Dream Money App Kya Hai? सिर्फ ₹10 से गोल्ड और FD में निवेश का नया मौका!

Dream Money App Kya Hai?
5/5 - (1 vote)

पिछले कुछ महीनों में Dream Money App kya hai यह सवाल गूगल और सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। या फिर ये कहें की जब से सरकार ने Promotion and Regulation of Online Gaming Bill लाया है । उसके बाद सभी तरह के online money gaming apps पर प्रतिबंध लग गया है । और उसी में एक मुख्य aap Dream 11 भी शामिल है । और dream 11 ने भी अपने सभी paid contest बंद कर दिए हैं । और dream 11 के इतने ग्राहक हैं । और की हर रोज वो dream 11 की वापसी या उसका नया रूप देखने के लिए बेताब हैं । उसी वजह से लोग ये जानना चाहते हैं की Dream Money App kya hai क्या ये dream 11 ही है जो नए रूप में है । और क्या ये safe है । और official कॉम्पनी का app है । आज के आधुनिक दौर में की फर्जी apps भी मार्केट में या जाते हैं जो किसी बड़ी कंपनी के नाम का फायदा उठाते हैं ।  इसलिए ये सवाल एक अच्छा और जरूरी सवाल है । आईए जानते हैं की Dream Money App kya hai ।

Dream Money App kya hai और कैसे करेगा काम?

Dream Money एक fintech app है । जिसे dream 11 की पेरेंट कॉम्पनी dream sports बनाया है । अनलाइन गेमिंग बिल के बाद कॉम्पनी ने ये नया रास्ता देखा है । ये एप फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है और इसका पायलट प्रोग्राम चल रहा है। कंपनी ने दावा किया है कि यह ऐप बेहद आसान और यूजर-फ्रेंडली होगा।

See Also :  Adani Power Stock Split: निवेशकों के लिए बड़ा मौका, जानिए कैसे बदल जाएगी शेयर की कीमत

आप इस app के जरिए gold में invest कर सकते हैं । और सिर्फ 10 रुपए से शुरुआत है । मतलब या 10 रुपए से गोल्ड में इनवेस्टमेंट कर पाएंगे । साथ ही इस एप ने Augmont के साथ पार्ट्नर्शिप की है । इसमें आप FD भी करवा सकते हैं । ये सुविधा 1000 रुपए से शुरू होती है । और सबसे अच्छी बात ये है की इसके लिए आपको बैंक खाता की जरूरत नहीं है । आप सीधे किसी भी बैंक से app में पैसा डालकर यहाँ पर FD कर सकते हैं ।

किन बैंकों और NBFCs से होगी सुविधा?

Dream Money App के जरिए FD की सुविधा देने के लिए कंपनी ने कई छोटे वित्तीय संस्थानों और NBFCs से हाथ मिलाया है। जिनके नाम हैं ।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक
श्रीराम फाइनेंस (NBFC)

इसके अलावा ऐप ने Upswing नामक फिनटेक स्टार्टअप के साथ भी साझेदारी की है, जो Open Finance as a Service प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।

साथ ही आपको aap में SIP की सुविधा भी देखने को मिलती है । आप यहाँ मासिक या वार्षिक SIP प्लान ले सकते हैं ।

खर्च और निवेश पर पूरी नज़र

Dream Money App kya hai, इसे और बेहतर समझने के लिए यह जानना जरूरी है कि कंपनी ने SigFin नामक SEBI रजिस्टर्ड AI इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से भी करार किया है। अब आपके मन में सवाल होगा आखिर ये क्या है और इसका फायदा क्या होगा ।

इससे यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी कि वे अपने बैंक अकाउंट्स, म्यूचुअल फंड, स्टॉक और ETFs को एक ही जगह लिंक कर पाएं। Dream Money App उन्हें खर्च, आय और निवेश का 360° व्यू देगा। मतलब आप अपनी खर्च या निवेश को एक जगह पर देख पाएंगे और मैनेज कर पाएंगे ।

See Also :  New GST Rates 2025: दूध-दही से कार-बाइक तक सब होगा सस्ता, देखें पूरी लिस्ट

Dream Sports की पिछली कोशिशें

मार्च 2023 में Dream Sports ने DreamX UPI Payment App लॉन्च किया था, लेकिन RBI द्वारा को-ब्रांडेड UPI सर्विसेज पर रोक लगाने के बाद इसे जून 2023 में बंद करना पड़ा।

अब कंपनी फाइनेंस सेक्टर में एक नया कदम बढ़ा रही है और उम्मीद कर रही है कि Dream Money App से उसकी कोशिशों को एक नया रूप देगी । क्यूंकी आपको बता दें की dream 11 के बंद होने से कंपनी का 95% profit खत्म हो गया है । वही एक सबसे बाद कमाई का जरिया था ।

क्या Dream Money App भरोसेमंद है?

यहां बड़ा सवाल यही है – Dream Money App kya hai और क्या यह safe है? ये aap SEBI से रजिस्टर है । इसलिए ये बिल्कुल safe है । हालांकि अभी ये शुरुआती दौर में है । और dream 11 के साथ जो हुआ कंपनी उसे अब फिरसे नहीं दोहराना चाहेगी इसलिए इसे कंपनी की तरफ से बिल्कुल safe और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जाएगा ।

Dream Money App kya hai – युवाओं की नजर से

युवाओं की नजर से Dream Money App को देखें तो । जहां तक हमने इसपे जांच की है तो युवा अभी भी deram 11 की तरह ही इसे समझने का प्रयास कर रहे हैं । क्यूंकी dream 11 की दीवानगी युवाओं में बेहद अधिक है । लेकिन ये उस से बिल्कुल अलग है । इसमें कुछ भी ड्रीम 11 की तरह नहीं होने वाला है । और न ही ये आपको करोड़पति बनाएगी ये उन सब इनवेस्टमेंट तरीकों से काम करेगी जिस तरह बाकी इनवेस्टमेंट aaps काम करती हैं । इसलिए न्यूजटॉप आपको ये सलाह देता है की इसे ड्रीम 11 की तरह न समझें ।

See Also :  New PF Withdrawal Rules 2025 : क्या GST में छूट देने के बाद अब भरपाई PF धारकों से होगी ?