Mahindra Scorpio N Facelift : नए लुक, फीचर्स और दमदार इंजन के साथ जल्द सड़कों पर नजर आएगी SUV की रानी

Mahindra Scorpio N Facelift
5/5 - (3 votes)

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV लाइनअप में फिर से हलचल मचाने को तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपनी दमदार गाड़ी Mahindra Scorpio N Facelift का पहला टेस्ट रन शुरू कर दिया है। कुछ दिनों से Scorpio N के नए फेसलिफ्ट की काफी चर्चा हो रही थी लेकिन रोड पर या फिर फ़ोटोज़ निकल कर नहीं या रहे थे लेकिन अब हाल ही में इस मॉडल को भारत की सड़कों पर कैमोफ्लाज (camouflage) लुक में टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे इसके डिज़ाइन और अपडेट फीचर्स की कुछ झलक मिल गई।

Mahindra Scorpio N Facelift को कंपनी के “मिड-लाइफ अपडेट” (Midlife Update) के तौर पर देखा जा रहा है। यानि एक्सटीरियर में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव होंगे,और इंटीरियर में टेक्नोलॉजी अपग्रेड और इंजन लाइनअप में मामूली रीफाइनमेंट्स की उम्मीद है। लेकिन बाहर से बहुत अधिक बदलाव आपको इसमें शायद देखने को नहीं मिलेंगे ।

Mahindra Scorpio N Facelift Design और ज्यादा शार्प, और ज्यादा प्रीमियम

अगर लुक की बात करें तो Mahindra Scorpio N Facelift अपने मौजूदा मॉडल से मिलती-जुलती दिखती है, लेकिन इसमें subtle cosmetic changes साफ नजर आएंगे।

टेस्टिंग के दौरान मिली तस्वीरों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इसमें कुछ बदलाव साफ तौर पर देखने को मिलेंगे ।

  • SUV में नया फ्रंट ग्रिल डिज़ाइन दिया गया है, जो ज्यादा bold और chrome-heavy है।

  • इसमें reprofiled LED headlamps और C-shaped DRLs देखने को मिल सकते हैं।

  • Taillights में भी नया डिजाइन देखने को मिल सकता है, जो थार से मिलता जुलता हो सकता है।

See Also :  Tata Sierra upcoming suv : लॉन्च से पहले सामने आई नई जानकारी, देखें स्पॉटिंग और फीचर्स

हालांकि बॉडी शेल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने स्टाइलिंग में subtle modern touches जोड़े हैं ताकि SUV और premium लगे।

Mahindra Scorpio N Facelift Interior बड़ा स्क्रीन और डिजिटल अपग्रेड

इंटीरियर की बात करें तो इस बार महिंद्रा ने टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस किया है। Mahindra Scorpio N Facelift में एक बड़ा touchscreen infotainment system मिलने की उम्मीद है, जो AdrenoX connected tech के साथ आएगा।

इसके अलावा — एक नया digital instrument cluster, अपग्रेडेड AC vents, refined dashboard finish,और बेहतर seat fabric quality की संभावना है। ड्राइविंग कंफर्ट के लिए कंपनी NVH refinement (Noise, Vibration & Harshness) पर भी काम कर रही है, ताकि यह SUV लंबी यात्राओं में और भी आरामदेह महसूस हो।

Mahindra Scorpio N Facelift Engine: वही ताकत, लेकिन और smooth प्रदर्शन

Mahindra Scorpio N Facelift में वही इंजन लाइनअप जारी रहेगा यानी 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर mHawk डीज़ल इंजन। दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा। SUV में 4XPLOR 4WD सिस्टम भी उपलब्ध रहेगा, जो ऑफ-रोडिंग के शौकीनों को और ज्यादा नियंत्रण देगा। सूत्रों के मुताबिक, महिंद्रा ने इंजन के सॉफ़्टवेयर ट्यूनिंग में सुधार किया है जिससे माइलेज और स्मूदनेस में थोड़ी और बढ़ोतरी होगी।

Mahindra Scorpio N Facelift Features हाईटेक और सेफ

नई Mahindra Scorpio N Facelift में कई एडवांस फीचर्स शामिल हो सकते हैं  जैसे: वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay,  360° कैमरा,  वेंटिलेटेड सीट्स ,  6 एयरबैग्स और ADAS (Advanced Driver Assistance System) का बेसिक वर्ज़न इन फीचर्स के साथ Scorpio N का यह वर्ज़न अपने सेगमेंट में Tata Safari, MG Hector Plus और Hyundai Alcazar जैसी SUVs को टक्कर देगा।

See Also :  Upcoming Mahindra XUV700 : नया फेसलिफ्ट 2025 में लॉन्च, मिलेगा हाइब्रिड इंजन और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स

Mahindra Scorpio N Facelift Launch Date और कीमत

Mahindra Scorpio N Facelift के 2025 के दूसरे हाफ संभावित रूप से नवंबर अंत में या दिसंबर शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी इसे त्योहारों के सीजन में पेश कर सकती है ताकि बिक्री को बढ़ावा मिले।

कीमत की बात करें तो इसके बेस मॉडल की कीमत मौजूदा Scorpio N से करीब ₹50,000–₹1 लाख ज्यादा हो सकती है। अभी की कीमत ₹13.6 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो facelift के बाद ₹14.2 लाख से शुरू हो सकती है।