बॉलीवूड, 31 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : साउथ के सूपस्टार रवि तेजा जिन्होंने की सारी superhit फिल्में दी हैं अब जाकर उनकी एक ओर फिल्म जिसका नाम Mass Jathara है आज यानि 31 october 2025 को सिनेमा घरों मैं रिलीज हो चुकी है इस फिल्म मैं रवि तेजा के साथ श्रीलीला लीड रोल मैं हैं फिल्म के ट्रैलर ओर गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है अब फिल्म सिनेमा घरों मैं रिलीज हो चुकी है इसलिए आइए जानते हैं की कैसी है फिल्म
mass jathara मूवी का निर्देशन भानु भोगवरपू द्वारा किया गया है जिसमे मास महाराज रवि तेजा ओर युवा नाइका श्री लीला ने अभिनय किया है फिल्म का निर्माण सीथारा एनर्टैन्मन्ट fortune for cinemaz ओर श्रीकार studio के बैनर तले प्रसिद्ध निर्माता सूर्यदेवरा नागवंशी और साई सौजन्या द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। नवीन चंद्रा ने फिल्म के खलनायक की भूमिका निभाई है | सभी का किरदार फिल्म मैं बहुत ज्यादा अच्छा है | फिल्म मैं ड्रामा है एक्शन है कॉमेडी full entertainment package है |
Mass Jathara Review: कहानी में क्या है खास?
Mass Jathara review के मुताबिक फिल्म की कहानी एक छोटे गांव में सत्ता संघर्ष और मान-सम्मान की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। मुख्य किरदार (हीरो) का सफर न सिर्फ बदले की भावना से भरा है, बल्कि इसमें परिवार और परंपरा की झलक भी देखने को मिलती है।
सोशल मीडिया पर फिल्म mass jathara को लेकर हर कोई तारीफ कर रहा है एक यूजर ने दूसरे भाग को देखने के लिए उत्साहित हैं लेकिन पहला भाग ही trademark कॉमेडी जबरदस्त एक्शन ओर धमाकेदार interval से भरपूर है fans का कहना है की रवि तेजा इस बार पूरे मास मोड मैं वापिस आ गए हैं |
एक्शन और परफॉर्मेंस: तेलुगू मसाला का सही तड़का
Mass Jathara review पढ़कर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म का सबसे बड़ा यूएसपी इसका “mass action” है। लार्जर-देन-लाइफ फाइट सीक्वेंस, बैकग्राउंड स्कोर और कैमरा वर्क हर सीन को भव्य बना देते हैं। हीरो का एंट्री सीन देखकर थिएटर में सीटियां और तालियां गूंज उठीं। एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा This is what we call true mass cinema विलेन की परफॉर्मेंस भी शानदार है, जो कहानी को और गहराई देती है। डायरेक्टर ने हर सीन में लोकल कल्चर और village life की झलक बरकरार रखी है।
Mass Jathara Review: म्यूज़िक और डायरेक्शन पर फैंस का रिएक्शन
फिल्म का म्यूज़िक एल्बम पहले से ही ट्रेंड में है। “Thanda Thanda Mass Beat” गाना युवाओं के बीच वायरल हो चुका है। Mass Jathara review में कई क्रिटिक्स ने कहा है कि BGM (Background Music) फिल्म की “soul” है, जो हर एक्शन सीन को और प्रभावशाली बनाती है।डायरेक्टर ने इस फिल्म को दर्शकों की नब्ज समझकर बनाया है एक्शन,ड्रामा, डायलॉग्स और इमोशन का बैलेंस हर जगह महसूस होता है।कैमरा वर्क और कलर पैलेट भी सिनेमाई अनुभव को बेहतर बनाते हैं।
Mass Jathara Review: बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय
फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही है। कई सिनेमा हॉल्स में पहले दिन के सभी शो हाउसफुल रहे।
Mass Jathara review के बाद ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले वीकेंड में 50 करोड़ रुपये तक कलेक्शन कर सकती है।
तेलुगू बेल्ट में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, और अब हिंदी डब वर्जन का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कई इंटरनेशनल मीडिया आउटलेट्स ने भी इस फिल्म को “a celebration of South Indian cinema” बताया है।













