CBSC Result 2025 12th क्लास की टॉपर Saavi Jain की कहानी ।

CBSC results 2025 topper Saavi jain
Rate this post

शामली (उत्तर प्रदेश), 14 मई 2025:
CBSE ने 13 मई को कक्षा 12वीं और 10 वीं का CBSC Result 2025 जारी कर दिया है, जिसमें 12 वीं में  सावी जैन, जो की उत्तर प्रदेश के शामली की रहने वाली छात्रा हैं , उन्होनें 500 में से 499 अंक प्राप्त कर पूरे देश में टॉप किया है। सावी ने सिर्फ अपने शहर का ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य और देश का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने यह करिश्मा Scottish International School, Shamli से पढ़ाई करते हुए किया। जिसके बाद सावी के अभिभावकों और उनकें स्कूल और उनके पूरे शामली में एक खुशी की लहर है । saavi jain बहुत सारे बच्चों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन चुकी हैं ।

कौन हैं सावी जैन?

saavi jain
Saavi Jain CBSC 12th Topper 2025

saavi jain शामली के शिव चौक क्षेत्र की निवासी हैं। वह एक साधारण परिवार से आती हैं, लेकिन उनकी सोच और मेहनत असाधारण है। छात्रा सावी ने history, geography, political science, English और painting विषयों में शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें से सिर्फ History में उनके 99 अंक आए हैं और बाकी सभी Subjects में उनके 100 अंक हैं । जो की एक बहुत ही मुश्किल और मेहनत वाला काम है ।

उन्होंने सिर्फ एक अंक खोया History  में और बाकी सभी विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए।

विषय (Subject)प्राप्त अंक (Marks Obtained)पूर्णांक (Full Marks)
1History (इतिहास)99100
2Geography (भूगोल)100100
3Political Science (राजनीति विज्ञान)100100
4English (अंग्रेज़ी)100100
5Painting (चित्रकला)100100
कुल (Total)499500
See Also :  गुजरात बोर्ड GSEB 12वीं रिजल्ट 2025: GSEB Result Check 2025 नतीजे, यहाँ चेक करें पूरी डिटेल्स

स्कूल की प्रतिक्रिया

Scottish International School के प्रधानाचार्य ने बताया कि सावी हमेशा से एक अनुशासित, विनम्र और मेहनती छात्रा रही हैं। उन्होंने कहा:

सावी का प्रदर्शन हमारे लिए गर्व की बात है। वह पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती रही हैं।

स्कूल प्रबंधन ने उनके लिए एक विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजित किया है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

सावी के पिता रमेश जैन पेशे से एक व्यापारी हैं जो की फर्नीचर का व्यापार करते हैं ।और माता सीमा जैन एक गृहिणी हैं। सावी के माता-पिता ने हमेशा उनकी पढ़ाई में पूरा साथ दिया। जिसकी वजह से saavi jain आज इस मुकाम को हासिल कर पाई है ।

उनकी मां ने बताया:

सावी बचपन से ही किताबों से प्यार करती थी। वो हर चीज़ को गहराई से समझती और सवाल करती थी।

परिवार ने CBSE द्वारा जारी परिणाम को टीवी पर लाइव देखा और जैसे ही 499/500 का स्कोर देखा, पूरा घर खुशी से झूम उठा।

पढ़ाई का तरीका

सावी का मानना है कि पढ़ाई की सफलता घंटों की संख्या से नहीं, बल्कि “गुणवत्ता वाली पढ़ाई” से तय होती है। उन्होंने रोजाना 6–7 घंटे की पढ़ाई को योजनाबद्ध तरीके से बांट रखा था।

उन्होंने बताया:

उन्होंने कहा 2 बजे उनका स्कूल ऑफ होने के बाद जब वो  घर पे आती थी तो थोड़ी देर रेस्ट करने के बाद वो self  study के लिए टाइम देती थी और लगातार रात में जब तक उनका दिन का goal पूरा नहीं हो जाता था तब तक वो पढ़ाई करती रहती थी और उसके बाद वो सो जाती थी और यही process हर दिन का था । उन्होंने कहा की मेरी निरन्तरता और घरवालों के साथ की वजह से वो ये कर पाई हैं .

See Also :  Pseb 10th Result 2025 घोषित – टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और रिजल्ट कैसे चेक करें?

Saavi Jain की भविष्य की योजना

Saavi Jain का सपना है कि वह UPSC सिविल सर्विस की तैयारी करें और एक दिन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनें।

“मुझे समाज के लिए काम करना है। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में बदलाव लाना चाहती हूं।”

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह JEE Advanced में भी बैठीं थीं, और यदि उनका चयन IIT में होता है तो वे तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अपनी UPSC की तैयारी भी जारी रखेंगी।

सावी का संदेश

सावी उन छात्रों के लिए प्रेरणा हैं जो परीक्षा परिणामों से डरते हैं। उनका स्पष्ट संदेश है:

“हर कोई टॉपर नहीं बन सकता, लेकिन हर किसी को अपनी पूरी कोशिश जरूर करनी चाहिए। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। तनाव नहीं, टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें। सफलता ज़रूर मिलेगी।”

संबंधित लेख :-

CBSC results 2025: 10वीं और 12वीं के नतीजे

AP POLYCET Result 2025 जारी: अपना रिजल्ट चेक करें ?

 

2025 में CBSE 12वीं का रिजल्ट

  • कुल पंजीकृत छात्र: 17,04,367

  • परीक्षा में शामिल: 16,92,794

  • उत्तीर्ण छात्र: 14,96,307

  • कुल पास प्रतिशत: 88.39%

  • लड़कियों ने इस साल भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।

पूरे शामली में खुशी की लहर

जैसे ही सावी जैन का नाम देश की टॉपर्स लिस्ट में आया, उनके घर बधाइयों का तांता लग गया। पड़ोसी, रिश्तेदार और स्कूल स्टाफ सभी उन्हें बधाई देने पहुंचे। कई शिक्षकों ने कहा कि सावी का यह मुकाम बाकी बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

“Saavi Jain की यह कहानी सिर्फ अंकों की नहीं, बल्कि समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक सोच की कहानी है। एक छोटे से शहर शामली से निकलकर पूरे देश में टॉप करना यह साबित करता है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो कोई भी सपना असंभव नहीं”