjore Fourlane का अधूरा काम आखिरकार नए टेंडर के बाद दोबारा शुरू होने जा रहा है। इस खबर का महत्व यहाँ के रोजमर्रा का सफर करने वाले लोगों के लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है । क्यूंकी ये Nalagarh Pinjore Fourlane एक ऐसा रोड बन चुका है की इस से यहाँ आने वाले लोग हो या यहाँ के रहने वाले लोग हो या फिर व्यवसाई सब लोग इतने परेशान हो चुके हैं की वो इस रोड को बनते देखेंगे तो वो उनसे अधिक खुशी किसी को नहीं हो सकती । क्यूंकी ये रोड पहले सिंगल रोड था जिसकी वजह से यहाँ पर आए दिन भारी traffic और घंटों तक लंबे जाम लगा करते थे ।

उसके बाद यहाँ पर fourlane का कार्य शुरू हुआ जिस से लोगों में भारी खुशी थी लेकिन ये खुशी लंबे समय तक नहीं रह पाई और जो बना हुआ रोड था वो भी खराब हो गया और अभी के समय में इस रोड की इतनी बुरी हालत है की इस से एशिया का सबसे बाद pharma hub कहा जाने वाला बद्दी क्षेत्र भी बहुत बदनाम हो रहा है । लेकिन अब फिर से  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस प्रोजेक्ट को 556 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर किया है और दिसंबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

जैसा कि Newstop ने रिपोर्ट किया था की , यह फोरलेन क्षेत्र के उद्योग और व्यापार के लिहाज़ से बेहद अहम माना जाता है।

Nalagarh Pinjore Fourlane पुरानी कंपनी ने छोड़ा काम, अब नया ठेका

Nalagarh Pinjore Fourlane का प्रोजेक्ट साल 2021 में पटेल इंफ्रा कंपनी को 469 करोड़ रुपये में दिया गया था। कंपनी ने करीब 40% काम पूरा किया, लेकिन जुलाई 2025 में उसने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। जिसके बाद इस रोड की हालत बद से बदतर हो गई है । इसके बाद NHAI ने नया टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

See Also :  Rajvir Jawanda Accident: बद्दी में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पंजाबी सिंगर, मोहाली अस्पताल में भर्ती

अब यह टेंडर 556 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। 31 जुलाई को पुराने टेंडर के खत्म होने के बाद, 11 सितंबर को नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट?

नई योजना के मुताबिक, दिसंबर से फोरलेन पर वास्तविक काम शुरू हो जाएगा और इसे 20 से 22 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी 2027 की शुरुआत तक पूरा फोरलेन तैयार हो सकता है। ये पूरा प्रोजेक्ट लगभग 30 किलोमीटर लंबा है और इसके पूरे होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

अधूरे फोरलेन से लोगों की मुश्किलें

स्थानीय लोगों और उद्योगपतियों के लिए यह अधूरा फोरलेन पिछले कई सालों से परेशानी का सबब बना हुआ है।

  • बरसात में सड़क की हालत खराब हो जाती है।

  • जगह-जगह बने गड्ढों और धूल ने यात्रियों का सफर मुश्किल कर दिया है।

  • अधूरे पुल और बैरियर हादसों की वजह भी बन रहे हैं।

लोगों का कहना है कि अधूरी सड़क ने यातायात को खतरनाक बना दिया है और इससे छोटे-बड़े उद्योगों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए अहम प्रोजेक्ट

पिंजौर-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर बसा है। यहां हज़ारों उद्योग इकाइयाँ हैं, जिन्हें बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की सख्त ज़रूरत है। फोरलेन तैयार होने से

  • ट्रांसपोर्ट कॉस्ट कम होगी,

  • ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी,

  • और स्थानीय उद्योगों को बड़ा फायदा होगा।

क्या होगा नए टेन्डर में नया अपडेट?

NHAI अधिकारियों के मुताबिक, नए टेंडर में इस बार प्रोजेक्ट के सभी अहम हिस्सों — पुल, अंडरपास, डिवाइडर और सर्विस रोड — को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। और इस प्रोजेक्ट को पूरी निगरानी और विशेष ध्यान में रखते हुए पूरा करवाया जाएगा । और कोशिश रहेगी की 20 महीने के अंदर इस कार्य को पूरा कर दिया जाए ।