Kantara 2 Box Office Collection: पहले दिन ₹60 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग, जानें रिव्यू और फिल्म की खास बातें

Kantara 2 Box Office Collection
5/5 - (2 votes)

2 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ हुई Kantara: A Legend – Chapter 1 (जिसे फैन्स Kantara 2 भी कह रहे हैं) और लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार नहीं था इस फिल्म का सिनेमा घरों में रिलीज होने का । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन ₹60 करोड़ (Net) कलेक्शन किया है, ये पहले दिन का कलेक्शन किसी भी कन्नड़ फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में शामिल हो गया है। Kantara 2 अब उन बड़ी कन्नड फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने पहले दिन में 60 करोड़ से अधिक नेट कमाई की है ।

Kantara 2 Box Office Collection Day 1

  • कुल कलेक्शन: ₹60 करोड़ (नेट) – सभी भाषाओं में

  • हिंदी डब वर्ज़न: ₹19–21 करोड़ (नेट) – यह कन्नड़ फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग है, KGF 2 के बाद

  • बजट: लगभग ₹125 करोड़

  • रिलीज़ डेट: 2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती)

जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, 2022 में आई पहली Kantara की ओपनिंग सिर्फ ₹1.27 करोड़ थी, लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹400 करोड़ से ज़्यादा कमाए थे। अब प्रीक्वल की शुरुआत ही इतने बड़े आंकड़े से हुई है, जिससे लंबे समय तक रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Kantara 2 Review: दर्शकों और क्रिटिक्स की राय

फिल्म को लेकर मिक्स लेकिन पॉजिटिव रेस्पॉन्स सामने आ रहा है।

पॉज़िटिव पॉइंट्स

  • विज़ुअल और म्यूज़िक: अरविंद एस. कश्यप की सिनेमैटोग्राफी और बी. अजननीश लोकनाथ का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की रीढ़ माने जा रहे हैं।

  • शानदार एक्टिंग: ऋषभ शेट्टी का वॉरियर बेरमे  का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया है। साथ ही गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंथ की एक्टिंग भी तारीफ पा रही है।

  • क्लाइमैक्स: फिल्म का अंतिम हिस्सा – खासकर दिव्य आंनदित “देव अवतार” सीक्वेंस – ऑडियंस को सीट से बांधे रखता है।

  • कल्चरल टच: फिल्म ने कर्नाटक की लोककथाओं और भूत कोला परंपरा को बेहतरीन तरीके से दिखाया है।

See Also :  Baahubali - The Epic First Review Out : प्रभास की वापसी ने फिर बनाया सिनेमा में नया रिकार्ड, “Blockbuster is back!”

निगेटिव पॉइंट्स

  • धीमी पहली हाफ:  फिल्म का पहला भाग लंबा और थोड़ा स्लो है। जिसकी वजह से शुरुआत थोड़ी बोरिंग लग सकती है ।

  • इमोशनल कनेक्ट: कुछ क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म की तकनीकी ग्रैंडनेस है, लेकिन पहली फिल्म जैसी “आत्मा” इसमें नहीं दिखी।

  • पॉलिटिकल एंगल: फिल्म में कुछ जगह राजनीतिक संदेश और लोक परंपराओं की अप्रोप्रिएशन दिखी, जिससे स्टोरी कमजोर लगी।

  • CGI क्वालिटी: IMDb पर कुछ दर्शकों ने शिकायत की कि नंदी देवता का CGI काफी कमज़ोर लगा।

Kantara 2 Film Facts and Details

  • टाइटल: Kantara: A Legend – Chapter 1

  • स्टोरी: प्रीक्वल चौथी शताब्दी के कदंब वंश के समय सेट है और योद्धा बेरमे की गाथा दिखाता है।

  • कास्ट: ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंथ, गुलशन देवैया, और जयराम।

  • निर्देशन: ऋषभ शेट्टी

  • बजट: ₹125 करोड़

  • लोकेशन: मैंगलोर और तटीय कर्नाटक के जंगल

  • टेक्निकल अपग्रेड्स: हॉलीवुड रिगिंग टेक्नोलॉजी से बने बड़े पैमाने की बैटल सीक्वेंस और वीएफएक्स

  • प्रोडक्शन: होम्बले फिल्म्स

Kantara 2 का भविष्य

ओपनिंग डे कलेक्शन ने साफ कर दिया है कि Kantara 2 लंबी रेस की फिल्म है। इंडस्ट्री ट्रैकर्स का कहना है कि अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा तो यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब की दावेदार भी बन सकती है।