भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान वय वंदना योजना (Ayushman Card) अब वरिष्ठ नागरिकों और बूढ़े बुजुर्ग और कई लाचार बुजुर्गों के लिए एक जीवन रक्षक स्कीम बन चुकी है। इस योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों को ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मुफ्त में मिलता है। इसका सबसे अधिक फायदा उन बुजुर्गों को है जिन्हें बीमारी और बुढ़ापा दोनों एक साथ आते हैं और उन्हें इलाज नहीं मिल पाता । ये Ayushman Card उन सभी नागरिकों के लिए सच में एक जीवन रक्षक स्कीम है ।
चलिए जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड क्या है, कौन इसके लिए पात्र है, कैसे आवेदन करें और इससे मिलने वाले जरूरी फायदे क्या हैं।
आयुष्मान वय वंदना योजना क्या है?
Ayushman Vay Vandana Yojana भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसे Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (AB PM-JAY) के अंतर्गत चलाया जा रहा है।
इस योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों को बिना किसी प्रीमियम के ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलता है। जिससे उन लोगों को बहुत फायदा है जो गरीब बेसहारा हैं उनका इलाज करवाने वाला कोई नहीं है । और अगर हैं भी तो परिवार इतना सक्षम नहीं है की उनका इलाज कर पाए इसलिए भारत सरकार की ये स्कीम बहुत ही सराहनीय है और लोगों के lइए जीवन रक्षक भी है ।
आयुष्मान कार्ड के फायदे (Benefits)
₹5 लाख तक का सालाना मुफ्त इलाज
सरकारी और जुड़े हुए निजी अस्पतालों में cashless इलाज
लगभग 2,000 बीमारियों का कवर
कोई प्रीमियम या आवेदन शुल्क नहीं
पहले दिन से इलाज की सुविधा
OPD, दवाइयों और डायग्नोस्टिक टेस्ट की सुविधा
इन मुख्य बीमारियों का होता है इलाज
इस योजना के अंतर्गत हृदय रोग, कैंसर, किडनी फेलियर, डायबिटीज, हड्डियों से जुड़ी सर्जरी, और अन्य गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज उपलब्ध है। ये कुछ मुख्य बीमारियाँ हैं क्यूंकी ये महंगा और जरूरी इलाज है इसलिए ये बीमारियाँ भी शामिल हैं इनमें से किसी भी बीमारी का इलाज Ayushman Card के द्वारा कराया जा सकता है ।
आयुष्मान वय वंदना योजना – वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्ड
आयुष्मान वय वंदना योजना अक्टूबर 2024 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करना है, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। वो गरीब हों या फिर माध्यम वरिगीय कोई भी जो इस योजना का लाभ लेना चाहे वो ले सकता है अगर वो 70 वर्ष से अधिक आयु का है तो ।
पात्रता मानदंड:
आयु: 70 वर्ष या उससे अधिक।
नागरिकता: भारतीय नागरिक।
आय सीमा: कोई आय सीमा नहीं है; सभी आय वर्ग के लोग पात्र हैं।
दस्तावेज़: आधार कार्ड और उससे लिंक्ड मोबाइल नंबर।
मुख्य लाभ:
बीमा कवर: ₹5 लाख तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवर।
उपचार सुविधा: देशभर के 30,000 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में cashless उपचार।
कवरेज: लगभग 2,000 से अधिक चिकित्सा प्रक्रियाओं का कवर, जिसमें पुरानी बीमारियां भी शामिल हैं, और इसके लिए कोई इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
विशेष ध्यान देने योग्य बिंदु:
अगर कोई वरिष्ठ नागरिक पहले से ही PM-JAY के तहत कवर है, तो उन्हें और ₹5 लाख का टॉप-अप कवर मिलेगा, जो केवल उनके लिए होगा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साझा नहीं किया जाएगा।
अगर कोई वरिष्ठ नागरिक पहले से ही किसी अन्य सरकारी या निजी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर है, तो वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या अपनी मौजूदा योजना को जारी रख सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज़
आधार कार्ड (आयु प्रमाण के लिए)।
आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर (eKYC प्रक्रिया के लिए)।
Ayushman Card की आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत ऐप को Google Play Store से डाउनलोड करें।
लॉगिन करें: लाभार्थी या ऑपरेटर के रूप में।
प्रमाणीकरण: कैप्चा और मोबाइल नंबर दर्ज करें, फिर OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
स्थान अनुमति दें और राज्य तथा आधार विवरण भरें।
यदि लाभार्थी नहीं मिलता है, तो eKYC प्रक्रिया पूरी करें।
form भरें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
पारिवारिक सदस्यों की जानकारी जोड़ें और सबमिट करें।
eKYC पूरा होने के बाद, आयुष्मान वय वंदना कार्ड डाउनलोड करें।
आयुष्मान भारत योजना और आयुष्मान वय वंदना योजना दोनों में अंतर
आयुष्मान भारत योजना और आयुष्मान वय वंदना योजना दोनों ही भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल हैं, जो नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक बोझ से थोड़ी राहत देने में मदद करने के लिए बनाई गई हैं। जहाँ PM-JAY आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को कवर करता है, वहीं वय वंदना योजना सभी 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों को बिना किसी आय सीमा के स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करती है।
यदि आपके परिवार में कोई वरिष्ठ नागरिक है, तो उन्हें इस योजना में पंजीकृत कराएं और उन्हें ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ दिलाएं।
ऐसी ही और खबरों के लिए पढ़ते रहिए newstop.in।
यह भी पढ़ें:














