Apple iPhone 16 Pro Max Flipkart Sale धमाकेदार डिस्काउंट के साथ मिल रहा है फ्लैगशिप iPhone

Apple iPhone 16 Pro Max Flipkart Sale
5/5 - (2 votes)

त्योहारों का सीज़न हमेशा से भारतीय ECommerce Market के लिए खास रहा है। और इस बार भी Apple iPhone 16 Pro Max Flipkart पर मिल रहे ऑफर्स ने टेक-लवर्स को एक्साइट कर दिया है। जैसा कि Newstop ने पहले भी रिपोर्ट किया था, Apple ने हाल ही में अपने लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज़ और iPhone Air लॉन्च किए हैं। हर साल की तरह, नए लॉन्च के साथ पुराने iPhone मॉडलों पर भारी डिस्काउंट मिलता है इस बार भी त्योहारों पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा और iPhone 17 आने के बाद पुराने models पर discount आना तो लगभग तय था – और यही अब हो रहा है।

Flipkart पर iPhone 16 Pro Max का धमाकेदार ऑफर

Flipkart की Big Billion Days Sale में iPhone 16 Pro Max अब तक के सबसे बड़े प्राइस कट के साथ उपलब्ध हो रहा है। लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹1,19,999 थी, लेकिन अब ये ₹74,900 में मिल रहा है। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर्स और कैशबैक डील्स के बाद कीमत और भी कम हो सकती है। जिसका फायदा आप flipcart sale में ले सकते हैं ।

मेरे हिसाब से, यह उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन मौका है जो लंबे समय से iPhone Pro मॉडल लेने का सोच रहे थे लेकिन प्राइस के चलते पीछे हट जाते थे। अब वो मौका या गया है जब आप इसे खरीद सकते हैं । क्यूंकी किसी ने कहा है की iphone के असली lovers एक model पीछे चलते है और उसका भारी फायदा लेते है ।

See Also :  iOS 26 Update: Apple का सबसे बड़ा बदलाव, Liquid Glass डिजाइन और नए AI फीचर्स से बदलेगा iPhone का अनुभव

iPhone 16 Pro Max के फीचर्स जो इसे खास बनाते हैं

Apple का यह फ्लैगशिप मॉडल सिर्फ डिस्काउंट के कारण ही नहीं, बल्कि अपने पावरफुल स्पेक्स के चलते भी चर्चा में है। ये हैं कुछ खास फीचर जो उसे खास और बेहतरीन बनाते हैं ।

  • डिस्प्ले: 6.3-इंच Super Retina XDR OLED, 120Hz ProMotion

  • प्रोसेसर: A18 Pro चिप (6-core CPU, 6-core GPU, 16-core Neural Engine)

  • रैम/स्टोरेज: 8GB RAM, 128GB से 1TB तक स्टोरेज विकल्प

  • कैमरा सिस्टम: 48MP मेन + 48MP अल्ट्रा-वाइड + 12MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल ज़ूम)

स्पेसिफिकेशन्स देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि ये प्राइस-पॉइंट पर iPhone 16 Pro Max, प्रीमियम एंड्रॉयड फ्लैगशिप्स को सीधी टक्कर दे रहा है।

iPhone 16 मॉडल्स पर भी बड़ी कटौती

सिर्फ Pro Max ही नहीं, बल्कि iPhone 16 सीरीज़ के बाकी मॉडल्स पर भी बड़ी प्राइस कटिंग देखी जा रही है।

  • iPhone 16: लॉन्च प्राइस ₹79,999 → अब Flipkart सेल में सिर्फ ₹51,999

  • ऑनलाइन Apple Store: फिलहाल ₹69,999 में रिटेल कर रहा है

  • डिस्काउंट के अलावा, Flipkart अतिरिक्त कैशबैक और बैंक ऑफर्स भी दे रहा है।

यानी बजट को ध्यान में रखकर भी यूज़र्स iPhone 16 सीरीज़ को आसानी से अफोर्ड कर सकते हैं।

Amazon बनाम Flipkart – कहां मिलेगा बेस्ट डील?

दिलचस्प बात यह है कि Amazon Great Indian Festival सेल भी नज़दीक ही है। हालांकि, अभी तक Amazon ने iPhone 16 Pro Max को लेकर कोई डील घोषित नहीं की है और फिलहाल यह उनके प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध भी नहीं है।

इस लिहाज़ से देखा जाए तो, Apple iPhone 16 Pro Max Flipkart डील इस समय मार्केट की सबसे अट्रैक्टिव ऑफर बन चुकी है।

See Also :  OnePlus OxygenOS 16: भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, क्या-क्या नए फीचर्स मिलेंगे?

यूज़र्स का बढ़ता रुझान

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार iPhone 16 सीरीज़ की सेल पिछले सालों की तुलना में कहीं ज्यादा तेज़ रहेगी। कारण साफ है – iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्चिंग ने पुरानी सीरीज़ को ‘affordable flagship’ बना दिया है।

फेस्टिव सीज़न में e-commerce sale ऐसा मौका होता है जिसका की चाहने वाले साल भर इंतजार करते हैं । और सबसे जादा offer और discount का फायदा लेते हैं । अगर आप भी नया फोन लेने का सोच रहे हैं तो सबसे अच्छा समय है इसका फायदा उठायें ।

आखिरी बात

अगर आप iPhone अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। Apple iPhone 16 Pro Max Flipkart ऑफर, प्राइस और फीचर्स के लिहाज़ से इस साल का सबसे बड़ा डील साबित हो सकता है। तो आपको इस deal का आनंद लेना चाहिए और भी की सारी चीजें आप भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं ।