MG Windsor ev on road price दमदार रेंज, शानदार फीचर्स और जानिए ऑन-रोड प्राइस

MG Windsor ev on road price
Rate this post

भारत में  Electric Vehicles का क्रेज लोगों में आजकल सर चढ़ कर बोल रहा है । और ये समय के साथ बड़ी ही तेजी से बढ़त ही जा रहा है । और MG Motor इस दौड़ में एक बड़ा नाम बन चुका है। हाल ही में लॉन्च हुई MG Windsor EV ने इस सेगमेंट में हलचल मचा दी है । ये एक शानदार कार है । यह कार न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस देती है, बल्कि इसमें आधुनिक फीचर्स और बेहतरीन रेंज भी मिलती है।अगर आप भी MG Windsor EV खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं इसकी कुछ खासियत और इसके खास फीचर के बारे में साथ ही MG Windsor EV कीमत और प्राइस, वेरिएंट्स, फीचर्स और चार्जिंग डिटेल्स के बारे में भी ।

MG Windsor EV की वेरिएंट्स और एक्स-शोरूम कीमतें:

MG Windsor EV को कुल 4 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है

वेरिएंटबैटरी कैपेसिटीरेंजपावरएक्स-शोरूम कीमत
Excite (बेस मॉडल)38 kWh332 km134 bhp₹14 लाख
Exclusive38 kWh332 km134 bhp₹15 लाख
Essence38 kWh332 km134 bhp₹16 लाख
Essence Pro (टॉप मॉडल)52.9 kWh449 km134 bhp₹18.10 लाख

On-road price अलग-अलग शहरों में टैक्स, इंश्योरेंस और RTO चार्ज के अनुसार बदलती है। दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों में टॉप मॉडल का ऑन-रोड प्राइस करीब ₹20 लाख तक जा सकता है, जबकि बेस मॉडल की कीमत ₹15.5 लाख से शुरू हो सकती है।

बैटरी, चार्जिंग और रेंज की जानकारी

MG Windsor EV में दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं:

  • 38 kWh बैटरी: 332 किमी तक की रेंज देती है

  • 52.9 kWh बैटरी (Essence Pro): 449 किमी की रेंज देती है

See Also :  Kawasaki Versys X 300: भारत की सड़कों पर लौटी ए़डवेंचर राइडिंग की क्वीन!

449 किलोमीटर की रेंज अगर देखा जाए तो बहुत अच्छी रेंज है जो आपको अच्छी दूरी तय करने में दिक्कत नहीं देने वाली है और आप आराम से लंबे सफर पर भी इस गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं ।

चार्जिंग टाइम:

  • AC चार्जिंग (7.4kW): 0-100% चार्जिंग में लगभग 9.5 घंटे का समय लगता है।

  • DC फास्ट चार्जिंग (60kW): 0-80% चार्जिंग मात्र 50 मिनट में पूरी हो जाती है।

DC फास्ट चार्जिंग की अगर बात करें तो ये 0 से 80% मात्र 50 मिनट में पूरा करती है जो बहुत ही अच्छा और काम समय है जिससे आपकी drive में दिक्कत पेश नहीं आने वाली है ।

MG Windsor ev में परफॉर्मेंस और स्पेस

MG Windsor ev on road price

  • पावर आउटपुट: सभी वेरिएंट्स में 134 bhp की ताकत मिलती है

  • बूट स्पेस: 604 लीटर, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा है

  • टॉप स्पीड और एक्सीलरेशन: MG Windsor EV आराम से हाईवे स्पीड पकड़ सकती है, जो इसे डेली यूज और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए उपयुक्त बनाता है।

MG Windsor ev के स्टैंडआउट फीचर्स

Essence Pro वेरिएंट में कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं:

  • Level 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System)

  • Vehicle to Vehicle (V2V) और Vehicle to Load (V2L) सपोर्ट

  • नई रेड कलर ऑप्शन

  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और बहुत कुछ।

Related Post :-

MG Windsor Ev Best Ev in Segment

Samsung galaxy s25 edge Slim 200MP

 

लेटेस्ट अपडेट्स

  • 6 मई 2025: MG Windsor EV लॉन्च हुआ

  • 8 मई 2025: पूरे भारत में बुकिंग शुरू

  • 13 मई 2025: Essence Pro वेरिएंट की कीमत ₹18.10 लाख से शुरू हुई

See Also :  New Hyundai Venue Facelift: नए लुक, इंजन और फीचर्स के साथ 2026 Venue हुई पेश — जानें पूरी डिटेल और लॉन्च डेट

अगर आप एक स्टाइलिश, भरोसेमंद और हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, तो MG Windsor EV एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी किफायती कीमत, लंबी रेंज, तेज चार्जिंग और प्रीमियम फीचर्स इसे अन्य EV कारों से अलग बनाते हैं। इसके Essence Pro वेरिएंट में मिलने वाला 449 किमी का रेंज और लेवल-2 ADAS इसे इस प्राइस सेगमेंट में एक यूनिक चॉइस बनाता है। और साथ ही इस गाड़ी के जो looks और इंटीरियर डिजाइन है वो तो अलग ही लेवल का एक्सपीरियंस देती है । इसके खास फीचर और इसकी कीमत इसे थोड़ा अलग बनाती है ।