बॉलीवुड एक्ट्रेस Kareena Kapoor हमेशा अपने स्टाइल और चार्म को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार वह सुर्खियों में आईं UK में हुए एक इवेंट के दौरान, जहां अचानक उनकी बातचीत के बीच बज उठा देश का emergency alert siren बज गया हालांकि ये वहाँ की सरकार की और से किया गया एक टेस्ट था लेकिन इसे करीना कपुर नहीं समझ पाई और घबराहट में या गई । जो विडिओ में साफ देखा गया । लेकिन अब इतनी बड़ी अभिनेत्री हैं की उनकी घबराहट भी ट्रेंड हो गई और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं ।
Newstop की रिपोर्ट के मुताबिक , Kareena Kapoor बीते रविवार Malabar Gold and Diamonds के एक ब्रांड इवेंट में गेस्ट ऑफ ऑनर बनकर पहुंची थीं। स्टेज पर उनकी बातचीत चल ही रही थी कि अचानक पूरा माहौल बदल गया।
अचानक बजा Emergency Alert, Kareena Kapoor की हुई चौंकाने वाली प्रतिक्रिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर कोविड-19 महामारी के बारे में बातचीत कर रही थीं, तभी अचानक उनके फोन समेत लाखों मोबाइल पर 10-सेकंड का इमरजेंसी अलर्ट टेस्ट बज उठा। इस अनचाही रुकावट से करीना पलभर के लिए हैरान रह गईं और उन्होंने होस्ट की ओर देखते हुए शरारती अंदाज में रिएक्ट किया।
थोड़ी ही देर बाद होस्ट ने उन्हें समझाया कि यह UK सरकार की ओर से एक टेस्ट था। इसके बाद करीना कपूर ने हल्की मुस्कान और मजेदार expressions के साथ माहौल को हल्का कर दिया।
ocial Media पर Kareena Kapoor की Expressions हुए Viral
सोशल मीडिया पर Kareena Kapoor का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक यूज़र ने लिखा – “She looks like oh okay some British thing lol.” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा – “It’s our mandatory teatime alarm.”
उनकी expressions पर फैन्स ने खूब मजेदार कमेंट्स किए। किसी ने लिखा “Poo is back” तो किसी ने कहा “She should have said it’s time for tea.”
एक fan ने लिखा की स्टर्डम हो तो ऐसा घबराहट भी खबर बन गई और ट्रेंड भी हो गई ।
Kareena Kapoor का Birmingham में डांस
वीकेंड पर Kareena Kapoor ने बर्मिंघम में एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन में भी हिस्सा लिया। यहां उन्होंने स्टेज पर अपने हिट गाने “Fevicol Se” पर डांस किया। जो की उनका बहुत ही फेमस गाना विडिओ है और इस सॉन्ग से वो काफी चर्चा में आई थी और आज भी हैं । इस दौरान उन्होंने साड़ी पहनकर सबका दिल जीत लिया। करीना कपूर साड़ी में डांस करती हुई बेहद खूबसूरत और बोल्ड लुक में दिखी ।
Reporter’s Observation
एक रिपोर्टर के तौर पर कहना होगा कि Kareena Kapoor अपने natural charm और spontaneity से हर इवेंट को खास बना देती हैं। UK इमरजेंसी अलर्ट टेस्ट जैसी गंभीर चीज़ को भी उन्होंने अपने expressions और मुस्कान से एक entertaining पल में बदल दिया। यही वजह है कि उनका वीडियो इंटरनेट पर इतनी तेजी से वायरल हो रहा है।
चाहे Birmingham का डांस हो या UK emergency alert पर उनकी मजेदार प्रतिक्रिया – Kareena Kapoor एक बार फिर साबित कर गईं कि वह सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक सच्ची entertainer भी हैं। और वहाँ मौजूद लोगों ने भी उनके इस अंदाज को काफी पसंद किया ।














