GTA 6 Release date हुई कन्फर्म! जानें कब आएगा गेम और क्या होंगे फीचर्स ?

GTA 6 Release date
5/5 - (1 vote)

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर 2025 | Newstop टेक ब्यूरो : काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे गेम लवर्स के लिए आज एक और खुशखबरी आई है ।आखिरकार जिस खबर का लाखों गेमिंग फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो अब सामने आ चुकी है! Rockstar Games ने GTA 6 Release date की घोषणा कर दी है कि Grand Theft Auto VI (GTA 6) को 26 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा। पहले इस गेम की संभावित रिलीज 2025 मानी जा रही थी, लेकिन अब आधिकारिक तारीख सामने आ गई है।

24 अक्टूबर को कंपनी ने GTA 6 का तीसरा trailor जारी कर दिया जिसमें आप GTA 6 की झलक देख सकते हैं हालांकि इसकी लॉन्च date में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है और अभी भी वही मई 2026 ही इसकी लॉन्च डेट है । लेकिन कंपनी को ये अंदाजा है की फैंस कितनी बेसब्री से GTA 6 का इंतजार कर रहे हैं इसलिए उन्होंने game का 3rd trailor 24 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया ।

अब ये तय हो गया है की गेमिंग lovers को gta 6 release के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा और अगले साल मई महीने में ही उनका ये इंतजार पूरा हो पाएगा । हालांकि इससे कई लोगों को निराश होना पड़ेगा जिनको ये उम्मीद थी की gta 6 release इसी साल 2025 में होगी । लेकिन ऐसा नहीं हुआ और तारीख अब कुनफर्म हो चुकी है ।

GTA 6 की रिलीज डेट: अब कन्फर्म है 26 मई 2026

Rockstar Games के अनुसार, GTA 6 को और बेहतर बनाने के लिए थोड़ा और अधिक समय लिया गया है। यह गेम पहले 2025 में आने की उम्मीद थी, लेकिन अब कंपनी ने स्पष्ट किया है कि गेम को 2026 में लॉन्च किया जाएगा। और अधिक बेहतर गेम को बनाया जाएगा और उसके बाद ही GTA 6 को release किया जाएगा । क्यूंकी कंपनी का कहना है की हमने इसे एक बहुत ही realistic और आधुनिक बनाने का प्रयास किया है और जब लोग खेलेंगे तो उन्हें बहुत कुछ वास्तविक चीजों की तरह एहसास होगा और इसके ग्राफिक्स में भी और अधिक टेक्नॉलजी के साथ सुधार करके बेहतर बनाया जाएगा ।

See Also :  OnePlus 13s : 55 हज़ार में आया AI जैसे दमदार फीचर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च !

गेम का सेटिंग और मैप: Vice City की ग्रैंड वापसी

GTA 6 की कहानी एक नए और आधुनिक राज्य Leonida में सेट की गई है, जो कि फ्लोरिडा से प्रेरित एक काल्पनिक राज्य होगा। इस राज्य का सबसे प्रसिद्ध शहर Vice City है, जिसे गेमिंग की दुनिया में एक लेजेंडरी लोकेशन माना जाता है। GTA: Vice City के फैंस के लिए यह बेहद खास पल है, क्योंकि GTA 6 में Vice City की वापसी और भी शानदार रूप में हो रही है।

Vice City modern look अब एक आधुनिक शहर

GTA 6 Release date

इस बार Vice City को 1980 के दशक के पुराने लुक की बजाय पूरी तरह से मॉडर्न और अल्ट्रा-रियलिस्टिक अवतार में दिखाया जाएगा। शहर में ऊँची-ऊँची बिल्डिंग्स, रियल-टाइम ट्रैफिक, डिटेल्ड बीच एरिया, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, और डाइनामिक डे-नाइट सिस्टम शामिल होगा। जो की एक अलग ही लेवल का एक्सपिरियन्स होने वाला है ।

इसके अलावा, GTA 6 में शहर के बाहर के क्षेत्रों – जैसे कि जंगल, गांव, हाइवे और वॉटर-बॉडीज को भी विस्तार से डिजाइन किया गया है, जिससे गेम वर्ल्ड और ज्यादा बड़ा और इंटरैक्टिव बन गया है।

Leonida राज्य में कई छोटे-बड़े शहरों और कस्बों का नेटवर्क होगा, जिससे आपको हर जगह अलग-अलग कल्चर, मिशन्स और एनवायरनमेंट का अनुभव मिलेगा। कुल मिलाकर, GTA 6 का मैप अब तक का सबसे बड़ा और सबसे अधिक जीवंत वर्ल्ड माना जा रहा है।

GTA 6 के मुख्य किरदार? – Jason और Lucia की जोड़ी मचाएगी धमाल

GTA 6 में इस बार गेमर्स को दो नए और दमदार मुख्य किरदार (Protagonists) मिलेंगे – Jason और Lucia। ये दोनों एक क्रिमिनल जोड़ी के रूप में दिखाए जाएंगे, जिनकी कहानी प्यार, संघर्ष और अपराध के इर्द-गिर्द घूमेगी।

See Also :  Realme 15000 mAh Battery Phone: धमाकेदार बैटरी वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

Jason, एक समझदार लेकिन रिस्क लेने वाला कैरेक्टर है जो प्लानिंग और एक्शन में माहिर है, वहीं Lucia, एक तेज-तर्रार और निडर महिला कैरेक्टर है जिसे अपने अतीत से जुड़े कई राज़ छुपाने हैं। GTA सीरीज के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक महिला कैरेक्टर को लीड रोल में पेश किया जा रहा है, और फैंस इसके लिए काफी उत्साहित हैं।

कैसी होगी दोनों किरदारों की बॉन्डिंग

इन दोनों किरदारों की बॉन्डिंग, बातचीत और मिशन के दौरान होने वाली इमोशनल और एक्शन-पैक्ड घटनाएं गेम को और भी दिलचस्प बना देंगी। GTA 5 में तीन कैरेक्टर की शानदार सफलता के बाद, GTA 6 में Jason और Lucia की जोड़ी नई स्टोरीटेलिंग का उदाहरण पेश करेगी।

Rockstar Games ने ट्रेलर में इन दोनों की झलक दिखाई है, जिसमें वे पुलिस से बचते हुए, चोरी करते हुए और साथ मिलकर मिशन को अंजाम देते हुए नजर आते हैं। यह साफ है कि GTA 6 में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि ड्रामा और डीप स्टोरीलाइन भी भरपूर मिलेगी। जिससे ये सिर्फ गेम ही नहीं लगेगी बल्कि एक हकीकत की तरह महससोस कर पाएंगे जो की Gamers बहुत ही जादा फ़ील करते हैं ।

किन डिवाइसेस पर आएगा GTA 6?

  • PlayStation 5 (PS5)

  • Xbox Series X|S

  • PC पर रिलीज बाद में होगी (अभी कोई डेट तय नहीं)

GTA 6 के संभावित फीचर्स

  • पहले से बेहतर ग्राफिक्स और रियलिस्टिक एनवायरमेंट

  • न्यू स्टोरीलाइन और मिशन्स

  • अपडेटेड गेमप्ले मैकेनिक्स

  • मल्टीप्लेयर मोड में नए फीचर्स

GTA 6 ट्रेलर और अपडेट

पहला ट्रेलर Rockstar Games द्वारा पहले ही release किया जा चुका है और इसे youtube पर लाखों लोग देख भी चुके हैं। आप चाहें तो ऑफिशियल वेबसाइट rockstargames.com पर जाकर लेटेस्ट जानकारी पा सकते हैं।

See Also :  Vivo V60 Price लीक! भारत में 12 अगस्त को Google Gemini AI और पावरफुल फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

GTA 6 के लॉन्च का इंतजार खत्म होने वाला है। जिन लोगों ने GTA 5 को पसंद किया था, उनके लिए GTA 6 एक नया अनुभव लेकर आएगा – और वो भी एक नई दुनिया, नए कैरेक्टर और नए एडवेंचर के साथ। तो कुछ समय और इंतजार कीजिए और फिर आनंद लीजिए GTA 6 का ।

ऐसी ही और खबरों के लिए पढ़ते रहिए newstop.in पर।

यह भी पढ़ें: