Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi : तुलसी विरानी की वापसी, पार्वती और ओम के साथ दिखे पुराने युग के स्टार्स

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi
4.7/5 - (3 votes)

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : टीवी का सुनहरा दौर एक बार फिर लौट आया है और वो पुराना वाला एहसास कर रहा है जिसे हम शायद भुलाते जा रहे थे। Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi का नया सीजन शुरू अब हो चुका है और इस बार कहानी में फिर से पुराने दौर की वही भावनाएं, रिश्तों की मिठास और परिवार की गहराई देखने को मिल रही है। इस बार शो की सबसे बड़ी सरप्राइज एंट्री है  साक्षी तंवर (पार्वती) का कैमियो, जो सालों बाद स्क्रीन पर स्मृति ईरानी की तुलसी विरानी के साथ नजर आई हैं।

यह वही जोड़ी है जिसने 2000 के दशक में भारतीय टीवी इतिहास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था और घर घर में इन सीरियल को देखा जाता था जिसकी वजह से ये कलाकार आम जन भावनाओं से काफी जुड़े भी थे ।

शो के मेकर्स ने ताज़ा प्रोमो जारी किया जिसमें तुलसी, पार्वती और किरण करमरकर (ओम) को एक साथ दिखे इन सबको एक बार फिर साथ देखकर फैंस को फिरसे वो पुराने दिनों की याद या गई । प्रोमो विडिओ के कैप्शन में लिखा था  रिश्ते चाहे नए हों या पुराने, उनकी गर्माहट हमेशा ताज़ा रहती है। इस दिवाली, तुलसी और पार्वती के साथ रिश्तों की रोशनी होगी और भी खास।”

“क्योंकि सास भी कभी बहू थी” सीजन 2 कब रिलीज हुआ?

काफी जाना माना और लोगों की भावनाओं से जुड़ा शो Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 का प्रीमियर इसी साल अक्टूबर 2025 में हुआ। एकता कपूर के बैनर Balaji Telefilms के इस शो ने लॉन्च होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी और खींच लिया। पहले ही हफ्ते में शो में ही इसने टीआरपी चार्ट पर भी जगह बना ली और दिवाली स्पेशल एपिसोड ने इस जोश को और बढ़ा दिया। दर्शकों का कहना है कि शो का यह नया संस्करण भावनात्मक रूप से पहले से कहीं ज्यादा लगाव महसूस कराता है।

See Also :  Victoria Secret Fashion Show 2025 : Gigi Hadid, Bella Hadid और Adriana Lima ने बिखेरा जलवा, देखिए ग्लैमर और म्यूज़िक का धमाल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Cast: कौन-कौन लौटा स्क्रीन पर?

इस नए सीजन में पुराने चेहरों की तो वापसी हुई ही है जो बहुत स्पेशल भी रही उनके साथ-साथ कुछ नए कलाकारों को भी शो में जोड़ा गया है।

स्मृति ईरानी – तुलसी विरानी

साक्षी तंवर – पार्वती (स्पेशल कैमियो)

किरण करमरकर – ओम अग्रवाल

अमित व्यास – मिहिर विरानी

शिखा सिंह, रिद्धिमा तिवारी,

विक्रम कोचर जैसे नए चेहरे भी शामिल हैं।

यह तिकड़ी तुलसी, पार्वती, ओम का एक साथ दिखना टीवी दर्शकों के लिए स्पेशल मोमेंट बन गया है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” की TRP क्या है?

अगर बात करें TRP की तो इस हफ्ते के TRP चार्ट में ‘अनुपमा’ नंबर 1 पर बनी हुई है, लेकिन Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ने भी अपनी मजबूत जगह बना ली है। जो आने वाले हफ्ते में शायद पहले स्थान पर भी पहुच सकता है । इस शो को इस हफ्ते 2.2 की TRP मिली है, जो इसे दूसरे स्थान पर बनाए हुए है। जानकारों का मानना है कि स्मृति ईरानी की लोकप्रियता और क्लासिक कहानी का तड़का इसे आने वाले हफ्तों में और ऊपर ले जाएगा।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 कब शुरू हुआ?

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 शो का नया सीजन 2 अक्टूबर 2025 को Star Plus और Disney+ Hotstar दोनों पर लॉन्च हुआ था। दिवाली से कुछ समय पहले इस शो का आना बेहद सर्पराइजिंग और खास रहा । धरवाहिक लवर लोगों के लिए ये एक दिवाली गिफ्ट ही रहा क्यूंकी इसमें इस बार पुराने कलाकारों की वापसी से ये एक खास टीवी शो बन गया है और इसकी TRP रेटिंग भी काफी अच्छी या रही है ।

See Also :  Akshay Kumar: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ का नया अवतार, एक्टर ने फिर किया बड़ा ऐलान

नए सीजन में भी वही विरानी परिवार की कहानी है जो आप लोग पहले भी देख चुके है लेकिन इस बार कहानी के साथ नए और पुराने कलाकारों की जोड़ी कमाल की है,
बस इस बार कहानी को modern values और emotional conflicts के साथ रीफ्रेश किया गया है।