Top Selling Cars in India 2025 : SUV दबदबा टूटा, Maruti Suzuki की इस कार ने मारी बाज़ी!

Top Selling Cars in India 2025
4.3/5 - (11 votes)

नई दिल्ली | Newstop ऑटो डेस्क: top selling cars in india 2025 को लेकर ऑटो इंडस्ट्री के आंकड़े सामने आते ही अब एक नए दौर की शुरुआत सी हो गई है । जहां बीते कुछ सालों में  sedan गाड़ियों के मुकाबले suv गाड़ियों का बहुत अधिक क्रेज ग्राहकों में दिखाई दे रहा था जो पूरी तरह से Automobile बाजार में ग्राहकों के इन्टरस्ट को शिफ्ट करता दिख रहा था । लेकिन पिछले कुछ सालों से SUV सेगमेंट जिस तरह छाया हुआ था, 2025 में भी उसका दबदबा कुछ उसी तरह दिखा, लेकिन साल 2025 का सबसे बड़ा सरप्राइज एक कॉम्पैक्ट सेडान Maruti Suzuki Dzire ने दिया जो सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ी रही । यह बदलाव सिर्फ बिक्री का आंकड़ा नहीं, बल्कि ग्राहकों की सोच में आए subtle shift को भी दिखाता है।

Top selling cars in india 2025: किसने किया पूरे साल राज?

अगर साल 2025 में कुल बिक्री के आंकड़ों को देखें तो Maruti Suzuki Dzire ने लगभग 2.14 लाख यूनिट्स के साथ साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम किया। ये आंकड़ा चौकाने वाला था क्यूंकी यह 2020 के बाद पहली बार हुआ है जब किसी सेडान ने सालाना बिक्री चार्ट में नंबर-1 स्थान हासिल किया हो। SUV के दौर में सेडान का यह comeback वाकई काबिले-गौर है। इसके पीछे कई कारण हो सकते है । लोगों का गाड़ियों के प्रति बदलता नजरिया , या फिर जीएसटी रिफॉर्म की वजह से कीमतों में आई गिरावट ।

मेरी personal observation यह रही कि Dzire की नई जनरेशन में comfort, mileage और pricing का जो balance दिखा, उसने फैमिली buyers को फिर से attract किया। साथ ही इस बार कार में सेफ़्टी को लेकर भी काफी ध्यान रखा गया है ।

See Also :  Kawasaki Versys X 300: भारत की सड़कों पर लौटी ए़डवेंचर राइडिंग की क्वीन!

2025 की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारें

top selling cars in india 2025 की टॉप-10 लिस्ट में ज्यादातर नाम पहले से जाने-पहचाने हैं, लेकिन उनकी ranking कई मायनों में दिलचस्प है।

जैसा की आपको बताया पहले नंबर पर Dzire है और उसके बाद Hyundai Creta लगभग 2.01 लाख यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। इसमें Creta N Line और Electric वर्जन की बिक्री भी शामिल है।
इसी आंकड़े के आसपास Tata Motors Nexon ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें EV और CNG दोनों विकल्पों का योगदान रहा।

इसके बाद Maruti Suzuki WagonR, Ertiga और Swift जैसी cars ने मिड-सेगमेंट buyers को मजबूती से पकड़े रखा। SUV lovers के लिए Mahindra Scorpio अब भी एक भरोसेमंद नाम बना रहा।

SUV vs Sedan: 2025 का असली ट्रेंड

अगर broader trend देखें तो 2025 में SUV सेगमेंट ने कुल passenger vehicle sales का लगभग 55% हिस्सा अपने नाम किया। यानी top selling cars in india 2025 की लिस्ट में भले Dzire नंबर-1 रही हो, लेकिन overall market अभी भी SUVs के पक्ष में झुका हुआ है।

हालांकि सेडान सेगमेंट की market share में हल्की बढ़त दर्ज की गई, और इसका credit काफी हद तक Dzire को जाता है। Newstop ने पहले भी रिपोर्ट किया था कि mid-income families अब “value for money” को ज्यादा तवज्जो दे रही हैं, सिर्फ body-style को नहीं।

GST बदलाव और कीमतों का असर

सितंबर 2025 में हुए GST सुधारों का सीधा असर कारों की कीमतों पर पड़ा। कुछ मॉडलों में ₹1.5 लाख तक की effective price cut देखने को मिली, जिससे साल के आखिरी quarter में sales को बड़ा boost मिला। खासतौर पर Nexon जैसे models को इसका सीधा फायदा हुआ।

See Also :  Honda CB1000 Hornet SP लॉन्च: 999cc पावर और शानदार लुक्स के साथ बाइक प्रेमियों के लिए बड़ा सरप्राइज!

इसी वजह से top selling cars in india 2025 की final ranking में Q4 की sales ने अहम भूमिका निभाई।

कौन-सा ब्रांड रहा आगे?

Maruti Suzuki ने एक बार फिर साबित किया कि mass market में उसका कोई मुकाबला नहीं है। टॉप-10 में उसके छह मॉडल शामिल रहे। वहीं Mahindra ने साल के अंत तक registrations के मामले में Tata और Hyundai को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया, जो इंडस्ट्री के लिए बड़ा संकेत है।

2025 की यह तस्वीर बताती है कि भारतीय ग्राहक अब सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि practicality और long-term value देखकर फैसला कर रहा है। यही वजह है कि top selling cars in india 2025 की कहानी सिर्फ SUVs की नहीं, बल्कि बदलते mindset की भी है।