AP POLYCET Result 2025 जारी: अपना रिजल्ट चेक करें ?

AP POLYCET Result 2025
5/5 - (1 vote)
आंध्र प्रदेश में टेक्निकल एजुकेशन पाने की पहली सीढ़ी मानी जाने वाली पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी AP POLYCET RESULT 2025 का रिजल्ट आज, 10 मई 2025 को जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों छात्रों के लिए ये दिन बेहद खास है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अब बस आधिकारिक वेबसाइट polycetap.nic.in पर विजिट करना होगा।

हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, ताकि उन्हें आंध्र प्रदेश के प्रतिष्ठित पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिला मिल सके। अगर आपने भी AP POLYCET 2025 दिया है, तो ये आर्टिकल आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यहां हम रिजल्ट से लेकर काउंसलिंग तक की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाएंगे।

कैसे चेक करें एपी पॉलिसेट रिजल्ट 2025?

AP POLYCET Result

रिजल्ट चेक करना बिल्कुल आसान है। बस आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

  1. सबसे पहले polycetap.nic.in वेबसाइट खोलें।

  2. होमपेज पर ‘AP POLYCET 2025 Result’ का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

  3. अब अपना हॉल टिकट नंबर या रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें।

  4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

  5. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर रखें।

रिजल्ट के साथ-साथ छात्र अपना रैंक कार्ड भी चेक कर पाएंगे, जो काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट में बेहद जरूरी होता है।

AP POLYCET 2025 की मार्किंग स्कीम क्या है?

छात्रों को यह जानना बेहद जरूरी है कि परीक्षा में कैसे अंक दिए जाते हैं:

  • हर सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलते हैं।

  • खास बात ये है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है, यानी गलत उत्तर पर कोई नंबर नहीं काटा जाएगा।

  • परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे (120 मिनट) की थी।

See Also :  Pseb 10th Result 2025 घोषित – टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और रिजल्ट कैसे चेक करें?

इस बार पेपर में मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री से सवाल पूछे गए थे, और पूरे पेपर का स्तर 10वीं क्लास के सिलेबस के अनुसार था।

रिजल्ट के बाद क्या है अगला स्टेप? जानें काउंसलिंग प्रोसेस

रिजल्ट आने के बाद अब अगला बड़ा कदम है काउंसलिंग प्रक्रिया। इसमें छात्रों को उनके रैंक के आधार पर आंध्र प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटें अलॉट की जाएंगी।

काउंसलिंग प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  1. रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले छात्रों को काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: इसके बाद छात्रों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसमें 10वीं की मार्कशीट, पॉलिसेट हॉल टिकट, रिजल्ट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं।

  3. चॉइस फिलिंग: छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्सेस का चुनाव करेंगे।

  4. सीट अलॉटमेंट: रैंक और सीट उपलब्धता के आधार पर सीटें अलॉट की जाएंगी।

  5. रिपोर्टिंग: अंत में छात्रों को अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

जरूरी दस्तावेज काउंसलिंग के लिए:

  •  AP POLYCET HALL TICKET

  • RANK CARD

  • 10TH CLASS MARKSHEET

  • ADHAR CARD

  • PASSPORT SIZE PHOTO

  • CAST CERTIFICATE (यदि लागू हो)

  • DOMISILE CERTIFICATE

महत्वपूर्ण तारीखें (संभावित)

इवेंटतारीख (संभावित)
रिजल्ट जारी होने की तारीख10 मई 2025
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशनमई के अंतिम सप्ताह
चॉइस फिलिंगजून का पहला सप्ताह
सीट अलॉटमेंट रिजल्टजून का मध्य सप्ताह
कॉलेज रिपोर्टिंगजून के आखिरी सप्ताह

कटऑफ और रैंकिंग को लेकर क्या रखें ध्यान?

हर साल अलग-अलग कॉलेजों और कोर्सेस की कटऑफ रैंक अलग होती है। इस बार भी छात्रों को अपने रैंक के आधार पर ही सीटें मिलेंगी। जिन छात्रों का रैंक बेहतर होगा, उन्हें टॉप कॉलेजों और पॉपुलर ब्रांचेस में सीट मिलने की संभावना ज्यादा है।

See Also :  Plus Two Result 2025 School Wise: सिर्फ कोड डालें और देखें टॉप स्कूल्स की लिस्ट रिजल्ट देखने का सबसे आसान तरीका!

इन्हें भी पढ़ें :-

Education Worldwide India Fair 2025

 

MP बोर्ड 10वीं टॉपर प्रज्ञा जायसवाल

 

छात्रों के लिए सलाह

  • रिजल्ट चेक करते वक्त वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। क्यूंकी हमने जब वेबसाईट पर जाके चेक किया तो सुबह के समय वेबसाईट नहीं चल रही थी ।

  • अपने रिजल्ट और रैंक कार्ड की मल्टीपल कॉपी संभाल कर रखें।

  • काउंसलिंग के हर स्टेप को ध्यान से फॉलो करें, ताकि कोई गलती न हो।

  • डॉक्यूमेंट्स को पहले से तैयार रखें, ताकि वेरिफिकेशन के वक्त परेशानी न हो।

AP POLYCET 2025 का रिजल्ट आज जारी हो चुका है और अब छात्रों के लिए काउंसलिंग का रास्ता खुल गया है। जो छात्र पॉलिटेक्निक कोर्सेज में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए ये समय बेहद महत्वपूर्ण है। रिजल्ट के बाद जल्द ही रैंक कार्ड और काउंसलिंग शेड्यूल भी घोषित होगा, इसलिए सभी छात्र लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. AP POLYCET RESULT 2025 का रिजल्ट कहां चेक करें?
रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट polycetap.nic.in पर चेक किया जा सकता है।

2. क्या AP POLYCET RESULT 2025 में नेगेटिव मार्किंग है?
नहीं, इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

3. काउंसलिंग के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?
हॉल टिकट, रैंक कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो और जाति प्रमाण पत्र जरूरी हैं।

4. काउंसलिंग प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
संभावना है कि मई के अंतिम सप्ताह से काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

5. एपी पॉलिसेट से किन कोर्सेज में दाखिला मिलता है?
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्सेज जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस में दाखिला मिलता है।

See Also :  CBSC Result 2025 12th क्लास की टॉपर Saavi Jain की कहानी ।