नई दिल्ली,16 अक्टूबर 2025 | Newstop ब्यूरो : Apple ने अपने नए फ्लैग्शिप लैपटॉप Apple MacBook Pro M5 Chip को लॉन्च कर दिया है । जैसा Apple पहले से ही अपने Mackbook को लेकर स्पीड और परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है । कंपनी ने अब अपने नए chip M5 के साथ बेहतरीन स्पीड और परफॉरमेंस के साथ लंबी बैटरी लाइफ के साथ mackbook pro को मार्केट में लॉन्च किया है । Apple का दावा है की ये पहले से कहीं जादा स्पीड और ai क्षमताओं से लैस है । और साथ ही इसके graphics को भी upgrade किया गया है जिसकी वजह से apple mackbook pro काफी पवरफुल हो गया है ।
Apple इस बार अपने M5 चिप को AI-optimised computing पर फोकस करते हुए तैयार किया है, जिससे यह मशीन अब जनरेटिव AI ऐप्स को भी बड़ी ही आसानी से हैंडल कर सकती है।
M5 Chip Performance: 6x Faster Than M1
नए Apple MacBook Pro M5 Chip में 10-core CPU और 10-core GPU दिया गया है, जिसके साथ एक dedicated Neural Accelerator और नया Neural Engine भी जोड़ा गया है।
Apple का दावा है कि यह नया M5 पुराने सभी mackbook से काफी तेज और स्मार्ट है नया Apple Mackbook Pro M5 Chip :
M4 से 3.5x तेज़ AI परफॉर्मेंस देता है
M1 से 6x बेहतर ओवरऑल परफॉर्मेंस देता है
कोड कम्पाइलिंग जैसे मल्टीथ्रेडेड वर्कलोड में 20% तक फास्टर है
इसके साथ इसमें यूज़र अब रियल-टाइम text-to-image या text-to-video AI जेनरेटर ऐप्स को स्मूदली चला सकते हैं जो पहले के chip इतना अच्छा और स्मूथली नहीं मैनेज कर पाते थे।
इसमें वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग और गेमिंग जैसे हेवी टास्क भी अब बहुत जादा स्मूद और लैग-फ्री हो गए हैं।
Apple MacBook Pro M5 Chip Display और Design
नया MacBook Pro M5 Chip 14-inch Liquid Retina XDR Display के साथ आता है, जिसमें 1600 nits की पीक HDR ब्राइटनेस और 1000 nits SDR ब्राइटनेस है। इसमें nano-texture option भी दिया गया है जो ग्लेयर को कम करता है। डिवाइस का डिज़ाइन लगभग पिछले MacBook Pro जैसा ही है, लेकिन bezels पहले से और पतले हैं और बॉडी और भी पहले से जादा स्लिम लगती है।
ये अब दो हाई-रेज़ोल्यूशन एक्सटर्नल डिस्प्ले के साथ कनेक्ट हो सकता है जो प्रोफेशनल एडिटर्स के लिए एक प्लस पॉइंट है।
कैमरा, ऑडियो और कीबोर्ड में अपग्रेड
MacBook Pro M5 Chip में 12MP Center Stage कैमरा है, जो वीडियो कॉल्स के दौरान यूज़र को फ्रेम में फॉलो करता है। साथ में six-speaker sound system और Spatial Audio सपोर्ट मिलता है, जिससे म्यूज़िक और वीडियो का अनुभव बहुत अधिक जबरदस्त हो जाता है।
इसमें studio quality microphones और नया backlit Magic Keyboard है जिसमें 12 फुल हाइट फंक्शन कीज़ और Touch ID sensor दिया गया है। Force Touch ट्रैकपैड अब पहले से ज्यादा रिस्पॉन्सिव और प्रिसाइज़ हो गए है।
Apple MacBook Pro M5 Chip Battery & Connectivity
Apple का कहना है कि यह MacBook अब 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है जो M1 सीरीज़ से 4 घंटे और Intel-बेस्ड लैपटॉप्स से 14 घंटे अधिक है। चार्जिंग के लिए 70W USB-C एडेप्टर सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी की अगर बात की जाए तो इसके लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, और तीन Thunderbolt 4 (USB-C) पोर्ट्स के साथ HDMI और SDXC कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।
RAM, Storage और Price
Apple MacBook Pro M5 Chip तीन RAM कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है — 16GB, 24GB और 32GB RAM विकल्पों के साथ। स्टोरेज ऑप्शन 512GB से लेकर 4TB तक है।
भारत में कीमतें इस प्रकार शुरू होती हैं:
₹1,69,900 (12/512GB Variant)
Education Plan के तहत छात्र और शिक्षक इसे ₹1,59,900 में खरीद सकते हैं।
प्री-ऑर्डर 15 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं, जबकि बिक्री 22 अक्टूबर 2025 से भारत में शुरू होगी।
Apple ने इस बार केवल स्पीड नहीं बढ़ाई बल्कि AI और बैटरी पर भी खास ध्यान दिया है। Generative AI और 3D वर्कफ़्लो करने वाले क्रिएटर्स के लिए यह एक “dream machine” की तरह है। पहली झलक में यह लैपटॉप न केवल M4 MacBook बल्कि Windows 14 AI PCs को भी कड़ी चुनौती देता दिखाई दे रहा है।














