नई दिल्ली, 29 मई 2025:
भारत सरकार द्वारा पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों में गुरुवार (29 मई 2025) को Civil Defence Mock Drill ‘Operation Shield’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन ड्रिल से एक दिन पहले यानी बुधवार (28 मई 2025) को अचानक यह खबर आई कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ और गुजरात जैसे राज्यों ने यह अभ्यास स्थगित कर दिया है। और अब इसे आगे करवाने का फैसला किया जाएगा लेकिन अभी date नहीं बताई गई है । जल्द ही नई तारीख भी बता डी जाएगा ।
आइए जानते हैं इस बड़े निर्णय के पीछे की वजह और किन-किन राज्यों में क्या हालात हैं। और क्यू ये फैसला किया गया है ।
क्या था Operation Shield Civil Defence Mock Drill?
यह एक सामूहिक Civil Defence Mock Drill थी, जिसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में आम जनता, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी को परखना था और लोगों और संस्थानों और आम जनता को सुरक्षा के प्रति सजग और प्रशिक्षित करना था । यह ड्रिल विशेष रूप से पश्चिमी सीमा से सटे राज्यों में आयोजित होनी थी खासकर जो राज्य पाकिस्तान की सीमाओं के साथ लगते हैं। ताकि किसी भी बाहरी खतरे या आपदा की स्थिति में कार्रवाई समय पर और प्रभावी हो। इसके लिए आम जनों को पहले से सजग करने के लिए Civil Defence Mock Drill का आयोजन किया जाना था ।
ड्रिल में ब्लैकआउट, साइरन, रेस्क्यू मिशन, और कम्युनिकेशन साइलेंस जैसे कई कदम शामिल होने थे। हालांकि कुछ इसी तरह के Civil Defence Mock Drill पिछले दोनों में इन राज्यों में कराए भी गए थे औओर उसी दौरान भारत और पाकिस्तान में कशीदगी भी देखि गई जिसने एक युद्ध का रूप ले लिया था । इसलिए लोगों के मन में इस बार फिर उसी तरह का संशय उत्पन्न हो रहा है । लेकिन प्रशासन का कहना है की इस तरह से घबराने वाली कोई बात नहीं है ये सिर्फ आम लोगों को जागरूक करने के लिए है ।
किन राज्यों ने Civil Defence Mock Drill स्थगित की?
1. हरियाणा
22 जिलों में 29 मई को शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक यह ड्रिल आयोजित होनी थी।
लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद, हरियाणा सरकार ने बुधवार शाम इसे स्थगित करने की घोषणा कर दी।
सभी डिप्टी कमिश्नर और संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
2. पंजाब
पंजाब सरकार ने भी हरियाणा की तरह 28 मई को देर शाम मॉक ड्रिल स्थगित कर दी।
3. राजस्थान
राजस्थान में यह ड्रिल सभी जिलों में होनी थी।
प्रशासनिक कारणों के चलते इसे भी फिलहाल रद्द कर दिया गया है।
4. चंडीगढ़ (UT)
चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बयान में कहा:
“भारत सरकार के निर्देश के अनुसार 29 मई को प्रस्तावित सिविल डिफेंस अभ्यास ‘Operation Shield’ प्रशासनिक कारणों से स्थगित किया जा रहा है। कल न कोई ब्लैकआउट होगा, न कोई मॉक ड्रिल।”
5. गुजरात
गुजरात सूचना विभाग ने एक आधिकारिक बयान में कहा:
“Operation Shield जो 29 मई को आयोजित होने वाला था, उसे प्रशासनिक कारणों से स्थगित किया जा रहा है। सभी संबंधित सिविल डिफेंस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।”
नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
Civil Defence Mock Drill कारण क्या है स्थगन का?
हालांकि सरकार की ओर से “प्रशासनिक कारण” (administrative reasons) को ड्रिल स्थगन का कारण बताया गया है, लेकिन सूत्रों का मानना है कि कुछ क्षेत्रों में लोगों में भ्रम और घबराहट फैलने की संभावना के चलते यह फैसला लिया गया।
इसके अलावा कुछ राज्यों में आवश्यक तैयारी पूरी नहीं थी, जिस वजह से केंद्र सरकार ने इसे टालने का निर्देश दिया।
क्या होगा अगला कदम?
नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अगले आदेश तक तैयारी बनाए रखें।
आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है – यह केवल एक पहले से नियोजित अभ्यास था।
जनता को सलाह
अफवाहों से बचें।
किसी भी सूचना के लिए केवल सरकारी स्रोतों और समाचार वेबसाइटों पर भरोसा करें।
ड्रिल से जुड़ी कोई भी सूचना मिले तो अपने स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
Civil Defence Mock Drill – Operation Shield को अचानक स्थगित किया जाना दिखाता है कि सरकार नागरिकों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को लेकर बेहद गंभीर है। हालांकि यह सिर्फ एक अभ्यास था, लेकिन इससे जुड़े सारे स्टेकहोल्डर्स को पहले से तैयार रहना होगा ताकि जब असली संकट आए, तो किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
ऐसी ही ताज़ा राष्ट्रीय और राज्य स्तर की खबरों के लिए पढ़ते रहिए newstop.in
देश-दुनिया की बड़ी खबरें, टेक, ऑटो, मनोरंजन और पॉलिटिक्स – सब कुछ एक जगह पर!
यह भी पढ़ें:
Prostarm Info Systems IPO: दूसरे दिन 7 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन, निवेशकों में उत्साह
Wipro Enterprises Baddi ने बंद किया Plant – सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार, मचा हड़कंप!
Ayushman Card 2025: अब वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ₹5 लाख का मुफ्त इलाज
MG Windsor ev on road price दमदार रेंज, शानदार फीचर्स और जानिए ऑन-रोड प्राइस














