Meta layoffs AI Exclusive : Meta ने अपनी AI डिविजन से करीब 600 कर्मचारियों को निकाला। फैसले के पीछे है बहुत बड़ा कारण

Meta lays off 600 from ‘bloated’ AI unit
4.1/5 - (7 votes)

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2025 | Newstop टेक ब्यूरो : अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनी Meta Platforms से एक बहुत बड़ी खबर निकाल कर आई है की मेटा ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूनिट में बहुत बड़े पैमाने पर छंटनी की है। इस Meta layoffs AI अभियान में लगभग 600 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं, जिनमें मुख्य रूप से रिसर्च, प्रोडक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर टीम्स के कर्मचारी शामिल हैं। इस कदम पर कंपनी का कहना है कि ये कदम उनकी AI रणनीति को और अधिक तत्काल प्रभाव वाले छोटे लॉजिक टीम्स में बदलने की दिशा उठाया गया कदम है लेकिन कंपनी ने कर्मचारियों के बारे में कोई भी बयान नहीं दिया की उन्हें क्यों बाहर किया गया है।

Meta में AI टीम का पुनर्गठन

कंपनी के इस बड़े फैसले के बाद Meta ने अपनी AI यूनिट को फिर से डिजाइन किया है, जिसमें विशेष रूप से Meta Superintelligence Labs (MSL) के अंतर्गत चार उप-टीमें बनाई गई हैं। ये वही यूनिट है जिसे सीईओ Mark Zuckerberg ने पर्सनल सुपरइंटेलिजेंस के लक्ष्य के तहत बनाया था। इसके पीछे Meta ने ये तर्क दिया है कि टीम्स को छोटा करने से निर्णय जल्दी लिए जा सकेंगे जितनी चोटी टीम रहेगी उतनी की जल्दी निर्णय पर काम होगा और कम टीम मेम्बर्स होने की वजह से हर किसी पर जिम्मेवारी होगी जिस से टीम और कंपनी दोनों को फायदा होगा।

Meta Layoffs AI पीछे क्या वजहें हैं?

Meta layoffs AI के पीछे की कारण है जो कारण अभी के समय में सामने या रहे हैं या समझे जा रहे हैं उसमें से सबसे बड़ा कारण ये रहा की आप सब से देखा होगा कुछ साल पहले से AI ने टेक मार्केट में ऐसा तहलका मचाया हुआ था की सभी बड़ी बड़ी कंपनियां बहुत जल्दबाजी में अपनी AI team में सबसे महंगे और सबसे अधिक AI तकनीक में निपुण कर्मचारियों को अपनी कंपनी में शामिल कर रहे थे मतलब एक अफरातफरी का माहौल बन गया था । जिसकी वजह से meta ने भी की कर्मचारियों को अपनी टीम में शामिल किया इस होड की वजह से कंपनी पर काफी खर्च का बोझ बढ़ गया ।

See Also :  Vivo V60e: भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स

लेकिन Meta का कहना है की वो अपनी AI रणनीति में smarter resource allocation करना चाहता है जिसके चलते वो चोटी और प्रतिभाशाली टीम बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है । इसी वजह से अब टीम की सरचना और टीम की संख्या बदल रही है जो meta के लिए फायदेमंद साबित होगी ।

मेरी रिपोर्टर राय में, ये कोई सिर्फ नौकरी में छंटनी नहीं है बल्कि ये एक संकेत है की उनका ai अब इतना सशक्त हो चुका है की उन्हें अब बहुत अधिक कर्मचारियों की जरूरत शायद नहीं है । और ये कुछ समय से एक्सपेरिमेंट में रणनीति रही होगी जिसके बाद इसे लागू किया गया होगा ।

Global Talent Market पर असर एवं प्रतिस्पर्धा

Meta के इस Meta layoffs AI ने AI टैलेंट मार्केट में एक नया और बड़ा सन्देश दिया है  कि बड़े नामों वाली कंपनियों में भी अब सुरक्षित नौकरी का भरोसा नहीं किया जा सकता। छंटनी के बावजूद, Meta अब भी अपने TBD Lab जैसी यूनिट्स में नए हायरिंग कर रही है। और ये भी खबर सामने आई है की नए स्टार्ट-अप्स जैसे Smallest AI ने इस अवसर को देखते हुए Meta के पूर्व कर्मचारियों को अपनी कंपनी में जॉइन करने के ऑफर तक दे दिए हैं ।

Meta Layoffs AI पर कर्मचारियों का नज़रिया

Meta में की गई इस छंटनी के बाद की जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों में काफी असमंजस है वो लोग हैरान के कि जिन्हों ने कई सालों तक मेहनत की, उनके लिए कंपनी ने एकदम से अपनी रणनीति बदलाव कैसे लाया। एक टेक्नोलॉजी पत्रकार के रूप में मेरी राय है कि Meta अब efficiency-first culture को प्राथमिकता दे रही है शायद इसी की वजह से अब कर्मचारी के अनुभव की जगह काम करने की क्षमता को महत्व दिया जा रहा है जिसकी वजह से ये कदम उठाया गया होगा ।