28 सितंबर यानी आज के दिन India vs Pakistan Asia Cup Final के बीच निर्धारित Final मुकाबला खेला जाना है । इस final match को लेकर दुबई पुलिस ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। और सुरक्षा के मद्देनजर सख्त नियम बनाए हैं जिसकी सूची उन्होंने पेश कर दी है जिसमें fireworks, laser pointers, sharp objects, unapproved flags, pets जैसी चीजों को स्टेडियम में लाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है और नियम की अवहेलना करने पर Dh30,000 तक का जुर्माना और 1 से 3 महीने तक की जेल की सजा भी हो सकती है।
इस फाइनल की महत्वत्ता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि यह इतिहास में पहली बार है जब India vs Pakistan का सामना Asia Cup Final में हो रहा है। और पीछे दो मैचों में सबने देखा है कि किस तरह के व्यवहार पाकिस्तान को तरफ से किए गए । इसी चीज को देखते हुए दुबई पुलिस प्रशासन ने सख्त नियम बनाए हैं ।
Asia Cup final में सुरक्षा निर्देशों की पूरी जानकारी
दुबई पुलिस और आयोजकों ने दर्शकों को सूचित किया है कि प्रतिबंधित वस्तुएं स्टेडियम के अंदर नहीं ले जाई जाएँगी और इसका उल्लंघन करने पर तुरंत और कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Fireworks, flares, laser pointers, किसी भी तरह की आग लगने वाली सामग्री
Sharp objects, हथियार
Large umbrellas, selfie sticks, tripod
Unauthorized flags or banners
Pets, glass bottles/items
Outside food & drinks
कानूनों के अनुसार, उल्लंघन करने वालों को Dh5,000 से लेकर Dh30,000 का जुर्माना और 1–3 महीने की जेल तक की सजा हो सकती है। और मैच के दौरान ही कार्यवाही को अंजाम में लाया जाएगा । इसलिए विशेष ध्यान देने का निर्देश दुबई पुलिस ने दे दिया है ।
स्टेडियम में एंट्री का समय और नियम
दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे कम से कम तीन घंटे पहले स्टेडियम पहुँच जाएँ। केवल वैध टिकट पर ही प्रवेश मिलेगा और re-entry की अनुमति नहीं है। इसलिए एक बार बाहर निकलने के बाद वापिस स्टेडियम में वापसी नहीं हो पाएगी ।
स्टेडियम पार्किंग केवल निर्धारित स्थानों पर ही होगी और दर्शकों को स्टुअर्ड्स (security stewards) द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। जो नियमों की अनदेखी करेगा उसका प्रवेश अवैध कर दिया जाएगा ।
कानूनी मामला: जुर्माने और दंड
दुबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करता है — जैसे कि पिच में जाना, प्रतिबंधित वस्तुओं का ले जाना या अश्लील भाषा का इस्तेमाल — तो उन पर Dh10,000 से Dh30,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और 1–3 महीने की जेल सजा भी हो सकती है।
इन कड़े नियमों का मकसद है मुकाबले का माहौल शांत और नियमित बनाना, और किसी की सुरक्षा को खतरा न हो इसलिए पहले से ही निर्देश दे दिए गए हैं ।
आयोजन स्थल और पिच रिपोर्ट
मैच 28 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा — यह वही स्टेडियम है जिसकी बैठने की क्षमता लगभग 25,000 दर्शकों की है।
पिच आमतौर पर बैटरों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। शाम को ओस (dew) की बात को ध्यान में रखते हुए कप्तानों को रणनीति बनानी होगी।
सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य
इस मैच के दौरान राजनीतिक तनाव की छाया भी बनी हुई है। भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत सिर्फ खेल नहीं, भावनाओं और प्रतीकों की लड़ाई बन चुकी है। पहले मैचों में handshake विवाद और खिलाड़ियों के gesture ने सुर्खियाँ बटोरी थीं। और काफी विवाद भी हुए थे इसलिए इस मैच में पहले से ही कड़ी सुरक्षा और नियम हैं ।
दुबई पुलिस ने इस मुकाबले को सुरक्षित, orderly और family-friendly बनाने की पूरी कोशिश की है। उन्होंने स्टेडियम को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए spectators से संयम और नियमों का पालन करने की अपील की है।
इससे यह स्पष्ट है कि India vs Pakistan Asia Cup Final सिर्फ खेल का मुकाबला नहीं है, बल्कि सुरक्षा, आयोजनों की दक्षता और जनता की भावनाओं का संगम है। दर्शकों को सचेत रहना चाहिए, नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि इस ऐतिहासिक मुकाबले का रोमांच सुरक्षित रूप से पूरी दुनिया देख सके।














