Apple iPhone 17 Pro पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! Amazon दे रहा ₹58,000 तक का एक्सचेंज ऑफर

Apple iPhone 17 Pro पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट!
3.3/5 - (24 votes)

नई दिल्ली,29 अक्टूबर 2025 | Newstop Tech ब्यूरो : Apple ने अपना नया फ्लैग्शिप फोन Apple iPhone 17 Pro को 19 सितंबर 2025 को में भारत में लॉन्च किया था । इसके साथ साथ कंपनी ने Awe Dropping’ इवेंट में iPhone 17 सीरीज के साथ iPhone Air को भी लॉन्च किया था। ये सीरीज मार्केट में आने के बाद काफी अच्छा response दे रही है । भारत में तो Apple iPhone 17 Pro और Apple iPhone 17 के नए colours नारंगी को इतना अधिक प्यार मिल मिल रहा है की शायद कंपनी ने भी इतना नहीं सोचा होगा । लॉन्च के बाद लोग काफी लंबी लंबी लाइन में लग कर फोन ले रहे थे ।

भारत में Apple iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,34,900 रखी गई थी । जबकि इसके बेस वेरिएंट iPhone 17 (256GB) की शुरुआती कीमत ₹82,900 रखी गई थी । लेकिन अब जबकी लॉन्च हुए एक महीने से अधिक समय हो चुका है तो इन phone पर कंपनी अच्छे खासे offers दे रही है जिस से आपको ये फोन काफी हद तक सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है । आइए जानते हैं कीमत और खास offers के बारे में ।

iPhone 17 Pro price in India जानिए कीमत और वैरिएंट

भारत में अभी के समय में फिलहाल iPhone 17 Pro 256GB स्टोरेज कीमत वही ₹1,34,900 जो लॉन्च के समय थी अभी भी वही है। लेकिन अब कुछ offers हैं जिस से price में काफी अंतर आएगा, Apple और Amazon पर मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर्स से इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।

See Also :  Apple iPhone 16 Pro Max Flipkart Sale धमाकेदार डिस्काउंट के साथ मिल रहा है फ्लैगशिप iPhone

Amazon के ट्रेड-इन प्रोग्राम के जरिए आप पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹58,000 तक का एक्सचेंज वैल्यू पा सकते हैं, जिससे Apple iPhone 17 Pro की इफेक्टिव कीमत ₹76,900 तक आ सकती है।

अगर आप भी एप्पल के इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो amazon पर जाकर अपना पुराना फोन exchange में डाल कर उस फोन की वैल्यू पता कर सकते हैं । ये offers आपको अपने पुराने फोन को अपग्रेड करने का मौका तो दे ही रहा है साथ में आपके पुराने फोन की अच्छी वैल्यू भी आपको यहाँ देखने को मिल सकती है ।

iPhone 17 price in India: क्या यह अपग्रेड वर्थ है?

अब अगर बात करें इस सीरीज के बेस मॉडल iPhone 17 की तो इसकी कीमत भी वही है जो लॉन्च के समय थी लेकिन अगर बात करें इस फोन पर offers और card discounts के बाद इसकी कीमत की तो इसमें भी आपको अच्छी exchange वैल्यू के साथ कुछ card offers दिए जा रहे हैं। इसमें कंपनी ने बेहतर डिस्प्ले, नई A19 बायोनिक चिप, और पावर-एफिशिएंट बैटरी दी है।


जिस से ये फोन बेस मॉडल होने के बावजूद भी एक फ्लैग्शिप प्रीमियम फोन है और जानकर इस फोन को वैल्यू फॉर मनि फोन भी मानते हैं । क्यूंकी इस फोन में लगभग फीचर Apple iPhone 17 Pro की तरह ही है । और साथ ही इसका डिजाइन भी same है ओर colour options भी सभी हैं ।

iPhone 17 Pro Max price in India: अल्ट्रा प्रीमियम फीचर्स के साथ

iPhone 17 Pro Max Apple की 17 सीरीज का सबसे हाई-एंड मॉडल है जिसे हम टॉप वेरियंट भी कहते है, इसकी कीमत ₹1,49,900 से शुरू होती है। इस मॉडल में 6.9 इंच का ProMotion डिस्प्ले, टाइटेनियम फ्रेम, और 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन को फोटो और विडिओ के लिए काफी जबरदस्त फोन माना जा रहा है । और लॉन्च होने के बाद से इसको लेकर users के काफी अच्छे रिव्यू भी आए हैं ।

See Also :  OnePlus 13s : 55 हज़ार में आया AI जैसे दमदार फीचर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च !

मतलब ये फोन  फोटोग्राफी लवर्स और विडिओ या reels बनाने वालों का इस सबसे पसंदीदा फोन भी कह सकते है । ये  फोन फोटोग्राफर्स का  “dream device” कहा जा सकता है।

iPhone 17 Air : सबसे हल्का iPhone अभी तक

Apple ने इस बार 17 सीरीज में एक नया वेरिएंट iPhone 17 Air भी लॉन्च किया है, जो काफी स्लिम डिजाइन और कम वज़न के साथ आता है। इस फोन की पहचान इसके हल्के वजन और इसके स्लिम डिजाइन की वजह से है जो लोगों को काफी युनीक लगा है और इसलिए इसे पसंद भी किया गया है । 
ये फोन खासकर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो स्टाइल और पोर्टेबिलिटी को प्राथमिकता देते हैं। इसलिए इसे बाकी phone के मुकाबले पतला और हल्का बनाया गया है ।

iPhone 16 Pro और iPhone 15 Pro से तुलना

कई यूज़र्स पूछ रहे हैं कि iPhone 16 Pro या iPhone 15 Pro से Apple iPhone 17 Pro कितना अलग है? रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple ने इस बार कैमरा प्रोसेसिंग और बैटरी परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड दिया है।इसके अलावा, नया A19 चिप पिछले मॉडल्स की तुलना में 20% ज्यादा फास्ट है। और इसके साथ साथ नए डिजाइन और नए colours भी दिए हैं जो इसे iPhone 15 Pro से अलग बनाते हैं ।

Apple iPhone 17 Pro के फीचर्स की खास बातें

  • 6.7 इंच Super Retina XDR डिस्प्ले

  • A19 Bionic चिप

  • 48MP + 12MP डुअल कैमरा

  • टाइटेनियम फ्रेम डिज़ाइन

  • iOS 19 सपोर्ट

  • 5G और सैटेलाइट कॉलिंग फीचर

Apple ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट apple.com पर सभी फीचर्स और नए ऑफर्स के साथ कीमत की की जानकारी दी है। आप विज़िट करके जान सकते हैं ।