महिंद्रा ने त्योहारों के माहौल में मार्केट में एक और धमाका करते हुए अपनी दो गाड़ियों का facelift लॉन्च कर दिया जिसमें Mahindra Bolero Neo और Mahindra Bolero को कुछ तब्दीलियों के साथ नए लुक में लॉन्च किया गया है । अगर बात करें Bolero Neo की तो इसमें डिजाइन के साथ साथ काफी फीचर्स में भी अपग्रेड किए गए हैं । महिंद्रा ने अपने ग्राहकों और मार्केट की राय के मुताबिक बोलेरो निओ में काफी हद तक modren फीचर देने की कोशिश की है जिसकी शायद इस गाड़ी में जरूरत भी थी । आइए जानते है बोलेरो निओ में हुए कुछ जरूरी बदलावों के बारे में ।
Bolero Neo में क्या है नया?
Bolero Neo 2025 के नए वर्जन की अगर बात करें तो वैसे तो गाड़ी के डिजाइन में आपको बहुत बड़े changes देखने को नहीं मिलेंगे इस गाड़ी की look लगभग पहले की तरह ही लग रही है । बाहर से देखने पर कोई बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलता है । लेकिन कुछ जरूरी चीजों में बदलाव की वजह से गाड़ी के design और looks में काफी बढ़ोतरी हुई है । गाड़ी में नई ग्रिल , डूअल-टोन कलर , और साथ ही नए डिजाइन के अलॉय व्हील के साथ कुछ और कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं ।
Bolero Neo के केबिन में अब लेडराइट इंटीरियर
इंटीरियर में अगर देखें तो काफी नया और ताज़ा इंटीरियर Bolero Neo में आपको देखने को मिलेगा केबिन में लेथराइट डिजाइन के साथ सॉफ्ट टच इसको और प्रीमियम बना रहा है । साथ ही आपको Type-C चार्जिंग पोर्ट भी अब देखने को मिलता है । इसका डैशबोर्ड लेआउट पूरी तरह से नया फ़ील देगा और साथ ही गाड़ी में नई टच स्क्रीन के साथ रियर कैमरा भी दिया गया है । गाड़ी में स्टियरिंग माउंटेड कंट्रोलस भी अब बेहतरीन टेक्नोलॉजी के साथ हैं जो शानदार और स्मूद काम करते हैं ।

Bolero Neo के में नई front ग्रिल के साथ बेहतरीन लुक
नई Bolero Neo में अब फ्रन्ट ग्रिल को पूरी तरह से बदल दिया गया है । और नई शानदार और बल्की लुक वाली प्रीमियम दिखने वाली grill के साथ नए डिजाइन में पेश किया गया है । front grill में crome फिनिश के साथ थोड़ा बड़ा डिजाइन दिया गया ही जो देखने में बेहद शानदार है । और जैसा की महिंद्रा अपनी बल्की गाड़ियों के लिए जाना जाता है उसी तरह से इसकी फ्रन्ट ग्रिल को भी पेश करने की कोशिश की गई है ।

Bolero Neo 2025 के नए डिजाइन के अलॉय व्हील
Bolero Neo 2025 में अलॉय व्हील भी अब नए और प्रीमियम डिजाइन के साथ दिए गए है । जो देखने में बेहद क्लासिक और डिजाइन में नए और जानदार लग रहे है । महिंद्रा ने अपने पहले वाले बोलेरो निओ वाले अलॉय व्हील में ही बदलाव करके उन्हें नया लुक देने की कोशिश की है जो देखने में बेहद अट्रैक्टिव लग रहे है ।
Bolero Neo के नए वेरिएंट और कीमतें
अब अगर बात करें कीमतों की तो Mahindra ने Bolero Neo में अब एक नया टॉप-एंड वेरिएंट N11 लॉन्च किया है। इसके साथ अब ये SUV कुल पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी – N4, N8, N10, N10 (O) और N11।
कीमतों की बात करें तो पुराने मॉडल्स की तुलना में नए वेरिएंट्स की कीमत में कंपनी ने कुछ कटौती भी की है।
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | फर्क |
|---|---|---|---|
| N4 | ₹8.92 लाख | ₹8.49 लाख | ₹43,000 सस्ता |
| N8 | ₹9.54 लाख | ₹9.29 लाख | ₹25,000 सस्ता |
| N10 | ₹10.29 लाख | ₹9.79 लाख | ₹50,000 सस्ता |
इस कीमत कटौती के साथ Mahindra ने ग्राहकों को एक बजट-फ्रेंडली लेकिन फीचर-रिच SUV का विकल्प दिया है।
इंजन और परफॉर्मेंस में क्या है बदलाव?
पावरट्रेन के मामले में Bolero Neo अपने पुराने दमदार इंजन सेटअप के साथ जारी है। इसमें वही 1.5-लीटर mHawk100 डीज़ल इंजन दिया गया है जो 100bhp की पावर और 260Nm का टॉर्क जेनरेट करता है जो की इस सेगमेंट की गाड़ियों में बहुत बेहतरीन है । यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
SUV की मजबूती और ऑफ-रोड परफॉर्मेंस Mahindra की खास पहचान है, और बोलेरो निओ में Multi-Terrain Technology (MTT) अब इसे और भी सक्षम बनाती है।
Bolero Neo बनाम इसकी प्रतिद्वंदी SUV
नई Bolero Neo का मुकाबला मार्केट में Tata Nexon, Kia Sonet, Maruti Brezza और Mahindra XUV 3XO जैसी SUVs से होगा। लेकिन कीमत और मजबूत बिल्ड क्वालिटी की वजह से Bolero Neo एक अलग ही फैन बेस बनाए रखती है।
Mahindra ने बोलेरो निओ को जिस सादगी और दमखम के साथ पेश किया है, वह रूरल और अर्बन दोनों सेगमेंट के ग्राहकों को अट्रैक्ट करेगा। इसके नए फीचर्स, अपग्रेडेड डिजाइन और कम कीमत इसे 2025 की सबसे स्मार्ट SUV लॉन्च में से एक बनाते हैं।















