Join Indian Army 2025: दिल्ली आर्मी बेस वर्कशॉप में निकली बड़ी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

Join Indian Army 2025: दिल्ली आर्मी बेस वर्कशॉप में निकली बड़ी भर्ती
5/5 - (2 votes)

अगर आप देश की सेवा का सपना देखते हैं और लंबे समय से एक बेहतर नौकरी की तलाश में हैं, और ये सवाल दिमाग में घूम रहा है की how to Join Indian Army तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है Army Base Workshop Delhi के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लेकिन खास बात ये है की ये भर्ती के लिए आप सिर्फ offline पोस्ट ऑफिस के माध्यम से ही आवेदन कर पाएंगे अनलाइन आवेदन उपलब्ध नहीं है ।

जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, सेना समय-समय पर युवाओं के लिए नई भर्ती अधिसूचना जारी करती है। इस बार जारी की गई भर्ती में न सिर्फ नौकरी बल्कि देश की सेवा का सुनहरा अवसर भी है।

कौन से पदों पर हो रही है भर्ती?

Army Base Workshop Delhi ने इस भर्ती में LDC (लोअर डिवीजन क्लर्क), ट्रेड्समैन, फायरमैन, फिट्टर समेत कई पद शामिल किए हैं। कुल 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हालांकि ये नियुक्तियाँ कम लग रही है लेकिन indian army में जाने का सपना पूरा करने और देश की सेवा करने के लिए ये भी बहुत है ।

Join Indian Army: वेतनमान और सुविधाएं

चुने जाने वाले उम्मीदवारों को ₹18,000 से ₹81,100 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा, सरकारी नौकरी से जुड़े सभी तरह के भत्ते और सुविधाएं जैसे मेडिकल, पेंशन, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जो की  बहुत ही अच्छी बात है क्यूंकी भारतीय सेना में ये भर्ती काफी कम निकलती है । इसलिए युवा इस बार इस मौके का फायदा जरूर उठाना चाहेंगे ।

See Also :  Delhi Development Authority Recruitment 2025: 1383 पदों पर बंपर भर्ती! अभी देखें योग्यता, फॉर्म और पूरी जानकारी

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

जैसा की आपको हमने पहले ही जानकारी दी है की इस भर्ती में online आवेदन की सुविधा नहीं होगी । इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र भारतीय डाक (India Post) के माध्यम से भेजने होंगे।

  • अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर 2025

  • आधिकारिक वेबसाइट: joinindianarmy.nic.in

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। सामान्य रूप से आवेदकों का 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। कुछ तकनीकी पदों के लिए ITI या संबंधित ट्रेड की डिग्री भी आवश्यक होगी।

  • आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष के बीच (सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण छूट लागू होगी)।

Join Indian Army: आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को मामूली आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए शुल्क माफ होगा।

चयन प्रक्रिया में शामिल हैं:

  1. लिखित परीक्षा

  2. ट्रेड/फिजिकल टेस्ट (जहां लागू हो)

  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

क्यों है यह मौका खास?

भारतीय सेना में भर्ती सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि सम्मान और गौरव का प्रतीक है। दिल्ली आर्मी बेस वर्कशॉप की इस भर्ती में युवा न सिर्फ अपना करियर बना सकते हैं बल्कि देश की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त करेंगे।

अगर आप भी लंबे समय से Join Indian Army का इंतजार कर रहे थे तो यह मौका आपके लिए है। आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और 24 अक्टूबर 2025 अंतिम तिथि है। इसलिए समय रहते अपने आवेदन पत्र तैयार करें और पोस्ट ऑफिस से दिए गए adress पर send करें । और भारतीय सेना का हिस्सा बनें।