Bharti Singh: फिर गूंज रही खुशियों की किलकारी, दूसरी बार बनने जा रही हैं मां!

Bharti Singh: फिर गूंज रही खुशियों की किलकारी,
5/5 - (2 votes)

Bharti Singh जिन्हें लोग लाफ्टर क्वीन के नाम से भी जानते हैं । और कपिल शर्मा शो से भी भारती को काफी पहचान मिली है । और उनके हाँसाने के अनोखे अंदाज की वजह से भारती आज पूरे देश और विदेश में उनके नाम से जानी जाती है । आज खबर उनके निजी जीवन से संबंधित है क्यूंकी खबरों के मुताबिक Bharti Singh दूसरी बार माँ बनने जा रही हैं । और इस खबर की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि खुद Bharti Singh ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से की है । जिसमें उन्होंने बताया की वो और उनके पट्टी हर्ष दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं ।

जैसा कि पहले Newstop ने रिपोर्ट किया था, Bharti का जीवन एक प्रेरणा से कम नहीं—चाहे वो कॉमेडी मंच हो या पर्सनल लाइफ। उनकी यह गुड न्यूज हर ओर पॉजिटिव एनर्जी भर रही है।

Bharti Singh की जर्नी: मुश्किलों से शिखर तक

Bharti Singh का जन्म 1984 में अमृतसर, पंजाब में हुआ था। बचपन बेहद साधारण और संघर्ष भरा रहा पिता का साया दो साल की उम्र में उठ गया था और मां ने मेहनत कर तीन बच्चों को पाला और बड़ा किया। भारती कई बार इंटरव्यूज़ में बता चुकी हैं कि उनका स्ट्रगल ही उनकी कॉमेडी की ताकत बना जिसकी वजह से वो आज इस मुकाम पर हैं ।

करियर की पहली बड़ी पहचान Bharti Singh को ‘The Great Indian Laughter Challenge’ से मिली। उनका किरदार ‘लल्ली’ आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। इसके बाद कॉमेडी सर्कस, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’, ‘इंडिया’ज गॉट टैलेंट’ जैसे तमाम रियलिटी शोज़ में वह अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए चर्चित रहीं। लेकिन वो लल्ली वाला किरदार उनका सबसे बेहतरीन रहा जिसे लोग आज भी याद करते है । और वही किरदार उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट भी बना ।

See Also :  Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर और ग्लोबल आइकन बनने की कहानी

Bharti Singh: पर्सनल लाइफ और फैमिली

Bharti और Harsh Limbachiyaa की जोड़ी इंडस्ट्री में खूब पसंद की जाती है। दोनों ने 2017 में शादी की थी, और 2022 में अपने बेटे लक्ष्य Laksh का स्वागत किया। आजकल लक्ष्य भी सोशल मीडिया पर खासे फेमस हो चुके हैं और अब जल्दी ही बड़े भाई बनने वाले हैं जिसकी जानकारी खुद भारती ने दी है ।

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के साथ उनका फैमिली फोटोशूट भी वायरल हो रहा है, जिसमें Bharti अपने बेबी बंप के साथ पहाड़ों में पोज करती नज़र आ रही हैं। साथ में हर्ष और “गोला” यानी लक्ष्य भी फैमिली की खुशी बढ़ा रहे हैं।

Bharti Singh का शोबिज़ करियर: कॉमेडी से स्टार्डम तक

Bharti Singh सिर्फ कॉमेडियन ही नहीं, वर्सेटाइल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने रियलिटी डांस शोज़, होस्टिंग, एक्टिंग और यहां तक कि एक्शन में भी खुद को साबित किया है। Forbes India की टॉप सेलेब्रिटी लिस्ट में Bharti साल दर साल जगह बना चुकी हैं।

उनकी फीमेल स्टैंड-अप कलाकार के तौर पर ग्रोथ इंडियन टेलीविज़न इंडस्ट्री के लिए माइलस्टोन है। यह कहना गलत नहीं होगा कि Bharti ने लाखों लड़कियों को अपने सपनों के लिए संघर्ष करने की हिम्मत दी है।

सोशल मीडिया पर Bharti Singh की धूम

Bharti Singh अपनी हास्य प्रतिभा के साथ-साथ सोशल मीडिया की क्वीन भी हैं। क्यूंकी लोग उन्हें उनके अभिनय और कॉमेडी के लिए जानते हैं और वो आज के समय में बेहद प्रसिद्ध हैं । जिसकी वजह से आम सी बात है की सोशल मीडिया पर उनकी फैन फालोइंग होना जाहीर सी बात है । अभी उनकी इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग लाखों में है, और उनकी हर नई पोस्ट वायरल हो जाती है। इस बार भी Bharti की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पर उनकी पोस्ट लाखों लोगों द्वारा पसंद की गई साथ ही सेलेब्स से लेकर आम फैंस तक सभी ने दिल खोलकर बधाई दी।