आज अक्टूबर 2025 का पहला दिन है, इसलिए लोगों के मन में एक सवाल सबसे ज्यादा उठ रहा है – Bank Holidays October 2025 आखिर कब-कब बैंक इस महीने में बंद रहेंगे? देखिए त्योहारों का मौसम होने के कारण इस महीने बैंकों में लंबी छुट्टियां देखने को मिल सकती हैं। आरबीआई (Reserve Bank of India) की ओर से जारी कैलेंडर में अक्टूबर की कई तारीखें छुट्टियों की सूची में शामिल की गई हैं। इन सभी छुट्टी वाले दिनों की जानकारी आप अपने बैंक के माध्यम से भी ले सकते हैं ताकि कोई जरूरी काम आप उस दिन से आगे या पीछे निर्धारित कर सकें ।
अगर आप इस महीने किसी बड़े ट्रांजैक्शन, लोन पेमेंट या बैंक विज़िट की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आईए जानते हैं बैंकों में अक्टूबर में छुट्टियों के बारे में ।
How many bank holidays will there be in 2025?
इस पूरे साल 2025 में बैंकों की 100 से अधिक छुट्टियां होंगी। इनमें सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा राष्ट्रीय छुट्टियाँ और राज्यवार त्योहार की छुट्टियाँ भी शामिल हैं। हालांकि, छुट्टियों की सही संख्या राज्य से राज्य बदलती है, क्योंकि कई त्यौहार सिर्फ क्षेत्रीय स्तर पर ही मनाए जाते हैं। जैसे किसी राज्य में कोई वहाँ का खास या वाले दिन भी बैंकों में छुट्टी हो सकती है लेकिन वो पूरे भारत में लागू नहीं होती इसलिए राज्यवार छुट्टियों की संख्या अलग रहती है ।
Bank Holidays October 2025: किन तारीखों पर रहेंगे बैंक बंद
अब अगर बात करें अक्टूबर महीने की तो इस महीने को भारत में त्योहारों का महिना माना जाता है । नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ जैसे बड़े त्योहार इसी महीने आते हैं। इस दौरान बहुत सी सरकारी छुट्टियाँ भी आती है जो त्याहरों की वजह से होती हैं। ऐसे में बैंकों की छुट्टियों की संख्या भी बढ़ जाती है।
अक्टूबर 2025 — महत्वपूर्ण Bank Holidays
2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) — Mahatma Gandhi Jayanti — National Holiday (All States)
→ ये राष्ट्रीय अवकाश है ।5, 12, 19, 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) — All Sundays (Weekly holiday)
→ सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।11 अक्टूबर 2025 (शनिवार) — Second Saturday (RBI Non-working)
→ RBI के नियम के अनुसार दूसरा शनिवार भी बैंकों के लिए non-working है।25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) — Fourth Saturday (RBI Non-working)
→ चौथा शनिवार भी बैंकों में अवकाश रहता है (RBI नियम के अनुसार)।20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) — Diwali /दिवाली
20 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी इसलिए अपने बैंक से संबंधित काम को पहले या बाद में निर्धारित करें ।
नोट: दिए गए holidays में से कुछ holidays अलग अलग राज्य में अलग हो सकते है । इसलिए अपने बैंक से संपर्क करके जरूर सुनिश्चित कर लें । क्यूंकी कई राज्यों में अलग अलग त्योहारों की वजह से छुट्टियाँ कम या जादा हो सकती हैं ।
Is the bank closed on 1 October 2025?
हाँ, कई राज्यों में 1 अक्टूबर 2025 को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टी हर राज्य में लागू नहीं होगी और न ही ये राष्ट्रीय अवकाश है । जैसे की गांधी जयंती (2 अक्टूबर) एक राष्ट्रीय अवकाश है, इसलिए उस दिन पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। लेकिन 1 अक्टूबर को वैसा नही है कई राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं लेकिन सभी राज्यों मे छुट्टी लागू नहीं होगी ।
2025 में कितने बैंक अवकाश होंगे?
आरबीआई ( RBI ) के अनुसार साल 2025 में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार मिलाकर लगभग 60 दिन की छुट्टियां तय हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय अवकाश और त्योहारों को जोड़ दें तो कुल बैंक छुट्टियां 100 के पार पहुंच जाती हैं। और राज्यों के क्षेत्रीय त्योहारों के साथ ये थोड़ा अलग हो सकता है ।
Why tracking bank holidays is important?
ये सवाल आम हैं लेकिन इसका महत्व है इसका असर उन लोगों के लिए अधिक है जो लोग व्यापार से संबंधित है । और उन्हें अपने व्यापार से जुड़ी transactions करनी होती है । क्यूंकी त्योहारों के समय ही कैश ट्रांजैक्शन और ऑनलाइन पेमेंट दोनों ही तेजी से बढ़ते हैं। अगर आप NEFT, RTGS या चेक क्लीयरिंग जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बैंक की छुट्टियां जानना बेहद जरूरी है। हालांकि Net Banking और UPI जैसी सुविधाएं बैंक में छुट्टी के बावजूद भी सरलता से और बिना किसी रुकावट के काम करती हैं ।
अक्टूबर 2025 में Bank Holidays की लंबी लिस्ट को देखते हुए ग्राहकों को पहले से ही अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग कर लेनी चाहिए। वरना जरूरी लेन-देन फंस सकते हैं।














